कुमार सानू बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज और मशहूर गायक हैं। कुमार सानू हिंदी के साथ साथ मराठी, नेपाली, असामी, भोजपुरी, गुजराती, मणिपुरी, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, तमिल, पंजाबी, ओड़िया, छत्तीसगढ़ी, उर्दू, पाली, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में भी अपने सुंदर आवास के छटा बिखेर चुके हैं। कुमार सानू ने वर्ष 1985 के अंतिम समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। वह तब से लेकर अब तक लगभग 1723 हिंदी गीत , 467 हिंदी एल्बम गीत, 456 बंगाली फिल्मी गीत गा चुके हैं। बॉलीवुड में उनकी सबसे पहली फिल्म वर्ष 1988 में आई हीरो हीरालाल थी, जिसमें उन्होंने जश्न है मोहब्बत का गीत गाया था। कुमार सानू को सबसे अधिक उपलब्धि और लोकप्रियता वर्ष 1990 में आई महेश भट्ट द्वारा निर्देशित रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म आशिकी से प्राप्त हुई थी। इस फिल्म के सभी गाने सुपरहिट साबित हुए थे, जिन्हें आज भी पसंद किया जाता है। कुमार सानू को म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करते हुए 35 वर्षों से अधिक का समय हो चुका है और उनके योगदान के लिए उन्हें अब तक कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका है।
कुमार सानू का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Kumar Sanu’s birthday and his family background.)
कुमार सानू का जन्म 20 अक्टूबर 1957 को कोलकाता पश्चिम बंगाल में हुआ था। इनके पिता पशुपति भट्टाचार्य भी एक गायक और संगीत निर्माता थे। इनके पिता का पुश्तैनी गांव विक्रमपुर ( वर्तमान मुंशीगंज डिस्ट्रिक्ट, बांग्लादेश) में स्थित है। कुमार सानू का वास्तविक नाम केदारनाथ भट्टाचार्य है। इनके एक भाई हैं जिनका नाम तपन भट्टाचार्य हैं और एक बहन भी है परंतु उनका नाम ज्ञात नहीं है।
कुमार सानू की शैक्षणिक योग्यता। (Kumar Sanu’s educational qualification.)
कुमार सानू की शैक्षणिक योग्यता के विषय में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। उनके स्कूल के विषय में तो जानकारी नहीं मिलती परंतु यही जानकारी उपलब्ध है कि उन्होंने कोलकाता यूनिवर्सिटी कोलकाता से शिक्षा प्राप्त की है।
कुमार सानू की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Kumar Sanu)
| वास्तविक नाम | केदारनाथ भट्टाचार्य |
| उपनाम | कुमार सानू |
| कुमार सानू का जन्मदिन | 20 अक्टूबर 1957 |
| कुमार सानू की आयु | 64 वर्ष |
| कुमार सानू का जन्म स्थान | कोलकाता पश्चिम बंगाल भारत |
| कुमार सानू का मूल निवास स्थान | कोलकाता पश्चिम बंगाल भारत |
| कुमार सानू के घर का पता | 66 , रांझणा विला म्हाडा, एसवीपी रोड फोर बंग्लोज ,अंधेरी वेस्ट मुंबई |
| कुमार सानू की राष्ट्रीयता | भारतीय |
| कुमार सानू का धर्म | हिंदू |
| कुमार सानू की शैक्षणिक योग्यता | ज्ञात नहीं |
| कुमार सानू के स्कूल का नाम | ज्ञात नहीं |
| कुमार सानू के कॉलेज का नाम | कोलकाता यूनिवर्सिटी कोलकाता भारत |
| कुमार सानू का व्यवसाय | गायक |
| कुमार सानू की प्रति माह आय | 50 लाख रूपए के लगभग |
| कुमार सानू की वार्षिक आय | 6 करोड़ रुपए के लगभग |
| कुमार सानू के कुल संपत्ति | 70 करोड़ रुपए के लगभग |
| कुमार सानू के वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
कुमार सानू की शारीरिक संरचना (Body structure of Kumar Sanu)
| कुमार सानू की लंबाई | 5 फुट 11 इंच |
| कुमार सानू का वज़न | 84 किलोग्राम |
| कुमार सानू का शारीरिक माप | छाती 44 इंच, कमर 36 इंच, बाइसेप्स 14 इंच |
| कुमार सानू की आंखों का रंग | भूरा |
| कुमार सानू के बालों का रंग | काला |
कुमार सानू का परिवार (Kumar Sanu’s family)
| कुमार सानू के पिता का नाम | पशुपति भट्टाचार्य |
| कुमार सानू की माता का नाम | ज्ञात नहीं |
| कुमार सानू के भाई का नाम | तपन भट्टाचार्य |
| कुमार सानू की बहन का नाम | ज्ञात नहीं |
| कुमार सानू की पत्नी का नाम | रीटा ( पहली पत्नी – डाइवोर्स वर्ष 1994) सलोनी सानू ( दूसरी पत्नी – वर्ष 2001 से वर्तमान तक) |
| कुमार सानू के बेटे का नाम | जान कुमार सानू (जिको) |
| कुमार सानू के बेटियों के नाम | शान्नोन के और एना |
कुमार सानू का बॉलीवुड में पदार्पण। (Kumar Sanu’s debut in Bollywood.)
