जगदीश राज का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Jagdish Raj)

Jagdish Raj biography

जगदीश राज हिंदी सिनेमा एक वरिष्ठ अभिनेता हैं ,  जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में इंस्पेक्टर के किरदार के लिए जाने जाते हैं| जगदीश राज हिंदी सिनेमा के प्रारम्भिक समय के अभिनेता हैं जिन्होंने वर्ष 1939 से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था और वर्ष 2004 में उनकी अंतिम फिल्म मेरी बीवी का जवाब नहीं आई थी| उन्होंने अपने करियर में लगभग 300 से अधिक फिल्मों में काम किया| इन्होने 144 फिल्मों में केवल इंस्पेक्टर का किरदार निभाया| जगदीश राज कईं सुपर हिट फिल्मों में काम किया जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं – दीवार , डॉन , शक्ति , मजदूर, ईमान धर्म , गोपीचन्द जासूस , सिलसिला , आईना और बेशरम आदि| आयु अधिक होने के कारण जगदीश राज बीमार रहने लगे थे जिसके कारण 85 वर्ष की आयु में उनका जुहू में स्थित आपने घर पर देहांत हो गया| 

जगदीश राज का जन्म और उनकी पारीवारिक पृष्ठभूमि | (Jagdish Raj’s birth and his family background.)

जगदीश राज का जन्म वर्ष 1928 को ब्रिटिश इंडिया के समय पंजाब प्रोविन्स के सरगोधा शहर में हुआ था| अब यह स्थान पाकिस्तान में है | इनके माता – पिता, भाई – बहन और पारीवारिक पृष्ठभूमि के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है| इनका परिवार भारत – पाकिस्तान बंटवारे के पश्चात मुंबई आकार बस गया था|  इनकी पत्नी का नाम रीना राज है| इनकी दो बेटियाँ अनीता राज और रूप मल्होत्रा हैं,  एक बीटा है जिनका नाम बॉबी राज है| इनकी बेटी अनीता राज भी हिन्दी सिनेमा में एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं| 

Also Read  TIWARIPUR JAJMAU KANPUR PIN CODE

जगदीश राज की शैक्षणिक योग्यता, स्कूल और कॉलेज के विषय में भी जानकारी नहीं मिलती है| 

जगदीश राज की व्यक्तिगत जानकारी| (Personal Information of Jagdish Raj.)

वास्तविक नाम जगदीश राज खुराना 
उपनाम ज्ञात नहीं 
जगदीश राज का जन्मदिन वर्ष 1928 
जगदीश राज की आयु 85 वर्ष (मृत्यु के समय) 
जगदीश राज का जन्मस्थान सरगोधा ,  पंजाब प्रोविन्स ,  ब्रिटिश इंडिया ( वर्तमान पाकिस्तान ) 
जगदीश राज की मृत्यु तिथि 28 जुलाई 2013 
जगदीश राज की मृत्यु का कारण अधिक आयु होने पर श्वसन संबंधी रोग।
जगदीश राज का मृत्यु स्थान जुहू मुंबई में स्थित उनके घर पर 
जगदीश राज की राष्ट्रीयता भारतीय 
जगदीश राज का धर्म हिन्दू 
जगदीश राज की शैक्षणिक योग्यता ज्ञात नहीं 
जगदीश राज के स्कूल का नाम ज्ञात नहीं 
जगदीश राज के कॉलेज का नाम ज्ञात नहीं 
जगदीश राज का व्यवसाय अभिनेता 
जगदीश राज की कुल संपत्ति 5 करोड़ रुपए के लगभग 
जगदीश राज की वैवाहिक स्थिति विवाहित 

जगदीश राज की शारीरिक संरचना (Jagdish Raj’s Body Structure)

जगदीश राज की लंबाई 5 फुट 10 इंच 
जगदीश राज का वज़न 75 किलोग्राम 
जगदीश राज का शारीरिक माप छाती 40 इंच, कमर 34 इंच, बाइसेप्स 13 इंच 
जगदीश राज की आँखों का रंग काला 
जगदीश राज के बालों का रंग काला और सफ़ेद 

जगदीश राज का परिवार (Jagdish Raj family)

जगदीश राज के पिता का नाम ज्ञात नहीं 
जगदीश राज की माता का नाम ज्ञात नहीं 
जगदीश राज के भाई –  बहनों का नाम ज्ञात नहीं 
जगदीश राज की पत्नी का नामज्ञात नहीं 
जगदीश राज की बेटियों के नाम अनीता राज (अभिनेत्री) और रूपा मल्होत्रा 
जगदीश राज के बेटे का नाम बॉबी राज 

जगदीश राज का हिंदी सिनेमा में पदार्पण। (Jagdish Raj’s debut in Hindi cinema.)

