गुरमीत चौधरी का संक्षिप्त जीवन परिचय(Brief biography of Gurmeet Choudhary)

Gurmeet Choudhary biography
Contents hide

गुरमीत चौधरी को मुख्य तौर पर भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री डेली सोप धारावाहिकों में अभिनय के लिए जाना जाता है परंतु वह बॉलीवुड में भी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। गुरमीत चौधरी एक अभिनेता ही नहीं बल्कि मार्शल आर्ट आर्टिस्ट  भी है। उन को सबसे अधिक उपलब्धि वर्ष 2008 में प्रसारित किए जाने वाले धार्मिक धारावाहिक रामायण  में निभाई गए  भगवान राम  और भगवान विष्णु  के किरदार के लिए जाना जाता है। वर्ष 2004 में गुरमीत चौधरी ने  कुमकुम –  एक प्यारा सा बंधन  धारावाहिक  से टेलीविजन इंडस्ट्री में  और वर्ष 2005 में कोई आप सा  फिल्म से बॉलीवुड में पदार्पण किया था। गुरमीत चौधरी किसी अभिनय की पारिवारिक पृष्ठभूमि से नहीं आते हैं परंतु फिर भी उन्होंने अपने अभिनय के दम पर अपनी एक फैन फॉलोइंग बनाई है। गुरमीत चौधरी कई म्यूजिक वीडियोस में भी काम कर चुके हैं।

Also Read  AMBIKAPUR, SURGUJA PIN CODE

गुरमीत चौधरी का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Gurmeet Choudhary’s birth and family background.)

गुरमीत चौधरी का जन्म  22 फरवरी 1984 को  गांव जयरामपुर,  जिला भागलपुर  बिहार में हुआ था। इनके पिता सीताराम चौधरी  भारतीय सेना में सूबेदार मेजर  के पद पर अपनी सेवाएं प्रदान करने के पश्चात अब रिटायरमेंट ले चुके हैं। इनकी माता का नाम अनमोल चौधरी है और वह गृहणी हैं। इनके एक भाई भी हैं जिनका नाम  गंगाराम चौधरी है, पेशे से वह डॉक्टर हैं। इनके दादा इनको बचपन में  शशि कपूर पुकारा करते थे। 

गुरमीत चौधरी की शैक्षणिक योग्यता,  स्कूल तथा कॉलेज के विषय में तो जानकारी प्राप्त नहीं मिलती,  इतनी जानकारी अवश्य उपलब्ध है कि  उनका बचपन से ही अभिनय के क्षेत्र में रुझान था। 

गुरमीत चौधरी की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Gurmeet Choudhary)

वास्तविक नामगुरमीत सीताराम चौधरी
उपनामशशि,  गुरु
गुरमीत चौधरी का जन्मदिन22 फरवरी 1984
गुरमीत चौधरी की आयु38 वर्ष
गुरमीत चौधरी का जन्म स्थानगांव जयरामपुर,  जिला भागलपुर  बिहार  भारत
गुरमीत चौधरी का मूल निवास स्थानगांव जयरामपुर,  जिला भागलपुर  बिहार  भारत
गुरमीत चौधरी की राष्ट्रीयताभारतीय
गुरमीत चौधरी का धर्महिंदू
गुरमीत चौधरी की शैक्षणिक योग्यताज्ञात नहीं
गुरमीत चौधरी के स्कूल का नामज्ञात नहीं
गुरमीत चौधरी के कॉलेज का नामज्ञात नहीं
गुरमीत चौधरी का व्यवसायअभिनेता
गुरमीत चौधरी की डेब्यू फिल्मकोई आप सा ( वर्ष 2005)
गुरमीत चौधरी का डेब्यू  धारावाहिकये  मेरी लाइफ है ( वर्ष 2004)
गुरमीत चौधरी की प्रति एपिसोड आय80 हज़ार रूपए 
गुरमीत चौधरी की कुल संपत्ति35 करोड़ रुपए के लगभग
गुरमीत चौधरी की वैवाहिक स्थितिविवाहित
गुरमीत चौधरी की वैवाहिक तिथि 15 फरवरी 2011 

 गुरमीत चौधरी की शारीरिक संरचना (Gurmeet Chaudhary body structure)

गुरमीत चौधरी की लंबाई5 फुट 11 इंच
गुरमीत चौधरी का वज़न वजन स्थित
गुरमीत चौधरी का शारीरिक मापछाती 42 इंच,  कमर 32 इंच,  बाइसेप्स 16 इंच
गुरमीत चौधरी की आंखों का रंगभूरा
गुरमीत चौधरी के बालों का रंगकाला

गुरमीत चौधरी का परिवार (Gurmeet Chowdhary’s family)

गुरमीत चौधरी के पिता का नामसीताराम चौधरी
गुरमीत चौधरी की माता का नामअनमोल चौधरी
गुरमीत चौधरी के भाई का नामगंगाराम चौधरी
गुरमीत चौधरी की पत्नी का नामदेबिना बनर्जी  चौधरी
गुरमीत चौधरी की बेटी का नामलिआना  चौधरी ( जन्म 3 अप्रैल 2022)

गुरमीत चौधरी का टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण। (Gurmeet Choudhary’s debut in television serials.)

