किरण कुमार का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Kiran Kumar)

Kiran Kumar biography

किरण कुमार को मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा और भारतीय  उनके योगदान के लिए जाना जाता है| वह भारीतय दिग्गज अभिनेताओं में गिने जाते हैं| यह केवल हिंदी ही नहीं बल्कि भोजपुरी और गुजराती फिल्में भी कर चुके हैं| किरण कुमार ने वर्ष 1960 में आर के नारायण द्वारा निर्देशित फिल्म लव इन शिमला से हिन्दी सिनेमा में पदार्पण किया था| उनकी अब तक की अंतिम फिल्म वर्ष 2015 में आई शालू की शादी है| किरण कुमार को पहली बार मुख्य पहचान वर्ष 1988 में आई फिल्म तेज़ाब और वर्ष 1992 में आई फिल्म खुदा गवाह से प्राप्त हुई थी| किरण कुमार को अभिनय के क्षेत्र में काम करते हुए लगभग 62 वर्ष हो चुके हैं| वर्ष 1986 में इन्होंने दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किये जाने वाले धारावाहिक कथा सागर से टेलेविज़न इंडस्ट्री में पदार्पण किया|  तब से वर्ष 2018 तक वह लगभग  20 धारावाहिकों में काम कर चुके हैं| 

Also Read  BITS PILANI, GOA CAMPUS, VASCO, GOA PIN CODE

किरण कुमार जन्म और उनकी पारीवारिक पृष्ठभूमि | (Kiran Kumar Birth and His Family Background)

किरण कुमार का जन्म 20 अक्तूबर 1953 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ| किरण कुमार का वास्तविक नाम दीपक धार है| मूल रूप से यह कश्मीरी ब्राह्मण परिवार से संबंध रखते हैं| इनके पिता जीवन कुमार हिंदी सिनेमा के एक दिग्गज अभिनेता रह चुके हैं| उन्होंने कईं सुपर हिट फिल्मों जैसे कि अनुराधा वर्ष 1940, हमराज़ वर्ष 1967, आँखें वर्ष 1968, अमर अकबर एंथनी वर्ष 1977, याराना वर्ष 1981 आदि| इनकी माता का नाम ज्ञात नहीं है| किरण कुमार के एक भाई भी हैं, जिनका नाम भूषण जीवन है और दो बहने हैं जिनका नाम निक्की जीवन और रिकी उग्रा है|   

किरण कुमार की शैक्षणिक योग्यता (Kiran Kumar Educational Qualification)

किरण कुमार की स्कूली शिक्षा द दली कॉलेज इंदौर मध्य प्रदेश से हुई थी| स्कूली शिक्षा पूरी होने के पश्चात आगे की शिक्षा के लिए उन्होंने आर डी कॉलेज बांद्रा मुंबई में दाखिला ले लिया| परन्तु उन्होंने कहाँ तक शिक्षा प्राप्त की इस विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है| बाद में इन्होंने अभिनय के क्षेत्र में पदार्पण करने से पहले फिल्म एंड टेलिविज़न इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया पुणे में भी दाखिल लिया| जहां से उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में स्नातक किया| 

Also Read  TAPOVAN, NASHIK PIN CODE

किरण कुमार की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Kiran Kumar)

वास्तविक नाम दीपक धार 
उपनाम किरण कुमार , पाशा खान 
लोकप्रिय किरदार लोटिया पठान 
किरण कुमार का जन्मदिन 20 अक्तूबर 1953 
किरण कुमार की आयु 70 वर्ष 
किरण कुमार का जन्म स्थान मुंबई महाराष्ट्र भारत 
किरण कुमार का मूल निवास स्थान मुंबई महाराष्ट्र भारत 
किरण कुमार की राष्ट्रीयता भारतीय 
किरण कुमार का धर्म हिन्दू 
किरण कुमार की जाति कश्मीरी ब्राह्मण 
किरण कुमार की शैक्षणिक योग्यता ज्ञात नहीं 
किरण कुमार के स्कूल का नाम द दली कॉलेज इंदौर मध्य प्रदेश
किरण कुमार के कॉलेज का नाम आर डी कॉलेज बांद्रा मुंबई महाराष्ट्र 
फिल्म एंड टेलिविज़न इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया पुणे
किरण कुमार का व्यवसाय  अभिनेता 
किरण कुमार की प्रति एपिसोड आय 50 हज़ार रूपए 
किरण कुमार की मासिक आय 10 लाख रूपए 
किरण कुमार की कुल संपत्ति 40 करोड़ रूपए के लगभग 
किरण कुमार की वैवाहिक स्थिति विवाहित 

