मेघना मलिक को मुख्य रूप से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री और बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। मेघना मलिक ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा नई दिल्ली से अभिनय का कोर्स करने के पश्चात वर्ष 2003 में चलते चलते फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्म में उन्होंने फराह का किरदार निभाया था। वर्ष 2007 में यह आमिर खान के निर्देशन में बनी फिल्म तारे जमीन पर का भी हिस्सा रह चुकी है। वर्ष 2006 में इन्होंने वो हुए ना हमारे धारावाहिक से टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। टेलीविजन इंडस्ट्री में इनको सबसे अधिक लोकप्रियता कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक ना आना इस देस लाडो से मिली थी। इस धारावाहिक में नेगेटिव रोल निभाने के लिए मेघना मलिक को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री नेगेटिव रोल गोल्ड अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया गया था। वर्ष 2020 में इन्होंने बंदिश बैंडिट्स से वेब सीरीज इंडस्ट्री में पदार्पण किया। अब तक यह तीन वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं।
मेघना मलिक का जन्म 3 अक्टूबर 1971 को सोनीपत हरियाणा मैं रहने वाले एक जाट परिवार में हुआ था। इनके पिता रघुवीर सिंह मलिक इंग्लिश के प्रोफेसर थे। वर्ष 2020 में इनके पिता का देहांत हो गया। इनकी माता कमलेश मलिक कॉलेज के रिटायर प्रिंसिपल रह चुकी है। इनकी एक छोटी बहन भी है, जिनका नाम मीमांसा है। वह ज़ी न्यूज़ में सीनियर एंकर और प्रड्यूसर है।
मेघना मलिक की प्रारंभिक स्कूली शिक्षा होली चाइल्ड स्कूल सोनीपत से हुई थी। बाद में उन्होंने मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ यु स्पोर्ट्स सोनीपत में भी दाखिला लिया। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए इन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दाखिला ले लिया जहां से उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। इन्होंने अंग्रेजी साहित्य में भी स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की। अपनी शिक्षा को पूरा करने के पश्चात वह दिल्ली चली गई और अभिनय के क्षेत्र में रुझान होने के कारण उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा ने दिल्ली में दाखिला ले लिया जहां से उन्होंने वर्ष 1997 में अभिनय में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
| वास्तविक नाम | मेघना मलिक |
| मेघना मलिक का जन्मदिन | 3 अक्टूबर 1971 |
| मेघना मलिक की आयु | 49 वर्ष |
| मेघना मलिक का जन्म स्थान | सोनीपत हरियाणा भारत |
| मेघना मलिक का मूल निवास स्थान | सोनीपत हरियाणा भारत |
| मेघना मलिक की राष्ट्रीयता | भारतीय |
| मेघना मलिक का धर्म | हिंदू |
| मेघना मलिक की जाति | जाट |
| मेघना मलिक की शैक्षणिक योग्यता | अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर अभिनय के क्षेत्र में स्नातक |
| मेघना मलिक के स्कूल का नाम | होली चाइल्ड स्कूल सोनीपत मोतीलाल नेहरू स्कूल आफ स्पोर्ट्स सोनीपत |
| मेघना मलिक के कॉलेज का नाम | कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र हरियाणा नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा नई दिल्ली |
| मेघना मलिक का व्यवसाय | अभिनेत्री |
| मेघना मलिक की प्रति एपिसोड आय | 65 – 70 हज़ार रूपए |
| मेघना मलिक की कुल संपत्ति | 20 करोड रुपए के लगभग |
| मेघना मलिक की वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| मेघना मलिक की वैवाहिक तिथि | 19 नवंबर 2000 |
| मेघना मलिक की लंबाई | 5 फुट 5 इंच |
| मेघना मलिक का वजन | 60 किलोग्राम |
| मेघना मलिक का फिगर व शारीरिक संरचना | अप्पर 34 इंच, कमर 30 इंच, लोअर 36 इंच |
