अतुल कुलकर्णी को मुख्य रूप से बॉलीवुड में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है परंतु उनका कन्नड़, मराठी, तेलुगू, तमिल, अंग्रेजी, मलयालम, फिल्म इंडस्ट्री में भी बहुत नाम है। अतुल कुलकर्णी ने वर्ष 1997 में भूमि गीता कन्नड़ फिल्म से अभिनय के क्षेत्र में पदार्पण किया था। अब तक वह लगभग कुल मिलाकर 100 फिल्मों में काम कर चुके हैं। अतुल कुलकर्णी केवल एक अभिनेता ही नहीं बल्कि पटकथा लेखक और फिल्म निर्माता भी हैं| अतुल कुलकर्णी टेलीविजन धारावाहिकों और वेब सीरीज़ में भी काम कर चुके हैं जैसे कि द टेस्ट केस, सिटी ऑफ ड्रीम्स, बंदिश बैंडिट्स, फरार कब तक ?, रुद्र : द एज ऑफ डार्कनेस आदि। अतुल कुलकर्णी ने हे राम फिल्म से बॉलीवुड में पदार्पण किया था परंतु उनको मुख्य पहचान वर्ष 2006 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित फिल्म रंग दे बसंती से प्राप्त हुई थी।
अतुल कुलकर्णी का जन्म 10 सितंबर 1965 को बेलागावी कर्नाटक में हुआ था। अतुल कुलकर्णी के माता पिता , भाई बहन और पारिवारिक पृष्ठभूमि के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है।
अतुल कुलकर्णी की स्कूली शिक्षा हरीभाई देवकरण हाई स्कूल सोलापुर महाराष्ट्र से हुई। अपने परिवार के कहने पर उन्होंने स्कूली शिक्षा पूरी होने के पश्चात इंजीनियरिंग करने के लिए कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग पुणे में दाखिला ले लिया परंतु अभिनय के क्षेत्र में रुझान होने के कारण उस पढ़ाई को बीच में ही पहले वर्ष में छोड़ दिया। बाद में इन्होंने डीएवी कॉलेज सोलापुर से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और उसके पश्चात उसके पश्चात अभिनय के क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त करने के लिए नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा नई दिल्ली में दाखिला लिया। जहां से वर्ष 1995 में अभिनय के क्षेत्र में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की।
वास्तविक नाम | अतुल कुलकर्णी |
उपनाम | अतुल |
अतुल कुलकर्णी का जन्म दिन | 10 सितंबर 1965 |
अतुल कुलकर्णी की आयु | 57 वर्ष |
अतुल कुलकर्णी का जन्म स्थान | बेलागावी कर्नाटक भारत |
अतुल कुलकर्णी का मूल निवास स्थान | बेलगांव मैसूर कर्नाटक भारत |
अतुल कुलकर्णी की राष्ट्रीयता | भारतीय |
अतुल कुलकर्णी का धर्म | हिंदू |
अतुल कुलकर्णी की शैक्षणिक योग्यता | अंग्रेजी साहित्य में स्नातक अभिनय के क्षेत्र में स्नातकोत्तर |
अतुल कुलकर्णी के स्कूल का नाम | हरिभाई देवकरण हाई स्कूल सोलापुर महाराष्ट्र |
अतुल कुलकर्णी के कॉलेज का नाम | डीएवी कॉलेज सोलापुर महाराष्ट्र नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा नई दिल्ली |
अतुल कुलकर्णी का व्यवसाय | अभिनेता, पटकथा लेखक और फिल्म निर्माता |
अतुल कुलकर्णी की कुल संपत्ति | 197 करोड़ रुपए के लगभग |
अतुल कुलकर्णी की वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
अतुल कुलकर्णी की वैवाहिक तिथि | 29 दिसंबर 1996 |
अतुल कुलकर्णी की लंबाई | 5 फुट 10 इंच |
अतुल कुलकर्णी का वज़न | 70 किलोग्राम |
अतुल कुलकर्णी का शारीरिक माप | छाती 38 इंच, कमर 30 इंच, बाइसेप्स 14 इंच |
अतुल कुलकर्णी की आंखों का रंग | काला |
अतुल कुलकर्णी के बालों का रंग | सफेद |
अतुल कुलकर्णी के पिता का नाम | ज्ञात नहीं |
अतुल कुलकर्णी की माता का नाम | ज्ञात नहीं |
अतुल कुलकर्णी के भाई बहन का नाम | ज्ञात नहीं |
अतुल कुलकर्णी की पत्नी का नाम | गीतांजलि कुलकर्णी |
अतुल कुलकर्णी के बच्चों का नाम | ज्ञात नहीं |
