शेखर सुमन का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Shekhar Suman)

Shekhar Suman biography
Contents hide

शेखर सुमन हिंदी सिनेमा की एक मशहूर अभिनेता,  निर्माता,  निर्देशक,  एंकर  और गायक है। शेखर सुमन को मुख्य तौर पर उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। शेखर सुमन ने वर्ष 1984 में गिरीश कर्नाड द्वारा निर्देशित फिल्म उत्सव से बॉलीवुड में पदार्पण किया था। वर्ष 1984 में ही इन्होंने दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक वाह जनाब से टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया। तब से अब तक की है लगभग 35 फिल्मों और 22 के लगभग धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। शेखर सुमन को मुख्यतः मानव हत्या,  नाचे मयूरी,  संसार,  अनुभव,  त्रिदेव,  पति परमेश्वर और रणभूमि जैसी फिल्मों से मुख्य पहचान प्राप्त हुई। टेलीविजन धारावाहिकों में मूवर्स एंड शेकर्स,  सिंपली शेखर,  द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो आदि से इनकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी की। शेखर सुमन को अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

Also Read  MALL VILLAGE, YACHARAM, RANGAREDDY DISTRICT PIN CODE

 शेखर सुमन का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Shekhar Suman’s birth and his family background.)

शेखर सुमन का जन्म 7 दिसंबर 1962 को कदम कुआँ, पटना बिहार में हुआ था। इनके पिता फानी भूषण प्रसाद एक डॉक्टर थे| इनकी माता उषा प्रसाद एक गृहणी थी| शेखर सुमन की तीन बहने हैं परंतु उनका नाम याद नहीं है।

शेखर सुमन की शैक्षणिक योग्यता। (Shekhar Suman’s educational qualification.)

शेखर सुमन की प्रारंभिक स्कूली शिक्षा सेंट जेवियर्स पटना बिहार  से हुई थी। उसके पश्चात उन्होंने विकास विद्यालय रांची से अपनी स्कूली शिक्षा को पूरा किया। स्कूल के दिनों में यह नेशनल कैडेट कॉर्प्स और फिर भी किया करते थे।उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए शेखर सुमन दिल्ली आ गए और यहां रामजस कॉलेज दिल्ली में दाखिला ले लिया। जहां से उन्होंने इतिहास में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। 

शेखर सुमन की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Shekhar Suman)

वास्तविक नामशेखर सुमन
उपनामशेखर
शेखर सुमन का जन्मदिन7 दिसंबर 1962
शेखर सुमन की आयु 59 वर्ष
शेखर सुमन का जन्म स्थानकदम कुआं,  पटना बिहार भारत
शेखर सुमन का मूल निवास स्थानकदम कुआं,  पटना बिहार भारत
शेखर सुमन की राष्ट्रीयताभारतीय
शेखर सुमन का धर्महिंदू
शेखर सुमन की शैक्षणिक योग्यताइतिहास में स्नातक
शेखर सुमन के स्कूल का नामसेंट जेवियर पटना बिहार भारत
 विकास विद्यालय रांची भारत
शेखर सुमन के कॉलेज का नामरामजस कॉलेज दिल्ली
शेखर सुमन का व्यवसायअभिनेता,  निर्माता,  निर्देश,  एंकर और गायक
शेखर सुमन की प्रति एपिसोड आय 1 लाख रूपए 
शेखर सुमन की कुल संपत्ति20 करोड़ रूपए से अधिक 
शेखर सुमन की वैवाहिक स्थितिविवाहित
शेखर सुमन की वैवाहिक तिथि 4 मई 1983

शेखर सुमन की शारीरिक संरचना (Shekhar Suman’s body composition)

शेखर सुमन की लंबाई5 फुट 8 इंच
शेखर सुमन का वजन66 किलोग्राम
शेखर सुमन का शारीरिक मापछाती 40 इंच,  कमर 29 इंच, बायसेप्स 13 इंच 
शेखर सुमन की आंखों का रंगकाला
शेखर सुमन के बालों का रंगकाला

 शेखर सुमन का परिवार (Shekhar Suman’s family)

शेखर सुमन के पिता का नामफनी भूषण  प्रसाद
शेखर सुमन की माता का नामऊषा प्रसाद
शेखर सुमन की बहनों के नाम 3 बहनें , नाम ज्ञात नहीं 
शेखर सुमन की पत्नी का नामअलका कपूर 
शेखर कपूर के बेटों के नामअध्ययन सुमन और स्वर्गीय आयुष सुमन

शेखर सुमन का टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण। (Shekhar Suman’s debut in television serials.)

