शरत सक्सेना का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Sharat Saxena)

Sharat Saxena biography

शरत सक्सैना हिंदी सिनेमा में ही नहीं  बल्कि दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। शरत सक्सेना ने वर्ष 1974 में नरेंद्र बेदी द्वारा निर्देशित बेनाम फिल्म से हिंदी सिनेमा में  और वर्ष 1985 में जय विलियम्स द्वारा निर्देशित जीवनते जीवन मलयालम फिल्म से दक्षिण भारतीय फिल्मों में पदार्पण किया था। शरत सक्सैना अब तक लगभग 250 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। वर्ष 1988 में इन्होंने बी आर चोपड़ा द्वारा निर्देशित महाभारत धारावाहिक से टेलीविजन इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया और अब तक लगभग 4 धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। शरत सक्सेना अब तक 500 से अधिक एक्शन सीक्वेंस  अपने पूरे करियर के दौरान कर चुके हैं। इन्होंने अपने फिल्मी करियर में अधिकतर विलेन का किरदार ही निभाया है। शरत सक्सैना मूल रूप से मध्यप्रदेश से संबंध रखते हैं।

Also Read  The Future of Cryptocurrency in Online Casinos

शरत सक्सेना का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Sharat Saxena’s birth and his family background.)

शरत सक्सेना का जन्म 17 अगस्त 1950 को सतना मध्य प्रदेश में हुआ था। इनके बचपन का अधिकतर समय भोपाल में गुजरा। शरत सक्सेना के परिवार के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है और ना ही इनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि के विषय में।

शरत सक्सेना की शैक्षणिक योग्यता। (Educational Qualification of Sharat Saxena.)

शरत सक्सेना की प्रारंभिक स्कूली शिक्षा सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल भोपाल से हुई। बाद में उन्होंने क्राइस्टचर्च बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल जबलपुर से अपनी स्कूली शिक्षा को पूरा किया। स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला ले लिया। जहां से उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की। प्रारंभ से ही शरत सक्सेना की रुचि अभिनय के क्षेत्र में थी और वह उसी में अपना करियर बनाना चाहते थे परंतु उनके पिता ने यह शर्त रखी कि पहले उन्हें अपने इंजीनियरिंग की पढ़ाई को पूरा करना होगा और उसी के बाद वह शरत सक्सेना को मुंबई जाने और फिल्मों में अपना करियर बनाने की अनुमति देंगे।

शरत सक्सेना की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal Information of Sharat Saxena.)

वास्तविक नामशरत सक्सेना
शरत सक्सेना का जन्मदिन17 अगस्त 1950
शरत सक्सेना की आयु72 वर्ष
शरत सक्सेना का जन्म स्थानसतना मध्य प्रदेश भारत
शरत सक्सेना का मूल निवास स्थानभोपाल मध्य प्रदेश भारत
शरत सक्सेना की राष्ट्रीयता  भारतीय 
शरत सक्सेना का धर्महिंदू
शरत सक्सेना की शैक्षणिक योग्यताइलेक्ट्रॉनिक और टेलीकम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग
शरत सक्सेना के स्कूल का नामसेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल भोपाल
 क्राइस्टचर्च बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल जबलपुर
शरत सक्सेना के कॉलेज का नामजबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज
शरत सक्सेना का व्यवसायअभिनेता
शरत सक्सेना की प्रति फिल्म आय 4 – 5 करोड़ रूपए 
शरत  सक्सेना की कुल संपत्ति131 करोड़ रूपए के लगभग 
शरत सक्सेना की वैवाहिक स्थितिविवाहित

शरत सक्सेना की शारीरिक संरचना (Body structure of Sharat Saxena)

शरत सक्सेना की लंबाई5 फुट 10 इंच
शरत सक्सेना का वजन80 किलोग्राम
शरत सक्सेना का शारीरिक माप  छाते 42 इंच,  कमर 32 इंच,  बाइसेप्स 16 इंच
शरत सक्सेना की आंखों का रंगगहरा भूरा
शरत सक्सेना के बालों का रंगकाला और सफेद

 शरत सक्सेना का परिवार (Sharat Saxena family)

शरत सक्सेना के पिता का नामज्ञात नहीं
शरत सक्सेना की माता का नामज्ञात नहीं
शरत सक्सेना के भाई बहनों का नामज्ञात नहीं
शरत सक्सेना की पत्नी का नामशोभा सक्सेना
शरत सक्सेना के बेटे का नामविशाल सक्सैना
शरत सक्सेना की बेटी का नामवीरा सक्सेना ( अभिनेत्री)

 शरत सक्सेना का हिंदी सिनेमा में पदार्पण। (Sharat Saxena’s debut in Hindi cinema.)

