पुनीत इस्सर का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Puneet Issar)

Puneet Issar biography
Contents hide

पुनीत इस्सर बॉलीवुड इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि दक्षिण भारतीय फिल्मों और भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में अपने दमदार आवास और अभिनय के लिए जाने जाते हैं। पुनीत इस्सर ने वर्ष 1983 में मनमोहन देसाई द्वारा निर्देशित कुली फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। तब से अब तक वह लगभग  80 से अधिक   हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं। वर्ष 1992 में उन्होंने योद्धा फिल्म से मलयालम फिल्मों में पदार्पण किया था और तब से लेकर अब तक में लगभग 16 से अधिक दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर चुके हैं। वर्ष 2006 में पुनीत इस्सर ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में पदार्पण किया था और अब तक वह लगभग 4 पंजाबी फिल्मों में काम कर चुके हैं। वर्ष 1997 में उन्होंने बतौर निर्देशक हिंदुस्तानी फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया। पुनीत इस्सर को अभिनय के क्षेत्र में काम करते हुए लगभग 40 वर्ष हो चुके हैं। अपनी पहली ही फिल्म से पुनीत इस्सर चर्चा में आ गए थे क्योंकि इस फिल्म में एक एक्शन सीन करते हुए इन्होंने सच में अमिताभ बच्चन को ऐसा  मुक्का मारा  के उनकी वास्तविक में चोट पहुंची। जिससे वह अधिक चर्चा में आए।

Also Read  AMRAPALI GROUP GOLF NEAR GAUR CITY SEC-4 GREATER NOIDA DELHI/NCR PIN CODE

 पुनीत इस्सर का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Puneet Issar’s birth and his family background)

पुनीत इस्सर का जन्म 6 नवंबर 1959 को  अमृतसर पंजाब में रहने वाले एक  हिंदू परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम  सुरेश स्तर है। वह एक फिल्म निर्देशक थे। वह जगजीत सिंह,  राज बब्बर और अनीता राज जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम कर चुके थे। इनकी माता का नाम ज्ञात नहीं है। पुनीत इस्सर हिंदू धर्म में ब्राह्मण जाति से संबंध रखते हैं।

पुनीत इस्सर की शैक्षणिक योग्यता। (Educational Qualification of Puneet Issar.)

पुनीत इस्सर के जन्म के बाद इनका परिवार मुंबई आकर बस गया था। इनकी स्कूली शिक्षा सेंट लॉरेंस हाई स्कूल मुंबई से हुई। स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात इन्होंने मीठीबाई कॉलेज मुंबई में दाखिला ले लिया,  जहां से इन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। शैक्षणिक योग्यता पूरी करने के पश्चात अभिनय के क्षेत्र में रुझान होने के कारण इन्होंने फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट आफ इंडिया पुणे से अभिनय के क्षेत्र में भी शिक्षा प्राप्त की।

पुनीत इस्सर की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal information of Puneet Issar.)

वास्तविक नामपुनीत इस्सर
पुनीत इस्सर का जन्मदिन6 नवंबर 1959 
पुनीत इस्सर की आयु62 वर्ष
पुनीत इस्सर का जन्म स्थानअमृतसर पंजाब भारत
पुनीत इस्सर का मूल निवास स्थानअमृतसर पंजाब भारत
पुनीत इस्सर की राष्ट्रीयताभारतीय
पुनीत इस्सर का धर्महिंदू
पुनीत इस्सर की जाति ब्राह्मण 
पुनीत इस्सर की शैक्षणिक योग्यतास्नातक
पुनीत इस्सर के स्कूल का नामसेंट लॉरेंस हाई स्कूल मुंबई
पुनीत इस्सर के कॉलेज का नाममीठीबाई कॉलेज मुंबई
पुनीत इस्सर का व्यवसायअभिनेता,  लेखक,  निर्माता,  निर्देशक और डायलैक्ट कोच 
पुनीत इस्सर की मासिक आय 12  लाख  रुपए के लगभग 
पुनीत इस्सर की प्रति फिल्म आय 50  लाख   रुपए के लगभग
पुनीत इस्सर की प्रति एपिसोड आय 60 हज़ार रूपए के लगभग 
पुनीत इस्सर की कुल संपत्ति40  करोड़  रुपए से अधिक
पुनीत इस्सर की वैवाहिक स्थितिविवाहित 

 पुनीत इस्सर की शारीरिक संरचना (Puneet Issar’s Body Structure)

पुनीत इस्सर की लंबाई6 फुट 3 इंच
पुनीत इस्सर का वजन85 किलोग्राम
पुनीत इस्सर का शारीरिक मापछाती 42 इंच,  कमर 36 इंच,   बाइसेप्स 16 इंच
पुनीत इस्सर की आंखों का रंगभूरा
पुनीत इस्सर के बालों का रंगगंजापन 

पुनीत इस्सर का परिवार (Puneet Issar’s family)

पुनीत इस्सर के पिता का नामसुदेश इस्सर ( फिल्म निर्देशक)
पुनीत इस्सर की माता का नामज्ञात नहीं 
पुनीत इस्सर के भाई बहनों का नामज्ञात नहीं
पुनीत इस्सर की पत्नी का नामदीपाली
पुनीत इस्सर के बेटे का नामसिद्धांत इस्सर 
पुनीत इस्सर की बेटी का नामनिवृत्ति इस्सर 

पुनीत इस्सर का हिंदी सिनेमा में पदार्पण। (Puneet Issar’s debut in Hindi cinema.)

