अतुल कुलकर्णी का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Atul Kulkarni)

Atul Kulkarni biography

अतुल कुलकर्णी को मुख्य रूप से बॉलीवुड में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है परंतु उनका कन्नड़,  मराठी,  तेलुगू,  तमिल,  अंग्रेजी,  मलयालम,  फिल्म इंडस्ट्री में भी बहुत नाम है।  अतुल कुलकर्णी ने वर्ष 1997 में भूमि गीता   कन्नड़ फिल्म से अभिनय के क्षेत्र में पदार्पण किया था। अब तक वह लगभग  कुल मिलाकर 100 फिल्मों में काम कर चुके हैं। अतुल कुलकर्णी केवल एक अभिनेता ही नहीं बल्कि पटकथा लेखक और फिल्म निर्माता भी हैं|  अतुल कुलकर्णी  टेलीविजन धारावाहिकों और वेब सीरीज़ में भी काम कर चुके हैं जैसे कि द टेस्ट केस,  सिटी ऑफ ड्रीम्स,  बंदिश बैंडिट्स,  फरार कब तक ?,  रुद्र :  द एज ऑफ डार्कनेस आदि। अतुल कुलकर्णी ने हे राम फिल्म से बॉलीवुड में पदार्पण किया था परंतु उनको मुख्य पहचान वर्ष 2006 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित फिल्म रंग दे बसंती से प्राप्त हुई थी।

Also Read  TUPRAN MANDAL KONAIPALLE PIN CODE

अतुल कुलकर्णी का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Atul Kulkarni’s birth and his family background.)

अतुल कुलकर्णी का जन्म 10 सितंबर 1965 को बेलागावी कर्नाटक में हुआ था। अतुल कुलकर्णी के माता पिता , भाई बहन  और पारिवारिक पृष्ठभूमि के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है।

अतुल कुलकर्णी की शैक्षणिक योग्यता। (Atul Kulkarni’s educational qualification.)

अतुल कुलकर्णी की स्कूली शिक्षा हरीभाई देवकरण हाई स्कूल सोलापुर महाराष्ट्र से हुई। अपने परिवार के कहने पर उन्होंने स्कूली शिक्षा पूरी होने के पश्चात इंजीनियरिंग करने के लिए कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग पुणे में दाखिला ले लिया परंतु अभिनय के क्षेत्र में रुझान होने के कारण उस पढ़ाई को बीच में ही  पहले वर्ष में छोड़ दिया। बाद में इन्होंने डीएवी कॉलेज सोलापुर से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और उसके पश्चात उसके पश्चात अभिनय के क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त करने के लिए नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा नई दिल्ली में दाखिला लिया। जहां से वर्ष 1995 में अभिनय के क्षेत्र में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की। 

अतुल कुलकर्णी की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal Information of Atul Kulkarni.)

वास्तविक नामअतुल कुलकर्णी
उपनामअतुल
अतुल कुलकर्णी का जन्म दिन10 सितंबर 1965
अतुल कुलकर्णी की आयु57 वर्ष
अतुल कुलकर्णी का जन्म स्थानबेलागावी कर्नाटक भारत
अतुल कुलकर्णी का मूल निवास स्थानबेलगांव मैसूर कर्नाटक भारत
अतुल कुलकर्णी की राष्ट्रीयताभारतीय
अतुल कुलकर्णी का धर्महिंदू
अतुल कुलकर्णी की शैक्षणिक योग्यताअंग्रेजी साहित्य में स्नातक
अभिनय के क्षेत्र में स्नातकोत्तर 
अतुल कुलकर्णी के स्कूल का नामहरिभाई देवकरण हाई स्कूल सोलापुर महाराष्ट्र
अतुल कुलकर्णी के कॉलेज का नामडीएवी कॉलेज सोलापुर महाराष्ट्र
 नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा नई दिल्ली
अतुल कुलकर्णी का व्यवसायअभिनेता,  पटकथा लेखक और फिल्म निर्माता
अतुल कुलकर्णी की कुल संपत्ति197  करोड़ रुपए के लगभग
अतुल कुलकर्णी की वैवाहिक स्थितिविवाहित 
अतुल कुलकर्णी की वैवाहिक तिथि 29 दिसंबर 1996

अतुल कुलकर्णी  की शारीरिक संरचना (Body structure of Atul Kulkarni)

अतुल कुलकर्णी की लंबाई5 फुट 10 इंच
अतुल कुलकर्णी  का वज़न 70 किलोग्राम
अतुल कुलकर्णी का शारीरिक मापछाती 38 इंच,  कमर 30 इंच,  बाइसेप्स 14 इंच
अतुल कुलकर्णी की आंखों का रंगकाला
अतुल कुलकर्णी के बालों का रंगसफेद

 अतुल कुलकर्णी का परिवार (Atul Kulkarni family)

अतुल कुलकर्णी के पिता का नामज्ञात नहीं
अतुल कुलकर्णी की माता का नामज्ञात नहीं
अतुल कुलकर्णी के भाई बहन का नामज्ञात नहीं
अतुल कुलकर्णी की पत्नी का नामगीतांजलि कुलकर्णी
अतुल कुलकर्णी के बच्चों का नामज्ञात नहीं

अतुल कुलकर्णी का दक्षिण भारतीय फिल्मों में पदार्पण। (Atul Kulkarni’s debut in South Indian films.)

