हरीश पटेल का संक्षिप्त जीवन परिचय(Brief biography of Harish Patel)

Harish Patel biography

हरीश पटेल हिंदी सिनेमा के एक मशहूर अभिनेता है। जिन्होंने वर्ष 1983 में श्याम बेनेगल द्वारा निर्देशित फिल्म मंडी  से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। वर्ष 1986 में इन्होंने दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक  मालगुडी डेज  से टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया। यह अब तक लगभग 50 से अधिक फिल्मों और लगभग 16  धारावाहिकों में अभिनय कर चुके हैं। इन्होंने अपने करियर में कैरेक्टर रोल ही निभाए हैं। हरीश पटेल को मुख्य पहचान मैंने प्यार किया वर्ष 1989,  शोला और शबनम वर्ष 1992,  मोहरा वर्ष 1994,  घातक वर्ष 1996,  जिद्दी  वर्ष 1997,  प्यार तो होना ही था वर्ष 1998 आदि से प्राप्त हुई। टेलीविजन धारावाहिकों में भी उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया।  आज भी हरीश पटेल अपने अभिनय से चाहने वालों को रोमांचित कर रहे हैं।

हरीश पटेल का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Harish Patel’s birth and his family background.)

हरीश पटेल का जन्म 5 जुलाई 1953 को  मुंबई, बॉम्बे स्टेट ( वर्तमान महाराष्ट्र) में हुआ था। इनके परिवार तथा पारिवारिक पृष्ठभूमि के विषय में कोई भी जानकारी नहीं मिलती है।

Also Read  ज़ाकिर हुसैन (अभिनेता) का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Zakir Hussain (Actor)

हरीश पटेल की शैक्षणिक योग्यता। (Harish Patel’s educational qualification.)

हरीश पटेल के  स्कूल तथा शैक्षणिक योग्यता के विषय में तो जानकारी उपलब्ध नहीं है परंतु इतना ज्ञात है कि उन्होंने 7 वर्ष की आयु से ही धार्मिक हिंदू एपिक रामायण  में  अभिनय करना शुरू कर दिया था। आवश्यकता अनुसार रामायण में वह कभी लड़की और कभी लड़के का किरदार निभाया करते थे।

हरीश पटेल की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal information of Harish Patel.)

वास्तविक नामहरीश पटेल
हरीश पटेल का जन्मदिन5 जुलाई 1953
हरीश पटेल की आयु 69 वर्ष
हरीश पटेल का जन्म स्थानमुंबई, बॉम्बे स्टेट ( वर्तमान महाराष्ट्र)  भारत
हरीश पटेल का मूल निवास स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
हरीश पटेल की राष्ट्रीयताभारतीय
हरीश पटेल का धर्महिंदू
हरीश पटेल की शैक्षणिक योग्यताअभिनय के क्षेत्र में डिप्लोमा
हरीश पटेल के स्कूल का नामज्ञात नहीं
हरीश पटेल के कॉलेज का नामफिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया
हरीश पटेल का व्यवसायअभिनेता
हरीश पटेल की कुल संपत्ति50  करोड़  रुपए के लगभग 
हरीश पटेल की वैवाहिक स्थितिविवाहित

 हरीश पटेल की शारीरिक संरचना (Body structure of Harish Patel)

हरीश पटेल की लंबाई5 फुट 5 इंच
हरीश पटेल का वजन90 किलोग्राम
हरीश पटेल का शारीरिक मापछाती 44 इंच,  कमर 42 इंच,  बाइसेप्स 16 इंच
हरीश पटेल की आंखों का रंगकाला
हरीश पटेल के बालों का रंगकाला और सफेद

हरीश पटेल का परिवार (Harish Patel’s family)

हरीश पटेल के पिता का नामज्ञात नहीं
हरीश पटेल की माता का नाम ज्ञात नहीं
हरीश पटेल के भाई बहनों का नामज्ञात नहीं
हरीश पटेल की पत्नी का नामज्ञात नहीं
हरीश पटेल के बच्चों का नामज्ञात नहीं

हरीश पटेल का हिंदी सिनेमा में पदार्पण  (Harish Patel’s debut in Hindi cinema)

फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट आफ इंडिया पुणे से अभिनय के क्षेत्र में डिप्लोमा करने के पश्चात उन्होंने वर्ष 1983 में श्याम बेनेगल द्वारा निर्देशित फिल्म मंडी से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया। इस फिल्म में इन्होंने एक पुलिस अफसर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके सह कलाकार  समिता पार्टी,  शबाना आजमी,  नीना गुप्ता,  कुलभूषण खरबंदा,  नसीरुद्दीन शाह,  ओम पुरी,  और सईद जाफरी जैसे दिग्गज कलाकार थे। इसके पश्चात इन्होंने वर्ष 1987 में शेखर कपूर द्वारा निर्देशित और बोनी कपूर द्वारा निर्मित  सुपर हीरो फिल्म मिस्टर इंडिया में रूपचंद का कैरेक्टर रोल निभाया था। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और इस फिल्म ने 100 मिलियन  रुपए से अधिक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। वर्ष 1989  इन्होंने सूरज बड़जातिया द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म मैंने प्यार किया रहीम  का किरदार निभाया था। इनकी यह फिल्म भी ब्लॉकबस्टर हिट रही। इस फिल्म में उनके सह कलाकार सलमान खान,  भाग्यश्री,  आलोक नाथ,  राजीव वर्मा और रीमा लागू थी।

Also Read  PRESS COMPLEX DAINIK BHASKAR BHOPAL PIN CODE

हरीश पटेल के अभिनय को बड़े पर्दे पर खूब पसंद किया जा रहा था और वह एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर रहे थे। वर्ष 1992 में उन्होंने डेविड धवन द्वारा निर्देशित एक्शन रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म शोला और शबनम में मामा की भूमिका निभाई थी। वर्ष 1993 में इन्होंने डेविड धवन द्वारा निर्देशित एक्शन कॉमेडी ड्रामा फिल्म आंखें  में भी काम किया था। इस फिल्म में उनके सह कलाकार गोविंदा,  चंकी पांडे,  राज बब्बर आदि थे। यह फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 

वर्ष 1994 में इन्होंने राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित और विनय कुमार सिन्हा द्वारा निर्मित कॉमेडी फिल्म अंदाज अपना अपना में  होटल के मालिक सेवाराम का किरदार निभाया था। प्रारंभ में यह फिल्म हिट नहीं हुई परंतु जब यह फिल्म टीवी पर रिलीज की गई तो यह सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म का बजट  2.90 करोड़ जबकि बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 8.65  करोड़  रुपए हुई थी। वर्ष 1996 में आई एक्शन थ्रिलर  फिल्म घातक : लीथल से हरीश पटेल को मुख्य पहचान मिली। इस फिल्म में इन्होंने कातिया  के साले  का किरदार निभाया था।

Also Read  SALEM DIST , MATHURE BR 636401 PIN CODE

इसी तरह इन्होंने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्मों जैसे कि तराजू वर्ष 1997,  वृद्धि वर्ष 1997,  विनाशक –  डिस्ट्रॉयर वर्ष 1998,  जब प्यार किसी से होता है वर्ष 1998, क्रोध वर्ष 2,000,  बादल,  वर्ष 2,000,  एक हिंदुस्तानी वर्ष 2003 आदि में भी काम किया।

हरीश पटेल का टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण। (Harish Patel’s debut in television serials.)

हरीश पटेल ने हिंदी सिनेमा में  पदार्पण करने के 3 वर्ष पश्चात वर्ष 1986 में टेलीविजन धारावाहिकों में भी पदार्पण कर दिया था। उन्होंने दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक  मालगुडी डेज के 4  एपिसोड में काम करके टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया। वर्ष 1989 में  इन्होंने दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक वागले की दुनिया में भी अभिनय किया था। हरीश पटेल ने केवल भारतीय हिंदी टेलीविजन धारावाहिकों में ही नहीं बल्कि अंग्रेजी धारावाहिकों में भी काम किया है जैसे कि द बुद्धा  ऑफ  सबअर्बिया  वर्ष 1993,  द नंबर 1 लेडीस डिटेक्टिव एजेंसी वर्ष 2008, कोरोनेशन स्ट्रीट  वर्ष 2009, गेस्टा ग्रेनी वर्ष 2013,  द बॉयज इन द ड्रेस  वर्ष 2014,  बिलेनियर बॉय  वर्ष 2016  और फोर वेडिंग्स एंड ए फ्यूनरल  वर्ष 2019।

Leave a Reply