किरण कुमार की शारीरिक संरचना (Kiran Kumar body structure)

किरण कुमार की लम्बाई 5 फ़ीट 11 इंच 
किरण कुमार का वज़न 75 किलोग्राम 
किरण कुमार का शारीरिक माप छाती 40 इंच, कमर 34 इंच, बायसेप्स 13 इंच 
किरण कुमार की आँखों का रंग काला 
किरण कुमार के बालों का रंग काला 

किरण कुमार का परिवार (Kiran Kumar family)

किरण कुमार के पिता का नाम जीवन कुमार 
किरण कुमार की माता का नाम ज्ञात नहीं 
किरण कुमार के भाई का नाम भूषण जीवन 
किरण कुमार की बहनों का नाम निक्की जीवन और रिकी जीवन 
किरण कुमार की पत्नी का नाम सुषमा वर्मा (गुजराती अभिनेत्री)
किरण कुमार के बेटे का नाम शौर्य कुमार और इकास कुमार 
किरण कुमार की बेटी का नाम सृष्टि कुमार 

किरण कुमार का हिन्दी सिनेमा में पदार्पण (Kiran Kumar’s debut in Hindi cinema)

किरण कुमार ने वर्ष 1960 में आर के नारायण द्वारा निर्देशित फिल्म लव इन शिमला से हिन्दी सिनेमा में पदार्पण किया| वर्ष 1963 में इन्होंने बी एस रंगा द्वारा निर्देशित फिल्म प्यार किया तो डरना क्या में भी काम किया| इस फिल्म के मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री शम्मी कपूर, सरोजा देव, हेलेन ,ओम प्रकाश आदि थे| वर्ष 1988 में किरण कुमार ने कब तक चुप रहूँगी फिल्म में भी काम किया| इस फिल्म में मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री आदित्य पिनचोली और अमला थी|   

Also Read  IGNOU, MAIDAN GARHI, NEW DELHI PIN CODE

किरण कुमार को मुख्य पहचान पहली बार वर्ष 1988 में तेज़ाब फिल्म से प्राप्त हुई थी| इस फिल्म में इन्होंने लोटिया पठान विलेन का किरदार निभाया था| इस फिल्म के मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित थी| इस फिल्म में अन्य कलाकार चंकी पांडे, जोहनी लीवर आदि थे| किरण कुमार के फिल्मी करियर की दूसरी सबसे कामयाब फिल्म वर्ष 1992 मुकुल एस आनंद द्वारा निर्देशित खुदा गवाह थी| इस फिल्म में इनके सहकलाकार अमिताभ बच्चन, श्री देवी, नागार्जुन,  डेनि देनजोंगपा आदि थे| इन दोनों ही फिल्मों में किरण कुमार के अभिनय को क्रिटिक्स और दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया| किरण कुमार ने अपने फिल्मी करियर में 250 से अधिक फिल्मों में काम किया| 

किरण कुमार का भारतीय टेलिविज़न धारावाहिकों में पदार्पण (Kiran Kumar’s debut in Indian television serials)

किरण कुमार ने वर्ष 1986 में दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक कथा सागर से टेलिविज़न धारावाहिकों में पदार्पण किया था| वर्ष 1997 में इन्होंने घुटन धारावाहिक में मिस्टर बेदी की भूमिका निभाई थी| वर्ष 2002 में इन्होंने दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक आर्यमान में आर्यमान के गुरु महान होशीन का किरदार निभाया है| वर्ष 2004 में यह सहारा चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक ज़मीन से आसमान तक में इन्होंने बलराज ठाकुर का किरदार निभाया था| 

इसी तरह उन्होंने कईं अन्य लोकप्रिय धारावाहिकों जैसे कि सारा आकाश वर्ष 2003, आंधी वर्ष 2003, अग्निपथ वर्ष 2006, विरासत वर्ष 2006, मर्यादा वर्ष 2007, वारिस वर्ष 2008, छज्जे छज्जे का प्यार वर्ष 2011, लाखों में एक वर्ष 2011, संयुक्त वर्ष 2016, ये उन दिनों की बात है वर्ष 20117, पृथ्वी वल्लभ वर्ष 2018 आदि| 

किरण कुमार की प्रति एपिसोड आय 

50 हज़ार रूपए 

किरण कुमार की मासिक आय 

10 लाख रूपए 

किरण कुमार की कुल संपत्ति 

40 करोड़ रूपए के लगभग 

किरण कुमार की पसंदीदा अभिनेत्री

 मीना कुमार

 किरण कुमार का पसंदीदा खाना

 गुजराती खाना