| मेघना मलिक की आंखों का रंग | भूरा |
| मेघना मलिक के बालों का रंग | काला |
| मेघना मलिक के पिता का नाम | रघुवीर सिंह मलिक( रिटायर अंग्रेजी साहित्य प्रोफेसर, देहांत वर्ष 2020) |
| मेघना मलिक की माता का नाम | कमलेश मलिक ( रिटायर स्कूल प्रिंसिपल) |
| मेघना मलिक की बहन का नाम | मीमांसा मलिक |
| मेघना मलिक के पति का नाम | रिजु बजाज |
मेघना मलिक ने वर्ष 1997 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय का कोर्स करने के पश्चात कुछ समय तक थिएटर ही किया। उसके पश्चात वर्ष 2003 में अजीज मिर्जा द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म चलते चलते से बॉलीवुड में पदार्पण किया। इस फिल्म में उन्होंने फराह का किरदार निभाया था| इसी वर्ष इनकी दो और फिल्में रिलीज हुई थी पिंजर और कुछ ना कहो। वर्ष 2004 में इन्होंने सौरभ नारंग द्वारा निर्देशित हॉरर फिल्म वास्तु शास्त्र में एक बुरी आत्मा का किरदार निभाया था। वर्ष 2007 में आमिर खान द्वारा निर्मित और निर्देशित फिल्म तारे जमीन पर से इनको मुख्य पहचान प्राप्त हुई। इस फिल्म में इन्होंने गणित की अध्यापिका का किरदार निभाया था। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 1.35 बिलियन रुपए थी।
इस फिल्म की सफलता के पश्चात उन्होंने कई और फिल्मों जैसे कि जुबान वर्ष 2016, मोक्ष टू माया वर्ष 2018, सहर वर्ष 2019, पल पल दिल के पास वर्ष 2019, अंग्रेजी मीडियम वर्ष 2020, सैना वर्ष 2021, पगलेट वर्ष 2021, अनेक वर्ष 2022।
वर्ष 2002 में मेघना मलिक ने नील परबत के पार धारावाहिक से टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इसके पश्चात उन्होंने स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक संजीवनी : अ मेडिकल बून में भी एक मरीज़ का किरदार निभाया था। वर्ष 2008 में इन्होंने एनडीटीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी में रेवती की भूमिका निभाई थी।
मेघना मलिक को टेलीविजन इंडस्ट्री में मुख्य पहचान वर्ष 2009 में कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक ना आना इस देस लाडो से प्राप्त हुई थी। इस धारावाहिक में इन्होंने भगवानी देवी/ अम्माजी सांगवान का नेगेटिव किरदार निभाया था।
इसके अलावा यह वर्ष 2013 में झलक दिखला जा सीजन 6 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुकी है। वर्ष 2017 में इन्होंने कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 में बतौर गेस्ट हिस्सा लिया।जिसमें यह अपने आने वाले धारावाहिक लाडो 2 का प्रमोशन करने के लिए गई थी।
वर्ष 2020 मेघना मलिक ने अमेज़न प्राइम वीडियो पर प्रसारित की जाने वाली रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा वेब सीरीज बंदिश बैंडिट्स से वेब सीरीज की इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इस वेब सीरीज में इन्होंने तमन्ना शर्मा की मां अवंतिका का किरदार निभाया था। यह वेब सीरीज भी सुपर हिट हुई और इसमें मेघना मलिक के अभिनय को भी खूब पसंद किया गया। इसके अलावा इन्होंने दो और वेब सीरीज मिर्जापुर और अरण्यक में भी काम किया है।
65 – 70 हज़ार रूपए
20 करोड रुपए के लगभग
Small business owners in Chicago already have enough on their plates from managing payroll to…
When Liverpool FC decided to spin the wheel and appoint Arne Slot as their new…
Herman Gref, CEO of Sberbank, frequently attends business events and provides commentary to journalists. He…
Igor Yusufov's distinguished career is a testament to his profound impact on the global energy…
Online gambling has been with us for over 20 years but now is a better…
As pet owners, we strive to provide the best possible care for our furry companions,…