अतुल कुलकर्णी ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा नई दिल्ली से अभी नई का कोर्स करने के पश्चात कुछ वर्षों तक बैटरी ही किया और उसके बाद वर्ष 1997 में कन्नड़ फिल्म भूमि गीथा  से दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में पदार्पण किया। वर्ष 2000 में इन्होंने  एन शंकर द्वारा निर्देशित तेलुगु फिल्म  जयम मनाडेरा से तेलुगू,  वर्ष 2000 में कमल हासन द्वारा निर्देशित हे राम तमिल,  वर्ष 2000 में चंद्रकांत कुलकर्णी द्वारा निर्देशित भेंट  से मराठी,  वर्ष 2003 में महेश भट्ट आनी द्वारा निर्देशित अंग्रेजी फिल्म से इंग्लिश,  वर्ष 2000 में मानसरोवर फिल्म से मलयालम और वर्ष 2007 में केएम चैतन्य  द्वारा निर्देशित आ दीनागालु  फिल्म से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में पदार्पण किया। अतुल कुलकर्णी अब तक कुल  मिलाकर लगभग 65 फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Also Read  HAJO,ASSAM PIN CODE

अतुल कुलकर्णी का बॉलीवुड में पदार्पण। (Atul Kulkarni’s Bollywood debut.)

वर्ष 2000 में ही  अतुल कुलकर्णी ने कमल हासन द्वारा निर्देशित हे राम  फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इस फिल्म में  कमल हासन ने साकेत राम, अतुल कुलकर्णी ने श्रीराम अभ्यंकर/ रामकृष्ण पांडे  और शाहरुख खान ने अमजद अली खान का  सपोर्टिंग किरदार निभाया था। वर्ष 2001 में इन्होंने मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित क्राइम ड्रामा फिल्म चांदनी बार में पोटिया सावंत की भूमिका निभाई थी उनकी यह फिल्म सुपरहिट रही। 

वर्ष 2003 में इन्होंने मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित इंडियन पॉलीटिकल ड्रामा फिल्म सत्ता में यशवंत वरदे  का किरदार निभाया था। इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री रवीना टंडन की। इसके बाद भी अतुल कुलकर्णी ने कई फिल्मों में काम किया परंतु उनको मुख्य पहचान वर्ष 2006 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित फिल्म रंग दे बसंती से प्राप्त हुई थी। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी और इस फिल्म में अतुल कुलकर्णी ने लक्ष्मण पांडे का किरदार निभाया था। इस फिल्म की सफलता के पश्चात उन्होंने कई हिट फिल्म जैसे कि  यह मेरा इंडिया वर्ष 2009,  जेल वर्ष 2009,  अल्लाह के बंदे वर्ष 2010, चालिस चौरासी  वर्ष 2011,  जंजीर वर्ष 2013,  डर्टी पॉलिटिक्स वर्ष 2015,  मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर वर्ष 2019 आदि। वर्ष 2022 में रिलीज हुई अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की पटकथा अतुल कुलकर्णी ने ही तैयार की थी।

Also Read  AMBABA COMMERCE COLLEGE SABARGAM SURAT PIN CODE

अतुल कुलकर्णी का टेलीविजन और वेब सीरीज़ में पदार्पण। (Atul Kulkarni’s debut in television and web series.)

अतुल कुलकर्णी ने वर्ष 2017 में ऑल्ट बालाजी पर प्रसारित की जाने वाली वेब सीरीज़  द टेस्ट केस  से वेब सीरीज़ इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस वेब सीरीज़ में इन्होंने कर्नल अजिंक्य साठे  का किरदार निभाया था।वर्ष 2020 में इन्होंने अमेजॉन प्राइम वीडियो पर प्रसारित की जाने वाली रोमांटिक ड्रामा वेब सीरीज़ बंदिश बैंडिट्स में  दिग्विजय राठौर का किरदार निभाया। इस वेब सीरीज़ में उनके अभिनय को दर्शकों और क्रिटिक्स द्वारा खूब पसंद किया गया। वर्ष 2020 में इन्होंने सोनी लाइव पर प्रसारित किए जाने वाले कॉमेडी धारावाहिक सैंडविच  फॉरएवर  में भी काम किया। इस धारावाहिक में इन्होंने वीके सरनायक का किरदार निभाया है। वर्ष 2022 में अतुल कुलकर्णी ने डिज्नी +  हॉटस्टार  पर  प्रसारित किए जाने वाले साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर  धारावाहिक रुद्र :  द एज ऑफ डार्कनेस  मेलडी सीपी गौतम नवलखा  की भूमिका निभाई।

अतुल कुलकर्णी की कुल संपत्ति

197  करोड़ रुपए के लगभग

अतुल कुलकर्णी के पसंदीदा अभिनेता

आमिर खान और अमिताभ बच्चन