वर्ष 1972 में इंजीनियरिंग की शिक्षा पूरी करने के पश्चात वह मुंबई आ गए और अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए  स्ट्रगल  करने लगे।  मस्कुलर बॉडी होने के कारण उनको अधिकतर विलेन के ही छोटे-छोटे  किरदार मिला करते थे। फिल्मों में इनकी सबसे पहली कमाई ₹250 थी। शरत सक्सेना ने वर्ष 1974 में नरेंद्र बेदी द्वारा निर्देशित फिल्म  बेनाम से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। इस फिल्म में इनका छोटा सा किरदार था जिससे इन्हें कोई पहचान नहीं मिली। वर्ष 1977 में इन्होंने दीपक बहरी  द्वारा निर्देशित फिल्म एजेंट विनोद में बहुत अच्छा काम किया था। वर्ष 1986 तक यह हिंदी सिनेमा के कई दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम करते रहे परंतु फिर भी इन्हें कोई पहचान नहीं मिल पा रही थी।

Also Read  BANKURA GOENKA VIDYAYATAN, BANKURA PIN CODE

 वर्ष 1987 में शेखर कपूर द्वारा निर्देशित सुपर हीरो फिल्म मिस्टर इंडिया से इन्हें एक नई पहचान प्राप्त हुई। इस फिल्म में इन्होंने डागा का किरदार निभाया था। इस फिल्म की कुल लागत 38  मिलियन रुपए  और बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 100 मिलियन रुपए से अधिक थी। इसके पश्चात वर्ष 1990 में भी इन्होंने मुकुल आनंद द्वारा निर्देशित एक्शन क्राईम फिल्म अग्निपथ में अमिताभ बच्चन के साथ बहुत अच्छा काम किया। इसके बाद उन्हें एक के बाद एक सुपरहिट फिल्म जैसे कि  घायल वर्ष 1990,  नरसिमा वर्ष 1991,  विश्वात्मा वर्ष 1992,  गुलाम वर्ष 1998,  सोल्जर वर्ष 1998,  बादशाह वर्ष 1999,  फिर भी दिल है हिंदुस्तानी वर्ष 2,000,  तुमको ना भूल पाएंगे वर्ष 2002,  तुमसा नहीं देखा वर्ष 2004, फिर हेरा फेरी  वर्ष 2006, सिंघम रिटर्न्स वर्ष  2014,  बजरंगी भाईजान वर्ष 2015 प्यार का पंचनामा 2  वर्ष 2015,  ठग्स ऑफ हिंदुस्तान वर्ष 2018,  दबंग 3  वर्ष 2019 आदि में काम किया।

Also Read  CITY-SHIMLA,SET NO.1, BLOCK -2,JAKHOO,171002 PIN CODE

शरत सक्सेना का दक्षिण भारतीय फिल्मों में पदार्पण। (Sharat Saxena’s debut in South Indian films.)

शरत सक्सेना ने वर्ष 1985 में जे. विलियम्स द्वारा निर्देशित जीवन्ते जीवन मलयालम फिल्म से दक्षिण भारतीय फिल्मों में पदार्पण किया। इस फिल्म में भी इनके अभिनय को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। इस फिल्म की सफलता के पश्चात उन्होंने मलयालम में 11,  तेलुगु में 15  और तमिल में  7 फिल्में की हैं।

शरत सक्सेना का टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण। (Sharat Saxena’s debut in television serials.)

शरत सक्सेना ने वर्ष 1988 में बी आर चोपड़ा द्वारा निर्देशित एमसेंट संस्कृत एपिक महाभारत से टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया।  इस धारावाहिक में इन्होंने किचका  का किरदार निभाया था। वर्ष 1993 में शरत कपूर ने बी आर चोपड़ा द्वारा दूरदर्शन मेट्रो पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक कानून में  अविनाश/  इंस्पेक्टर सूरज सिंह की भूमिका निभाई थी। वर्ष 1998 में इन्होंने दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक मैं दिल्ली हूं मैं शुक्राचार्य का किरदार निभाया है। वर्ष 2017 में इन्होंने सब चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक सजन रे फिर झूठ मत बोलो में  कुलगुरु त्रिकालदर्शी  की भूमिका निभाई है। इस धारावाहिक के कुल 340 एपिसोड बनाए गए थे। इस धारावाहिक में इनके सह कलाकार हुसैन कुवाजेरवाला,  शरत पोंक्षे,  टीकू तलसानिया,  उर्मिला तिवारी आदि थे। 

शरत सक्सेना की प्रति फिल्म आय 

4 – 5 करोड़ रूपए 

शरत  सक्सेना की कुल संपत्ति

131 करोड़ रूपए के लगभग 

शरत सक्सेना के शोंक 

ट्रैवलिंग करना और संगीत सुनना