अतुल कुलकर्णी ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा नई दिल्ली से अभी नई का कोर्स करने के पश्चात कुछ वर्षों तक बैटरी ही किया और उसके बाद वर्ष 1997 में कन्नड़ फिल्म भूमि गीथा से दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में पदार्पण किया। वर्ष 2000 में इन्होंने एन शंकर द्वारा निर्देशित तेलुगु फिल्म जयम मनाडेरा से तेलुगू, वर्ष 2000 में कमल हासन द्वारा निर्देशित हे राम तमिल, वर्ष 2000 में चंद्रकांत कुलकर्णी द्वारा निर्देशित भेंट से मराठी, वर्ष 2003 में महेश भट्ट आनी द्वारा निर्देशित अंग्रेजी फिल्म से इंग्लिश, वर्ष 2000 में मानसरोवर फिल्म से मलयालम और वर्ष 2007 में केएम चैतन्य द्वारा निर्देशित आ दीनागालु फिल्म से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में पदार्पण किया। अतुल कुलकर्णी अब तक कुल मिलाकर लगभग 65 फिल्मों में काम कर चुके हैं।
वर्ष 2000 में ही अतुल कुलकर्णी ने कमल हासन द्वारा निर्देशित हे राम फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इस फिल्म में कमल हासन ने साकेत राम, अतुल कुलकर्णी ने श्रीराम अभ्यंकर/ रामकृष्ण पांडे और शाहरुख खान ने अमजद अली खान का सपोर्टिंग किरदार निभाया था। वर्ष 2001 में इन्होंने मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित क्राइम ड्रामा फिल्म चांदनी बार में पोटिया सावंत की भूमिका निभाई थी उनकी यह फिल्म सुपरहिट रही।
वर्ष 2003 में इन्होंने मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित इंडियन पॉलीटिकल ड्रामा फिल्म सत्ता में यशवंत वरदे का किरदार निभाया था। इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री रवीना टंडन की। इसके बाद भी अतुल कुलकर्णी ने कई फिल्मों में काम किया परंतु उनको मुख्य पहचान वर्ष 2006 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित फिल्म रंग दे बसंती से प्राप्त हुई थी। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी और इस फिल्म में अतुल कुलकर्णी ने लक्ष्मण पांडे का किरदार निभाया था। इस फिल्म की सफलता के पश्चात उन्होंने कई हिट फिल्म जैसे कि यह मेरा इंडिया वर्ष 2009, जेल वर्ष 2009, अल्लाह के बंदे वर्ष 2010, चालिस चौरासी वर्ष 2011, जंजीर वर्ष 2013, डर्टी पॉलिटिक्स वर्ष 2015, मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर वर्ष 2019 आदि। वर्ष 2022 में रिलीज हुई अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की पटकथा अतुल कुलकर्णी ने ही तैयार की थी।
अतुल कुलकर्णी ने वर्ष 2017 में ऑल्ट बालाजी पर प्रसारित की जाने वाली वेब सीरीज़ द टेस्ट केस से वेब सीरीज़ इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस वेब सीरीज़ में इन्होंने कर्नल अजिंक्य साठे का किरदार निभाया था।वर्ष 2020 में इन्होंने अमेजॉन प्राइम वीडियो पर प्रसारित की जाने वाली रोमांटिक ड्रामा वेब सीरीज़ बंदिश बैंडिट्स में दिग्विजय राठौर का किरदार निभाया। इस वेब सीरीज़ में उनके अभिनय को दर्शकों और क्रिटिक्स द्वारा खूब पसंद किया गया। वर्ष 2020 में इन्होंने सोनी लाइव पर प्रसारित किए जाने वाले कॉमेडी धारावाहिक सैंडविच फॉरएवर में भी काम किया। इस धारावाहिक में इन्होंने वीके सरनायक का किरदार निभाया है। वर्ष 2022 में अतुल कुलकर्णी ने डिज्नी + हॉटस्टार पर प्रसारित किए जाने वाले साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर धारावाहिक रुद्र : द एज ऑफ डार्कनेस मेलडी सीपी गौतम नवलखा की भूमिका निभाई।
197 करोड़ रुपए के लगभग
आमिर खान और अमिताभ बच्चन
Introduction to Riviera Maya Nestled along the Caribbean coastline of Mexico's Yucatan Peninsula, Riviera Maya…
Patronage and charity have been traditionally well-developed in the banking industry. Every year, banking institutions…
FuboTV, a leading player in the streaming industry, has carved a niche for itself with…
As one of the most prominent football clubs in Saudi Arabia and the broader Middle…
In the dynamic landscape of corporate operations, efficient employee management systems play a pivotal role.…
Introduction In the ever-evolving landscape of sports and entertainment podcasts, certain interviews stand out for…