विक्रम गोखले का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Vikram Gokhale)

Vikram Gokhale biography

विक्रम गोखले का नाम हिन्दी सिनेमा में ही नहीं बल्कि मराठी सिनेमा में भी बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है|  विक्रम गोखले ने अभिनय के क्षेत्र में पदार्पण मराठी नाटकों से ही किया था| हिन्दी सिनेमा में  विक्रम गोखले ने पदार्पण वर्ष 1971 में ज्योति स्वरूप द्वारा निर्देशित सैकोलॉजीकल थ्रीलर फिल्म परवाना से किया था| वर्ष 1990 में  विक्रम गोखले ने दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक क्षितिज ये नहीं से टेलिविज़न धारावाहिकों में पदार्पण किया था| कुल मिलाकर अब तक वह लगभग 100 फिल्मों और 20 धारावाहिकों में काम कर चुके हैं|  विक्रम गोखले को पहली बार सबसे अधिक लोकप्रियता वर्ष 1990 में मुकुल आनंद द्वारा निर्देशित क्राइम एक्शन फिल्म अग्निपथ से प्राप्त हुई थी| वर्ष 1999 में आई फिल्म हम दिल दे चुके सनम से इन्हें सबसे अधिक लोकप्रियता प्राप्त हुई| टेलिविज़न धारावाहिकों जैसे कि मेरा नाम करेगी रौशन , चंदन का पालना रेशम की डोरी, संजीवनी और सिंहासन से भी इन्हें बहुत लोकप्रियता मिली|

Also Read  VIRAR WEST MUMBAI PIN CODE

विक्रम गोखले का जन्मदिन और उनकी पारीवारिक पृष्ठभूमि| (Vikram Gokhale’s birthday and his family background.)

विक्रम गोखले का जन्म 14 नवम्बर 1945 को मराठी थेयतर के मशहूर अभिनेता चंद्रकांत गोखले के घर महाराष्ट्र में हुआ| इनके पिता केवल अभिनेता ही नहीं बल्कि गायक भी थे| वह 70 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं| इनकी माता का नाम हेमवंती गोखले है| वह एक गृहणी थी| विक्रम गोखले की एक बहन भी है ,  जिनका नाम अपराजिता मुंजे है| इनके दो भी भी हैं, जिनके नाम – भीष्म गोखले और मोहन गोखले है| विक्रम गोखले की परदादी भारतीय सिनेमा की सबसे पहली अभिनेत्रियों में से और इनकी दादी कमलाबाई गोखले सबसे पहली बाल कलाकार अभिनेत्री में से हैं| 

विक्रम गोखले की शैक्षणिक योग्यता (Vikram Gokhale Educational Qualification)

विक्रम गोखले की शैक्षणिक योग्यता के विषय में केवल इतनी ही जानकारी उपलब्ध है कि उन्होंने स्नातक स्तर तक पढ़ाई की है| ना ही उनके स्कूल के विषय में कोई जानकारी मिलती है और न ही कॉलेज के विषय में|

विक्रम गोखले की व्यक्तिगत जानकारी| (Personal Information of Vikram Gokhale.)

वास्तविक नाम विक्रम गोखले 
उपनामविक्रम 
विक्रम गोखले का जन्मदिन 14 नवंबर 1945 
विक्रम गोखले की आयु 76 वर्ष 
विक्रम गोखले का जन्मस्थान महाराष्ट्र भारत 
विक्रम गोखले की राष्ट्रीयता भारतीय 
विक्रम गोखले का धर्म हिन्दू 
विक्रम गोखले की शैक्षणिक योग्यता स्नातक 
विक्रम गोखले के स्कूल का नाम ज्ञात नहीं 
विक्रम गोखले के कॉलेज का नाम ज्ञात नहीं 
विक्रम गोखले का व्यवसाय अभिनेता 
विक्रम गोखले की कुल संपत्ति 146 करोड़ रुपए 
विक्रम गोखले की वैवाहिक स्थिति विवाहित 

विक्रम गोखले की शारीरिक संरचना (physical structure of Vikram Gokhale)

विक्रम गोखले की लंबाई 5 फुट 8 इंच 
विक्रम गोखले का वज़न 80 किलोग्राम 
विक्रम गोखले का शारीरिक माप छाती 40 इंच, कमर 36 इंच,  बायसेप्स 13 इंच
विक्रम गोखले की आँखों का रंग गहरा भूरा 
विक्रम गोखले के बालों का रंग काला और सफ़ेद 

विक्रम गोखले का परिवार (Vikram Gokhale’s family)