वैसे तो कुमार सानू वर्ष 1985 और 1986 के दौरान म्यूजिक इंडस्ट्री में पदार्पण कर चुके थे। वर्ष 1986 में उन्होंने एक बांग्लादेशी फिल्म तिन कन्या में गाया था परंतु बॉलीवुड में उनकी पहली बड़ी फिल्म वर्ष 1989 में केतन मेहता द्वारा निर्देशित हीरो हीरालाल थी। जिसमें इन्होंने जश्न है मोहब्बत का गीत गाया था। 23 सितंबर वर्ष 1989 को जगजीत सिंह ने कुमार सानू का परिचय कल्याण जी से करवाया। उनके परामर्श अनुसार इन्होंने अपना नाम केदारनाथ भट्टाचार्य से बदलकर कुमार सानू कर लिया। उसके बाद कल्याणजी-आनंदजी ने अपने फिल्म जादूगर में इन्हें गाने का मौका दिया और सौभाग्य वर्ष इनके द्वारा गाए गए गीत हिट रहे।
कुमार सानू को सबसे अधिक उपलब्धि वर्ष 1990 में आई महेश भट्ट द्वारा निर्देशित म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म आशिकी से प्राप्त हुई थी। इस फिल्म के सभी गाने सुपरहिट रहे थे और इसी फिल्म के लिए कुमार सानू को पहली बार सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर फिल्मफेयर अवार्ड से भी नवाजा गया था। इस फिल्म की सफलता के पश्चात कुमार सानू में फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मों में अपने सुपरहिट गीतों से जनता का दिल जीतते रहे जैसे कि – साजन वर्ष 1991, दीवाना वर्ष 1992, बाजीगर वर्ष 1993, 1942 ए लव स्टोरी वर्ष 1994, सड़क वर्ष 1991, चमत्कार वर्ष 1992 आदि।वर्ष 1990 से 1994 के दौरान उन्होंने लगातार एक के बाद एक पांच बार फिल्म फेयर अवार्ड जीते।
कुमार सानू ने फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी दिग्गज म्यूजिक कंपोजर जैसे कि नदीम-श्रवण, अनु मलिक, जतिन-ललित, हिमेश रेशमिया, राजेश रोशन, विजु शाह, आनंद-मिलिंद आदि के साथ काम किया। कुमार सानू ने ए आर रहमान के साथ कभी काम नहीं किया क्योंकि उन्हें ए आर रहमान का रात में काम करना पसंद नहीं है।
कुमार सानू का राजनीति में पदार्पण। (Kumar Sanu’s debut in politics.)
कुमार सानू ने वर्ष 2004 में वेंकैया नायडू की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया था परंतु वह अपनी गायकी को समय नहीं दे पा रहे थे और इसी वजह से उन्होंने बाद में बीजेपी को इस्तीफा भी दे दिया। लेकिन वर्ष 2014 में अमित शाह के आग्रह पर कुमार सानू ने भारतीय जनता पार्टी को फिर से ज्वाइन कर लिया।
कुमार सानू के अवॉर्ड्स और सम्मान। (Awards and Honors of Kumar Sanu.)
वर्ष 1990 सर्वश्रेष्ठ गायक फिल्मफेयर अवॉर्ड्स फिल्म आशिकी गीत अब तेरे बिन
वर्ष 1991 सर्वश्रेष्ठ गायक फिल्मफेयर अवॉर्ड्स फिल्म साजन गीत मेरा दिल भी कितना पागल है
वर्ष 1992 सर्वश्रेष्ठ गायक फिल्मफेयर अवॉर्ड्स फिल्म दीवाना गीत सोचेंगे तुम्हे प्यार
वर्ष 1993 सर्वश्रेष्ठ गायक फिल्मफेयर अवार्ड्स फिल्म बाजीगर गीत यह काली काली आंखें
वर्ष 1994 सर्वश्रेष्ठ गायक फिल्म फेयर अवार्ड फिल्म 1942 ए लव स्टोरी गीत एक लड़की को देखा
वर्ष 2001 डॉक्टरेट उपाधि यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका द्वारा
वर्ष 2009 भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार
वर्ष 2012 पीपल एजुकेशन सोसाइटी द्वारा डॉक्टर अंबेडकर अवार्ड
वर्ष 2014 महाराष्ट्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र रत्न अवॉर्ड
वर्ष 2015 बंगाल सरकार द्वारा संगीत सम्मान लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
वर्ष 2022 बंगाल सरकार द्वारा बंगाल का सबसे ऊंचा अवार्ड बंगा बिभूषण पुरूस्कार
कुमार सानू की प्रति माह आय
50 लाख रूपए के लगभग
कुमार सानू की वार्षिक आय
6 करोड़ रुपए के लगभग
कुमार सानू के कुल संपत्ति
70 करोड़ रुपए के लगभग
कुमार सानू का पसंदीदा अभिनेता
अमिताभ बच्चन
कुमार सानू का पसंदीदा गायक
किशोर कुमार
कुमार सानू की गर्लफ्रेंड का नाम
मीनाक्षी शेषाद्री
