अर्चना पूरन सिंह का संक्षिप्त जीवन परिचय(Brief biography of Archana Puran Singh)

Archana Puran Singh biography
Contents hide

अर्चना पूरन सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री तथा भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं। यह अधिकतर कॉमेडी रोल ही निभाया करते हैं। अर्चना पुराण सिंह ने वर्ष  1982 में  बी आर चोपड़ा द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म निकाह से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था । उनकी अब तक की अंतिम  फिल्म वर्ष 2020 में अजय चौहान द्वारा निर्देशित वर्जन भानुप्रिया है। अर्चना पूरन सिंह लगभग 100 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वर्ष 1987 में उन्होंने मिस्टर या  मिसेज  धारावाहिक से टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। तब से लेकर अब तक लगभग 22 धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं । अर्चना पूरन सिंह की फिल्मों में एक किरदार मिस  ब्रिगेंजा  बहुत लोकप्रिय हुआ। अर्चना पूरन सिंह को अभिनय के क्षेत्र उनके योगदान के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के ही परमीत सेठी  अभिनेता,  निर्माता,  निर्देशक और लेखक उनके पति है।

Also Read  KRISHNANAGAR,SAIJPUR BOGHA,NARODA PIN CODE

अर्चना पूरन सिंह का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Archana Puran Singh’s birth and family background.)

अर्चना पुराण सिंह का जन्म 26 सितंबर 1962 को देहरादून उत्तराखंड में हुआ था। इनके माता-पिता का नाम तो ज्ञात नहीं है परंतु इतना अवश्य ज्ञात है कि इनके दो भाई हैं,  दिन में से एक का नाम संदीप है। इनकी एक बहन भी है परंतु उनका नाम भी उपलब्ध नहीं है। इनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि के विषय में भी कोई विशेष जानकारी नहीं मिलती।

अर्चना पूरन सिंह की शैक्षणिक योग्यता। (Educational Qualification of Archana Puran Singh.)

अर्चना पूरन सिंह की स्कूली शिक्षा कॉन्वेंट स्कूल देहरादून से हुई। स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात यह दिल्ली चली गई और वहां दिल्ली यूनिवर्सिटी से इन्होंने अंग्रेजी में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। 

अर्चना पूरन सिंह की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal Information of Archana Puran Singh.)

वास्तविक नामअर्चना पूरन सिंह
उपनामअर्ची 
अर्चना पूरन सिंह का जन्मदिन26 सितंबर 1962
अर्चना पूरन सिंह की आयु60 वर्ष 
अर्चना पूरन सिंह का जन्म स्थानदेहरादून उत्तराखंड भारत
अर्चना पूरन सिंह का मूल निवास स्थानदेहरादून उत्तराखंड भारत
अर्चना पूरन सिंह के घर का पताG/426 , अंजली अपार्टमेंट, सेवन बंगलोज़ अंधेरी वेस्ट मुंबई
 बंगला ,  मढ़ आईलैंड मुंबई 
अर्चना पूरन सिंह की राष्ट्रीयताभारतीय 
अर्चना पूरन सिंह का धर्महिंदू
अर्चना पूरन सिंह की शैक्षणिक योग्यताअंग्रेजी में स्नातक
अर्चना पूरन सिंह के स्कूल का नामकॉन्वेंट स्कूल देहरादून उत्तराखंड
अर्चना पूरन सिंह के कॉलेज का नामदिल्ली यूनिवर्सिटी नई दिल्ली
अर्चना पूरन सिंह का व्यवसायअभिनेत्री और  टीवी  प्रेजेंटर 
अर्चना पूरन सिंह की साप्ताहिक आय 20 लाख रूपए 
अर्चना पुराण सिंह की प्रति फिल्म आय 2 करोड़ रूपए के लगभग 
अर्चना पूरन सिंह की कुल संपत्ति343 करोड़ रूपए के लगभग 
अर्चना पूरन सिंह की वैवाहिक स्थितिविवाहित
अर्चना पूरन सिंह की वैवाहिक तिथि30 जून 1992

 अर्चना पूरन सिंह का फिगर  व शारीरिक संरचना (Archana Puran Singh’s figure and body structure)

अर्चना पुराण सिंह की लंबाई5 फुट 5 इंच
अर्चना पूरन सिंह का वज़न 68 किलोग्राम
अर्चना पूरन सिंह का फिगर  व शारीरिक माप अप्पर 35 इंच, कमर 30 इंच,  लोअर 38 इंच 
अर्चना पूरन सिंह की आंखों का रंगगहरा भूरा
अर्चना पूरन सिंह के बालों का रंगकाला

 अर्चना पूरन सिंह का परिवार (Archana Puran Singh’s family)

अर्चना पूरन सिंह के पिता का नामज्ञात नहीं
अर्चना पूरन सिंह की माता का नामज्ञात नहीं
अर्चना पूरन सिंह के भाइयों का नामसंदीप,  दूसरे भाई का नाम  ज्ञात नहीं
अर्चना पूरन सिंह की बहन का नामएक बहन परंतु नाम ज्ञात नहीं
अर्चना पूरन सिंह के पति का नाम परमीत सेठी 
अर्चना पूरन सिंह के बेटों का नामआर्यमान सेठी और आयुष्मान सेठी

अर्चना पवन सिंह का हिंदी सिनेमा में पदार्पण। (Archana Pawan Singh’s debut in Hindi cinema.)

