कुमार सानू का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Kumar Sanu)

Kumar Sanu biography

कुमार सानू बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज और मशहूर गायक हैं।  कुमार सानू हिंदी के साथ साथ मराठी,  नेपाली,  असामी,  भोजपुरी,  गुजराती,  मणिपुरी,  तेलुगू, मलयालम,  कन्नड़,  तमिल,  पंजाबी,  ओड़िया,  छत्तीसगढ़ी,  उर्दू,  पाली,  बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में भी अपने सुंदर आवास के छटा बिखेर चुके हैं। कुमार सानू ने वर्ष 1985 के अंतिम समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था।  वह तब से लेकर अब तक लगभग 1723  हिंदी गीत , 467  हिंदी  एल्बम गीत, 456  बंगाली  फिल्मी गीत  गा चुके हैं। बॉलीवुड में उनकी सबसे पहली फिल्म वर्ष 1988 में आई हीरो हीरालाल थी,  जिसमें उन्होंने  जश्न है मोहब्बत का  गीत गाया था। कुमार सानू को सबसे अधिक  उपलब्धि  और लोकप्रियता वर्ष 1990 में आई महेश भट्ट द्वारा निर्देशित रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म  आशिकी  से प्राप्त हुई थी। इस फिल्म के सभी गाने सुपरहिट साबित हुए थे, जिन्हें आज भी पसंद किया जाता है।  कुमार सानू को  म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करते हुए 35 वर्षों से अधिक का समय हो चुका है और उनके योगदान के लिए उन्हें अब तक कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका है।

कुमार सानू का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Kumar Sanu’s birthday and his family background.)

कुमार सानू का जन्म 20 अक्टूबर 1957 को कोलकाता पश्चिम बंगाल में हुआ था। इनके पिता पशुपति भट्टाचार्य भी  एक गायक और संगीत निर्माता थे। इनके पिता का  पुश्तैनी गांव  विक्रमपुर ( वर्तमान  मुंशीगंज डिस्ट्रिक्ट,  बांग्लादेश) में स्थित है। कुमार सानू का वास्तविक नाम केदारनाथ भट्टाचार्य है। इनके एक भाई हैं जिनका नाम तपन भट्टाचार्य हैं और एक बहन भी है परंतु उनका नाम ज्ञात नहीं है।

Also Read  MATTOM NORTH PIN CODE

कुमार सानू की शैक्षणिक योग्यता। (Kumar Sanu’s educational qualification.)

कुमार सानू की शैक्षणिक योग्यता के विषय में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। उनके स्कूल के विषय में तो जानकारी नहीं मिलती परंतु यही जानकारी उपलब्ध है कि उन्होंने कोलकाता यूनिवर्सिटी कोलकाता  से शिक्षा प्राप्त की है।

 कुमार सानू की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Kumar Sanu)

वास्तविक नामकेदारनाथ भट्टाचार्य
उपनामकुमार सानू
कुमार सानू का जन्मदिन20 अक्टूबर 1957
कुमार सानू की आयु 64 वर्ष
कुमार सानू का जन्म स्थानकोलकाता पश्चिम बंगाल भारत
कुमार सानू का मूल निवास स्थानकोलकाता पश्चिम बंगाल भारत 
कुमार सानू के घर का पता66 ,  रांझणा विला म्हाडा,  एसवीपी रोड  फोर बंग्लोज ,अंधेरी वेस्ट मुंबई
कुमार सानू की राष्ट्रीयताभारतीय
कुमार सानू का धर्महिंदू
कुमार सानू की शैक्षणिक योग्यताज्ञात नहीं
कुमार सानू के स्कूल का नामज्ञात नहीं
कुमार सानू के कॉलेज का नामकोलकाता यूनिवर्सिटी कोलकाता भारत
कुमार सानू का व्यवसायगायक
कुमार सानू की प्रति माह आय 50 लाख रूपए के लगभग 
कुमार सानू की वार्षिक आय6  करोड़  रुपए के लगभग
कुमार सानू के कुल संपत्ति70  करोड़  रुपए के लगभग 
कुमार सानू के वैवाहिक स्थितिविवाहित

 कुमार सानू की शारीरिक संरचना (Body structure of Kumar Sanu)

Also Read  TVS MOTORS - MVK NR V.S.M HOSPITAL THATTARAMBALAM MAVELIKARA K PIN CODE
कुमार सानू की लंबाई5 फुट 11 इंच
कुमार सानू का वज़न 84 किलोग्राम
कुमार सानू  का शारीरिक मापछाती 44 इंच,  कमर 36 इंच,  बाइसेप्स 14 इंच
कुमार सानू की आंखों का रंगभूरा 
कुमार सानू के बालों का रंगकाला

 कुमार सानू का परिवार (Kumar Sanu’s family)

कुमार सानू के पिता का नामपशुपति भट्टाचार्य
कुमार सानू की माता का नामज्ञात नहीं
कुमार सानू के भाई का नामतपन भट्टाचार्य
कुमार सानू की बहन का नामज्ञात नहीं
कुमार सानू की पत्नी का नामरीटा ( पहली पत्नी –  डाइवोर्स  वर्ष 1994)
सलोनी सानू ( दूसरी पत्नी – वर्ष 2001 से वर्तमान तक)
कुमार सानू के बेटे का नामजान कुमार सानू (जिको)
कुमार सानू के बेटियों के नामशान्नोन के और एना 

कुमार सानू का बॉलीवुड में पदार्पण। (Kumar Sanu’s debut in Bollywood.)