विक्रम गोखले के पिता का नाम चंद्रकांत गोखले 
विक्रम गोखले की माता का नाम हेमवंती गोखले 
विक्रम गोखले के भाइयों के नाम भीष्म गोखले और मोहन गोखले 
विक्रम गोखले की बहन का नाम अपराजिता गोखले 
विक्रम गोखले की पत्नी का नाम वृषाली 
विक्रम गोखले की बेटियों के नाम निशा केकर और नेहा गोखले सुन्दरियाल 

विक्रम गोखले का हिन्दी सिनेमा में पदार्पण (Vikram Gokhale’s debut in Hindi cinema)

विक्रम गोखले ने वर्ष 1971 में ज्योति स्वरूप द्वारा निर्देशित सैकोलॉजीकल थ्रीलर फिल्म परवाना से हिन्दी सिनेमा में पदार्पण किया था| इस फिल्म के मुख्य अभिनेता अमिताभ बच्चन और शत्रुघन सिन्हा और अभिनेत्री योगिता बाली थी| वर्ष 1987 में इन्होंने मुकुल आनन्द द्वारा निर्देशित फिल्म इंसाफ में विनोद खन्ना, सुरेश ओबेरॉय और डिम्पल कपाड़िया के साथ काम किया| वर्ष 1989 में विक्रम गोखले ने सईद अख्तर मिर्जा द्वारा निर्देशित फिल्म सलीम लंगड़े पे मत रो में भी काम किया| इस फिल्म में इन्होंने सलीम के पिता का किरदार निभाया था| इस फिल्म को सरश्रेष्ठ फीचर फिल्म नैशनल फिल्म अवॉर्ड और सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी नैशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया|

Also Read  GHAZIABAD RAILWAY STATION PINCODE PIN CODE

वर्ष 1990 में मुकुल आनद द्वारा निर्देशित एक्शन क्राइम ड्रामा फिल्म अग्निपथ इनके जीवन की सबसे पहली ब्लॉक बास्टर फिल्म साबित हुई| इस फिल्म में विक्रम गोखले ने पोलिस कमिश्नर एमएस गाइटोनदे का किरदार निभाया था| इसके बाद वर्ष 1999 में संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित म्यूज़िकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म हम दिल दे चुके संयम विक्रम गोखले के फिल्मी करियर की दूसरी ऐसी फिल्म साबित हुई जिससे इनको और अधिक लोकप्रियता हासिल हुई| इस फिल्म में विक्रम गोखले ने पंडित दरबार की भूमिका निभाई थी| इस फिल्म का कुल बजट 16 करोड़ रुपए जबकि बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 51.38 करोड़ रुपए थी|

Also Read  BRAHMANAPALLI, PIDUGURALLA, GUNTUR, ANDHRA PRADESH PIN CODE

विक्रम गोखले का टेलिविज़न धारावाहिकों में पदार्पण (Vikram Gokhale’s debut in television serials)

हिन्दी सिनेमा के साथ साथ इन्होंने भारतीय टेलिविज़न इंडस्ट्री में भी काम किया| वर्ष 1989 में विक्रम गोखले ने दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने वाले साइंस, फिक्शन और फेंटसी धारावाहिक इंद्रधनुष से टेलिविज़न इंडस्ट्री में पदार्पण किया| इस धारावाहिक में बाल कलाकार का किरदार करन जौहर, उर्मिला मतोंदकर, विशाल सिंह और आशुतोष गोवरिकर जैसे कलाकारों ने निभाया था|

वर्ष 2001 में विक्रम गोखले ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक चंदन का पालना रेशम की डोरी में भी काम किया| इस धारावाहिक में इन्होंने जीतेंद्र भीमानी का किरदार निभाया था| इस धारावाहिक से इन्हें टेलिविज़न इंडस्ट्री में पहली बार मुख्य पहचान प्राप्त हुई| वर्ष 2002 में स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक संजीवनी से भी इनकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी हुई| इसमें विक्रम गोखले ने अस्पताल के ट्रस्टी कमल चोपड़ा का किरदार निभाया था| वर्ष 2010 ज़ी टीवी पर प्रसारित किया जाने वाला धारावाहिक मेरा नाम करेगी रौशन भी इनके जीवन के सफल धारावाहिकों में से है| इसमें इन्होंने ठाकुर वीर प्रताप सिंह (रीत के पिता) की भूमिका निभाई थी|

विक्रम गोखले की वेब सीरीज़ (Web series of Vikram Gokhale)

वर्ष 2020 में मिलिट्री ड्रामा सीरीज़ अवरोध : द सीज विदिन से विक्रम गोखले ने वेब सीरीज़ की दुनिया में पदार्पण किया| इस वेब सीरीज़ को सोनी लाइव पर प्रसारित किया गया था| अब वर्ष 2022 में वह अपनी दूसरी वेब सीरीज़ अंबेडकर : द लेजेंड में काम कर रहे हैं| जो इसी वर्ष रेलीज़ हो सकती है|