पुनीत इस्सर ने वर्ष 1983 में मनमोहन देसाई द्वारा निर्देशित और कादर खान द्वारा लिखित फिल्म कुली से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री अमिताभ बच्चन,  ऋषि कपूर, रति अग्निहोत्री,  शोमा आनंद थी। अपनी पहली ही फिल्म से पुनीत इस्सर चर्चा का विषय बन गए थे क्योंकि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक फाइट सीन का शूट करते समय इनसे अमिताभ बच्चन को गहरी चोट पहुंच गई थी। यहां तक कि अमिताभ बच्चन को सर्जरी करानी पड़ी थी। उस समय पुनीत स्तर को फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और बहुत सी फिल्में उनके हाथ से इसी कारणवश निकल गई। फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कोशिश करते रहे। वर्ष 1984 में उन्होंने रामसे ब्रदर्स  द्वारा निर्देशित पुराना मंदिर हॉरर फिल्म में आनंद का किरदार निभाया था।

Also Read  OLD GUNTUR PIN CODE

बाद में इनको कई अन्य सुपरहिट फिल्मों से मुख्य पहचान मिली जैसे कि चंद्रमुखी वर्ष 1993,  प्रेम शक्ति वर्ष 1994,  राम जाने वर्ष 1995,  बॉर्डर वर्ष 1997,  रिफ्यूजी वर्ष 2,000,  कृष वर्ष 2006,  बचना ए हसीनो वर्ष 2008,  रेडी वर्ष 2011,  सन ऑफ सरदार वर्ष 2012 और  द कश्मीर फाइल्स वर्ष 2022 आदि। पुनीत इस्सर की अब तक की अंतिम फिल्म वर्ष 2022 में आई  जयेशभाई जोरदार है,  जिसमें उन्होंने  अमर ताऊ  का किरदार निभाया है।

पुनीत इस्सर का दक्षिण भारतीय फिल्मों में पदार्पण। (Puneet Issar’s debut in South Indian films.)

पुनीत इस्सर ने वर्ष 1992 में संगीत सिवान द्वारा निर्देशित एक्शन कॉमेडी फिल्म योद्धा  से  मलयालम  फिल्म के माध्यम से दक्षिण भारतीय फिल्मों में पदार्पण किया। वहां भी इनके अभिनय को खूब पसंद किया गया। उन्होंने मलयालम ही नहीं बल्कि कन्नड़,  तेलुगू  फिल्मों में भी काम किया जैसे कि पिन्गामी वर्ष 1994,  सम्राट वर्ष 1994, चिन्ना  वर्ष 1994,  टाइम बॉम्ब  वर्ष  1994,  मास्टर वर्ष 1997, नरिसमुधु वर्ष 2005 आदि।

Also Read  ELDECO SIDCUL INDUSTRIAL PARK SITARGANJ PIN CODE

पुनीत इस्सर का पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में पदार्पण (Punit Issar’s Debut in Punjabi Film Industry)

वर्ष 2006 में  पुनीत इस्सर ने रब ने बनाया जोड़ियां  फिल्म से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता बब्बू मान थे। इस फिल्म में उन्होंने बब्बू मान के पिता का किरदार निभाया था। वर्ष 2009 में पुनीत इस्सर की दूसरी पंजाबी फिल्म बलजीत सिंह देओ  द्वारा निर्देशित जग जिउंदीआं दे मेले थी। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता हरभजन मान और अभिनेत्री कुलविंदर संघेरा थी । इस फिल्म के बाद उन्होंने और 3 फिल्मों बेस्ट ऑफ लक वर्ष 2012 , फ़तेह वर्ष 2014,  तेरी मेरी गल बन गई  वर्ष 2022 ।

पुनीत इस्सर का  टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण। (Puneet Issar’s debut in television serials.)

पुनीत इस्सर ने वर्ष 1987 में  परमवीर चक्र धारावाहिक से टेलिविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। जिसमें उन्होंने  नायक  जादू नाथ सिंह  की भूमिका निभाई थी। टेलीविजन इंडस्ट्री में उनको मुख्य पहचान वर्ष 1988 में दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने वाले एनसीआरटी संस्कृत एपिक महाभारत से प्राप्त हुई थी, जिसमें उन्होंने दुर्योधन का किरदार निभाया था। इस धारावाहिक में उनके अभिनय को दर्शकों को क्रिटिक्स द्वारा बहुत अधिक पसंद किया गया। वर्ष 2013 के स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले महाभारत में इन्होंने परशुराम का किरदार निभाया था। वर्ष 2014 में यह कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले रियालिटी शो  बिग बॉस सीजन 8  का भी हिस्सा रहे और छठे स्थान तक बने रहे। द कपिल शर्मा शो के 273 वें  एपिसोड में भी पुनीत इस्सर आ चुके हैं। वर्तमान  वर्ष 2022 में चन्ना मेरेया धारावाहिक में वह राजवंत सिंह का किरदार निभा रहे हैं।

पुनीत इस्सर की मासिक आय 

12  लाख  रुपए के लगभग 

पुनीत इस्सर की प्रति फिल्म आय 

50  लाख   रुपए के लगभग

पुनीत इस्सर की प्रति एपिसोड आय 

60 हज़ार रूपए के लगभग 

पुनीत इस्सर की कुल संपत्ति

40  करोड़  रुपए से अधिक