वैसे तो कुमार सानू  वर्ष 1985  और 1986  के दौरान म्यूजिक इंडस्ट्री में पदार्पण कर चुके थे। वर्ष 1986 में उन्होंने एक बांग्लादेशी फिल्म तिन  कन्या  में गाया था  परंतु बॉलीवुड में उनकी पहली बड़ी फिल्म  वर्ष 1989 में  केतन मेहता द्वारा निर्देशित  हीरो हीरालाल  थी। जिसमें इन्होंने जश्न है मोहब्बत का गीत गाया था। 23 सितंबर वर्ष 1989 को  जगजीत सिंह ने कुमार सानू का परिचय  कल्याण जी से करवाया। उनके परामर्श अनुसार इन्होंने अपना नाम  केदारनाथ भट्टाचार्य से बदलकर कुमार सानू कर लिया। उसके बाद कल्याणजी-आनंदजी ने अपने फिल्म जादूगर में इन्हें गाने का मौका दिया और सौभाग्य वर्ष इनके द्वारा गाए गए गीत हिट रहे।

Also Read  M.BANDAPALLI ( V & P) MURAKAMBATTU (VIA) CHITTOOR - PIN CODE

कुमार सानू को सबसे अधिक उपलब्धि वर्ष 1990 में आई महेश भट्ट द्वारा निर्देशित म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म आशिकी से प्राप्त हुई थी। इस फिल्म के सभी गाने सुपरहिट रहे थे और इसी फिल्म के लिए कुमार सानू को पहली बार सर्वश्रेष्ठ  प्लेबैक सिंगर  फिल्मफेयर अवार्ड  से भी नवाजा गया था। इस फिल्म की सफलता के पश्चात कुमार सानू में फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मों में अपने सुपरहिट  गीतों से जनता का दिल जीतते रहे जैसे कि –  साजन वर्ष 1991,  दीवाना वर्ष 1992,  बाजीगर वर्ष 1993,  1942 ए लव स्टोरी वर्ष 1994, सड़क  वर्ष 1991,  चमत्कार वर्ष 1992 आदि।वर्ष 1990 से  1994 के दौरान उन्होंने लगातार एक के बाद एक पांच बार फिल्म फेयर अवार्ड जीते।

कुमार सानू ने फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी दिग्गज  म्यूजिक कंपोजर  जैसे कि  नदीम-श्रवण,  अनु मलिक,  जतिन-ललित,  हिमेश रेशमिया,  राजेश रोशन, विजु शाह,  आनंद-मिलिंद आदि के साथ काम किया। कुमार सानू ने ए आर रहमान के साथ कभी काम नहीं किया क्योंकि उन्हें ए आर रहमान का रात में काम करना पसंद नहीं है। 

कुमार सानू का राजनीति में पदार्पण। (Kumar Sanu’s debut in politics.)

कुमार सानू ने वर्ष 2004 में वेंकैया नायडू की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया था परंतु वह अपनी गायकी को समय नहीं दे पा रहे थे और इसी वजह से उन्होंने बाद में बीजेपी को  इस्तीफा भी दे दिया। लेकिन वर्ष 2014 में अमित शाह के आग्रह पर कुमार सानू ने भारतीय जनता पार्टी को फिर से ज्वाइन कर लिया।

कुमार सानू के अवॉर्ड्स और सम्मान। (Awards and Honors of Kumar Sanu.)

वर्ष 1990  सर्वश्रेष्ठ गायक  फिल्मफेयर अवॉर्ड्स  फिल्म  आशिकी  गीत  अब तेरे बिन 

 वर्ष 1991  सर्वश्रेष्ठ गायक  फिल्मफेयर अवॉर्ड्स  फिल्म  साजन  गीत  मेरा दिल भी कितना पागल है

 वर्ष 1992  सर्वश्रेष्ठ गायक  फिल्मफेयर अवॉर्ड्स  फिल्म  दीवाना  गीत  सोचेंगे तुम्हे प्यार

 वर्ष 1993  सर्वश्रेष्ठ गायक  फिल्मफेयर अवार्ड्स  फिल्म बाजीगर गीत यह काली काली आंखें

 वर्ष 1994  सर्वश्रेष्ठ गायक  फिल्म फेयर अवार्ड  फिल्म  1942 ए लव स्टोरी  गीत  एक लड़की को देखा

 वर्ष 2001  डॉक्टरेट  उपाधि  यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका द्वारा

 वर्ष 2009  भारत सरकार द्वारा  पद्मश्री पुरस्कार

 वर्ष 2012  पीपल एजुकेशन सोसाइटी द्वारा डॉक्टर अंबेडकर  अवार्ड

 वर्ष 2014  महाराष्ट्र सरकार द्वारा  महाराष्ट्र रत्न अवॉर्ड

 वर्ष 2015  बंगाल सरकार द्वारा  संगीत सम्मान लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

 वर्ष 2022  बंगाल सरकार द्वारा बंगाल का सबसे ऊंचा अवार्ड  बंगा बिभूषण पुरूस्कार 

कुमार सानू की प्रति माह आय 

50 लाख रूपए के लगभग 

कुमार सानू की वार्षिक आय

6  करोड़  रुपए के लगभग

कुमार सानू के कुल संपत्ति

70  करोड़  रुपए के लगभग 

कुमार सानू का पसंदीदा अभिनेता

अमिताभ बच्चन

 कुमार सानू का पसंदीदा गायक

 किशोर कुमार

 कुमार सानू की गर्लफ्रेंड का नाम

 मीनाक्षी शेषाद्री