जगदीश राज ने वर्ष 1939 में  महबूब खान द्वारा निर्देशित एक ही रास्ता फिल्म से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। वर्ष 1955 में इन्होंने अमिया चक्रवर्ती द्वारा निर्देशित फिल्म सीमा में एक डॉक्टर की भूमिका निभाई थी| वर्ष 1956 में इन्होंने चेतन आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म फंटूश में भी काम किया था। इसी वर्ष इन्होंने राज खोसला द्वारा निर्देशित और गुरुदत्त द्वारा निर्मित फिल्म सीआईडी में इंस्पेक्टर जगदीश की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के मुख्य  कलाकार देवानंद,  शकीला,  जॉनी वॉकर, वहीदा रहमान थे। वर्ष 1959 में आई बी आर चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म धूल का फूल इन्होंने प्रोस्पेक्टिंग अटॉर्नी का किरदार निभाया था। वर्ष 1961 मैंने यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म धर्मपुत्र में काम किया। भारत-पाकिस्तान के विभाजन को उजागर करने वाली सबसे पहली फिल्म थी।

Also Read  SECTOR 12, SONEPAT PIN CODE

वर्ष 1962 में इन्होंने देवेंद्र गोयल द्वारा निर्देशित एक महल हो सपनों का फिल्मों में भी इंस्पेक्टर जगदीश की भूमिका निभाई। इस फिल्म के मुख्य कलाकार अशोक कुमार,  धर्मेंद्र,  शर्मिला टैगोर,  लीना चंदावरकर और देवेन वर्मा थे। वर्ष 1965 में इन्होंने महमूद द्वारा निर्देशित हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला में भी पुलिस इंस्पेक्टर सावंत का किरदार निभाया था। वर्ष 1967 में जगदीश राज ने विजय आनंद द्वारा निर्देशित स्पाई थ्रिलर हाइस्ट फिल्म जेवेल थीफ़ में भी काम किया था| 

जगदीश राज की अन्य सुपरहिट फिल्में कुछ इस प्रकार है – (Other superhit movies of Jagdish Raj are as follows -)

झुक गया आसमान वर्ष 1968,  आदमी और इंसान वर्ष 1969,  तुमसे अच्छा कौन है वर्ष 1969, नानक नाम जहाज है वर्ष 1969, भाई भाई वर्ष 1970,  हम तुम और वो  वर्ष 1971,  जवानी दीवानी वर्ष 1972,  तांगेवाला वर्ष 1972,  बाबुल की गलियां वर्ष 1972,  हम सब चोर हैं वर्ष 1973,  पाप और पुण्य वर्ष 1974,  दीवार वर्ष 1975,  धर्म-कर्म वर्ष 1975,  लैला मजनू वर्ष 1976,  मजदूर जिंदाबाद वर्ष 1976,  दूसरा आदमी वर्ष 1977,  मैं तुलसी तेरे आंगन की वर्ष 1978,  दो और दो पांच वर्ष 1980,  प्रोफेसर प्यारेलाल वर्ष 1981,  दुल्हा बिकता है वर्ष 1982,  लैला वर्ष 1984,  कसम पैदा करने वाले की वर्ष 1984,  राम तेरी गंगा मैली वर्ष 1985,  बेवफा सनम वर्ष 1995, आखिरी संघर्ष वर्ष 1997,  मेरी बीवी का जवाब नहीं वर्ष 2004 ।

Also Read  PALTAN BAZAAR PIN CODE

जगदीश राज की डील डौल और व्यक्तित्व कुछ ऐसा था कि उन्होंने अपने  फिल्मी करियर में  अधिकतर पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार ही निभाए। जगदीश राज को हिंदी सिनेमा में लगभग 144 फिल्मों में  पुलिस इंस्पेक्टर  का किरदार निभाने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया गया। इसके साथ ही साथ उन्होंने अपने फिल्मी करियर में  सहायक खलनायक,  न्यायधीश,  पिता और बड़े भाई का भी किरदार निभाया। शफी इनामदार के पश्चात लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में मोस्ट मेमोरेबल पुलिसमैन एवर  जगदीश राज का ही नाम दर्ज है।

जगदीश राज की मृत्यु (Death of Jagdish Raj)

जगदीश राज आयु अधिक होने के कारण बीमार रहने लगे थे और उन्हें श्वसन संबंधी रोग  हो गया था । जिसके कारण वह सही से सांस नहीं ले पाते थे। 28 जुलाई 2013 को जुहू मुंबई में स्थित अपने घर पर ही उनका 85 वर्ष की आयु में देहांत हो गया। आज भी जब कभी जगदीश राज कोई याद किया जाता है तो उनकी पुलिस इंस्पेक्टर की छवि ही  नजर आती है।

जगदीश राज की कुल संपत्ति 

5 करोड़ रुपए के लगभग