अर्चना पूरन सिंह अपनी शिक्षा पूरी करने के पश्चात वर्ष 1980 में दिल्ली से मुंबई आ गई थी। वह यहां पर मॉडलिंग में अपना करियर बनाना चाहती थी परंतु सौभाग्य बस उनको एक टीवी सीरियल में काम करने का प्रस्ताव मिला। जहां से उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत की। वर्ष 1982 में अर्चना पुराण सिंह ने बी आर चोपड़ा द्वारा निर्देशित और निर्मित रोमांटिक ड्रामा फिल्म निकाह से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता राज बब्बर,  दीपक पाराशर और सलमा आगा अभिनेत्री थी। इस फिल्म में अर्चना पूरन सिंह ने एक सेल्स गर्ल  का किरदार निभाया था।

Also Read  TUTICORIN (TCR) AIRPORT PIN CODE

वर्ष 1987 में अर्चना पूरन सिंह ने बतौर मुख्य अभिनेत्री पंकज पाराशर द्वारा निर्देशित फिल्म  जलवा  में काम किया। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता नसीरुद्दीन शाह थे। इस फिल्म के बाद उन्होंने कुछ फिल्में की परंतु उससे इनकी कोई पहचान नहीं बनी। वर्ष 1990 में मुकुल आनंद द्वारा निर्देशित एक्शन क्राईम ड्रामा फिल्म अग्निपथ में इन्होंने शांति/ लैला  का किरदार निभाया था। यह फिल्म भी सुपरहिट हुई और इस फिल्म में उनके अभिनय को भी खूब पसंद किया गया। इस फिल्म की सफलता के पश्चात उन्होंने  कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया जैसे कि  शोला और शबनम वर्ष 1992,  आशिक आवारा वर्ष 1993,  ऐसी भी क्या जल्दी है वर्ष 1996,  कुछ कुछ होता है वर्ष 1998,  मेला वर्ष 2,000,  मोहब्बतें वर्ष 2,000,  मैने दिल तुझको दिया वर्ष 2002,  मस्ती वर्ष 2004,  कृष वर्ष 2006,  मेरे बाप पहले आप वर्ष 2008,  ओय लकी लकी ओय वर्ष 2008,  बोल बच्चन वर्ष 2012, किक  वर्ष 2014,  हाउसफुल 4 वर्ष 2019 आदि।

Also Read  VEER BAHADUR SINGH PURVANCHAL UNIVERSITY, JAUNPUR PIN CODE

अर्चना पूरन सिंह का टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण। (Archana Puran Singh’s debut in television serials.)

अर्चना पूरन सिंह ने वर्ष 1987 में मिस्टर या मिसिज़  धारावाहिक से  टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था पूर्णविराम इस धारावाहिक में इन्होंने सीमा का किरदार  निभाया था। वर्ष 1993 में उन्होंने जी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले हॉरर शो  जी हॉरर शो  में जूली  भूत  का किरदार निभाया था। वर्ष 1994 में दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने वाले लोकप्रिय धारावाहिक  जुनून  में इन्होंने रेखा की भूमिका निभाई थी। इसके पश्चात इन्होंने कई धारावाहिकों में काम किया। वर्ष 2005 में इन्होंने नच बलिए डांस रियालिटी शो  में भी हिस्सा लिया था। वर्ष 2007 से 2022 तक  अर्चना पूरन सिंह कईं कॉमेडी  धारावाहिक  जैसे कि  कॉमेडी सर्कस,  द ग्रेट इंडियन फैमिली ड्रामा,  द कपिल शर्मा शो और  इंडियास लाफ्टर चैंपियन को जज कर चुकी हैं और परमानेंट गेस्ट रह  चुकी हैं।

अर्चना पूरन सिंह के अवार्ड और सम्मान (Awards and Honors of Archana Puran Singh)

 वर्ष 1999  सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन  स्क्रीन अवार्ड  फिल्म कुछ कुछ होता है

 वर्ष 2001  सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन  इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड  धारावाहिक आसमान से टपकी 

अर्चना पूरन सिंह की साप्ताहिक आय 

 20 लाख रूपए 

अर्चना पुराण सिंह की प्रति फिल्म आय 

2 करोड़ रूपए के लगभग 

अर्चना पूरन सिंह की कुल संपत्ति

343 करोड़ रूपए के लगभग 

अर्चना पूरन सिंह का पसंदीदा अभिनेता

 रितिक रोशन,  आमिर खान,  और नसीरुद्दीन शाह

 अर्चना पूरन सिंह की पसंदीदा अभिनेत्री

प्रियंका चोपड़ा

अर्चना पूरन सिंह की पसंदीदा गायिका 

अलका याग्निक

अर्चना पूरन सिंह की पसंदीदा फिल्म 

बॉलीवुड :  द परफेक्ट गर्ल एंड गुलाबी

हॉलीवुड :  होम अलोन

अर्चना पूरन सिंह का  पसंदीदा टीवी शो 

फ्रेंड्स ,  द कपिल शर्मा शो  और  बिग बॉस