अभिनय के क्षेत्र में आने के पश्चात संघर्ष के प्रारंभिक दिनों में इन्हें कई आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने सबसे पहले एक शार्ट फिल्म में काम किया था जिसके लिए इनकी पहली कमाई ₹500 थी।  गुरमीत चौधरी ने श्यामक दावर की डांस एकेडमी से डांस भी सीखा। गुरमीत चौधरी ने वर्ष 2004 में ये  मेरी लाइफ है डेली सोप धारावाहिक से  टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था परंतु इससे इन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिली। उसके पश्चात वर्ष 2004 में ही इन्होंने कुमकुम –  एक प्यारा सा बंधन  में भी बल्लू का किरदार निभाया था।

Also Read  LASURNE PIN CODE

वर्ष 2008 में जब इन्होंने इमेजिन टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धार्मिक धारावाहिक  रामायण में  भगवान राम  और भगवान विष्णु  का किरदार निभाया तो इससे वह भारत के जन-जन के मन में  बस गए। इस धारावाहिक के कुल 300 एपिसोड बनाए गए थे। 

अभिनय करने के साथ-साथ गुरमीत चौधरी ने कईं  टेलीविजन रियलिटी शोज़  जैसे कि पति पत्नी और वो  वर्ष 2009,  झलक दिखलाजा 5  वर्ष 2010,  नच बलिए श्रीमान वर्सेस श्रीमती वर्ष 2013,  नच बलिए 6 वर्ष 2013,  फीयर फैक्टर :  खतरो के खिलाड 5 वर्ष 2014,  आई कैन डू डेट वर्ष 2015,  बॉक्स क्रिकेट लीग 2 में भी हिस्सा लिया। इन रियलिटी शोज में वह  झलक दिखला जा 5  के विजेता,  नच बलिए 6  फर्स्ट रनर अप,  फियर फेक्टर :  खतरों के खिलाड़ी 5  फर्स्ट रनर अप और  आई कैन डू डेट  सेकंड रनर अप  रहे।

Also Read  WHAT IS THE OF OLAGADAM IN ERODE DISTRICT PIN CODE

गुरमीत चौधरी का बॉलीवुड में पदार्पण। (Gurmeet Choudhary’s Bollywood Debut.)

टेलिविजन इंडस्ट्री में सफलता के पश्चात  गुरमीत चौधरी को बॉलीवुड से भी कई फिल्मों के प्रस्ताव आने लगे। जिसके पश्चात उन्होंने भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने का मन बनाया और वर्ष 2005 में आई फिल्म कोई आप सा  से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इसमें इनका बड़ा ही छोटा सा रोल था। वर्ष 2015 में इन्होंने विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित रोमांटिक थ्रिलर फिल्म  खामोशियां  में जगदेव धनराजगीर  की भूमिका भी निभाई है। इसी वर्ष इन्होंने इमरान हाशमी  और अमायरा दस्तूर  के साथ  मिस्टर एक्स  फिल्म में भी काम किया।

गुरमीत चौधरी को बॉलीवुड में मुख्य पहचान वर्ष 2016 में  एरोटिक क्राईम मिस्ट्री  थ्रिलर फिल्म  वजह तुम हो  से प्राप्त हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने एडवोकेट रणवीर बजाज की भूमिका निभाई थी। जिसे दर्शकों  और क्रिटिक्स द्वारा खूब पसंद किया गया। वर्ष 2017 में इन्होंने मनीष हरिशंकर द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा कॉमेडी फिल्म लाली की शादी में लड्डू दीवाना में  प्रिंस वीर  की भूमिका निभाई। इस फिल्म में उनके सह कलाकार  विवान शाह ,  अक्षरा हासन,  सौरभ शुक्ला,  दर्शन जरीवाला,  रवि किशन,  किशोरी शहाणे  आदि थे। वर्ष 2018 में इन्होंने जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित एक्शन वॉर फिल्म  पलटन  में भी काम किया। इस फिल्म में उन्होंने कैप्टन पृथ्वी सिंह डागर  का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया।

गुरमीत चौधरी की प्रति एपिसोड आय

80 हज़ार रूपए 

गुरमीत चौधरी की कुल संपत्ति

35 करोड़ रुपए के लगभग

गुरमीत चौधरी का पसंदीदा खाना

सुशी 

 गुरमीत चौधरी का पसंदीदा अभिनेता

 रितिक रोशन और शाहरुख खान

 गुरमीत चौधरी की पसंदीदा अभिनेत्री

 माधुरी दीक्षित

 गुरमीत चौधरी की पसंदीदा फिल्म

 कहो ना प्यार है ( वर्ष 2,000)

 गुरमीत चौधरी का पसंदीदा रंग

 नीला और काला 

गुरमीत चौधरी का पसंदीदा रेस्टोरेंट

 द ताज महल पैलेस,  कोलाबा मुंबई