शेखर सुमन पहले नेवी में जाना चाहते थे परंतु अभिनय के क्षेत्र में रुझान होने के कारण बाद में उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में ही जाना उचित समझा। शेखर सुमन ने वर्ष 1984 में दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक वाह जनाब से टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। वर्ष 1993 में इन्होंने दूरदर्शन मेट्रो पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक देख भाई देख में भी काम किया। इस धारावाहिक में इन्होंने समीर दीवान का किरदार निभाया था। इस धारावाहिक के कुल 65 ही एपिसोड बनाए गए थे। इस धारावाहिक में इनके सह कलाकार सुषमा सेठ,  नवीन निश्चल,  फरीदा जलाल,  भावना बलसावर आदि थे। वर्ष 1996 में इन्होंने दूरदर्शन मेट्रो पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक एक राजा एक रानी में भी मुख्य  अजय कपूर का किरदार निभाया। इस धारावाहिक में इनकी सह कलाकार भैरवी रायचुरा थी।

Also Read  SRI SATHYA SAI GENERAL HOSPITAL PRASHANTHI NILAYAM ANANTAPUR PIN CODE

 टेलीविजन धारावाहिकों में शेखर सुमन को सबसे अधिक लोकप्रियता सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक मूवर्स एंड शेकर्स से प्राप्त हुई थी। इस धारावाहिक को इन्होंने हॉस्ट किया था और इसके लिए इन्होंने 25 करोड़ रूपए लिए थे। शेखर सुमन ने कई कॉमेडी शोज़ जैसे कि कॉमेडी सर्कस,  कॉमेडी सुपरस्टार,  द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो, द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज,  लाफ इंडिया लाफ,  इंडियाज़ लाफ्टर चैंपियन आदि  जज भी किया।

शेखर सुमन का बॉलीवुड में पदार्पण। (Shekhar Suman’s Bollywood debut.)

शेखर सुमन ने वर्ष 1984 में गिरीश कर्नाड द्वारा निर्देशित फिल्म उत्सव से  बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्म में उन्होंने  चारुदत्त  का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके सह कलाकार रेखा,  शशि कपूर,  अमजद खान, शंकर नाग,  अनुराधा पटेल,  संजना कपूर आदि थे। इस फिल्म में शेखर कपूर के अभिनय को खूब पसंद किया गया। वर्ष 1986 में इन्होंने काशीनाथ द्वारा निर्देशित एडल्ट ड्रामा फिल्म अनुभव में रमेश का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके सह कलाकार पद्मिनी कोल्हापुरे और रिचा शर्मा थी।

Also Read  Revamp Your Style: Some Fashion Add-ons to Brush Up Your Casual

शेखर सुमन को बॉलीवुड में एक नई पहचान वर्ष 1987 में आई टी रामा राव द्वारा निर्देशित फिल्म संसार से प्राप्त हुई थी। इस फिल्म में उन्हें पीटर फर्नेंडिस का किरदार निभाया था। वर्ष 1988 में इन्होंने बी आर इशारा द्वारा निर्देशित हॉरर फिल्म वह फिर आएगी में राजेश खन्ना के साथ काम किया था| वर्ष 1991 में इन्होंने दीपक सरीन  द्वारा निर्देशित फिल्म रणभूमि में जितेंद्र,  शत्रुघ्न सिन्हा,  ऋषि कपूर,  नीलम और डिंपल कपाड़िया के साथ काम। वर्ष 2014 में  का शेखर सुमन ने मेडिकल थ्रिलर फिल्म हार्टलेस का निर्देशन  भी किया और फिल्म के यह मुख्य अभिनेता भी थे परंतु यह फिल्म पूरी तरह फ्लोर पर रही। शेखर सुमन की अब तक की अंतिम फिल्म वर्ष 2017 में ओमुंग कुमार द्वारा निर्देशित  भूमि थी। इस फिल्म में उन्होंने और उनके दोस्त का किरदार निभाया है।

 शेखर सुमन के अवॉर्ड्स और सम्मान। (Shekhar Suman’s Awards and Honors.)

 सर्वश्रेष्ठ अभिनेता आशीर्वाद अवार्ड  फिल्म एक राजा एक रानी।

 सर्वश्रेष्ठ  एंकर  इंडियन टेलिविजन अकैडमी  अवॉर्ड धारावाहिक मूवर्स एंड शेकर्स

 सर्वश्रेष्ठ एंकर इंडियन टेली अवॉर्ड्स  कैरी ऑन शेखर

 सर्वश्रेष्ठ अभिनेता कॉमेडियन  बॉलीवुड मूवी अवॉर्ड्स फिल्म चोर मचाए शोर।

शेखर सुमन की प्रति एपिसोड आय 

1 लाख रूपए 

शेखर सुमन की कुल संपत्ति

20 करोड़ रूपए से अधिक 

शेखर सुमन का पसंदीदा खाना

 मशरूम और पपड़ीका पिज़्ज़ा और चिकन सलाद 

शेखर सुमन का पसंदीदा अभिनेता

दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन

 शेखर सुमन की पसंदीदा फिल्म

मुग़ल – ए – आज़म और लव स्टोरी 

शेखर सुमन का पसंदीदा डेस्टिनेशन

 यूनाइटेड किंगडम

Leave a Reply