Lifestyle

करण पटेल का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Karan Patel)

Contents hide

करण पटेल भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री की एक मशहूर  पर्सनालिटी है। उन्होंने वर्ष 2003 में स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक कहानी घर घर की  से टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। जिसमें उन्होंने विज्ञान का किरदार निभाया था। करण पटेल अब तक लगभग कुल मिलाकर 39  धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। जिनमें से कुछ डेली सोप धारावाहिक हैं तो कुछ रिएलिटी शोज़ जैसे कि  कहो ना यार है,  सर्वाइवर इंडिया,  झलक दिखलाजा  सीजन 6,  बॉक्स क्रिकेट लीग सीजन 1, फीयर फैक्टर :  खतरों के खिलाड़ी सीजन 10।  करण पटेल को अपने करियर की सबसे अधिक उपलब्धि  स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक यह है मोहब्बत से प्राप्त हुई थी। इस धारावाहिक के लिए इन्हें इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड,  इंडियन टेली अवार्ड,  गोल्ड अवार्ड  से विभिन्न वर्षो में सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी अंकिता भार्गव भी एक अभिनेत्री है,  जिनके साथ करण पटेल ने 3 मई 2015 को विवाह किया था।

करण पटेल का जन्म और उनकी पारीवारिक पृष्ठभूमि। (Karan Patel’s birth and his family background.)

करण पटेल का जन्म 23 नवम्बर 1983 को कोलकाता में रहने वाले एक गुजराती हिन्दू परिवार में हुआ था| इनके पिता का नाम रशेष पटेल है| वह एक व्यवसायी हैं| करण पटेल की माता का नाम ज्ञात नहीं है| यह अपने माता – पिता की एक लौती संतान हैं| 

करण पटेल की शैक्षणिक योग्यता (Karan Patel’s Educational Qualification)

करण पटेल की स्कूली शिक्षा उत्पल संघवी स्कूल जुहू मुंबई से ही थी| स्कूली शिक्षा पूरी करने के पश्चात इन्होंने मीठीबाई कॉलेज मुंबई से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की| करण पटेल का रुझान बचपन से ही अभिनय के क्षेत्र में था | इसलिए उन्होंने श्यामक डावर के डांस इंस्टिट्यूट से डांस सीखा और किशोर नामित कपूर के एक्टिंग स्कूल से एकक्टिंग का कोर्स किया| इसके पश्चात भी करण पटेल ने अभिनय की बारीकियां सीखने के लिए लंदन स्कूल ऑफ़ आर्ट्स में भी दाखिला लिया| 

करण पटेल की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Karan Patel)

वास्तविक नाम करण पटेल
उपनाम ज्ञात नहीं
करण पटेल का लोकप्रिय किरदार रमन भल्ला ( धारावाहिक – ये हैं मुहोब्बतें )
करण पटेल का जन्मदिन 23 नवम्बर 1983
करण पटेल का जन्मस्थान कोलकाता , पश्चिमी बंगाल भारत
करण पटेल का मूल निवास स्थान मुंबई महाराष्ट्र भारत
करण पटेल की राष्ट्रीयता भारतीय
करण पटेल का धर्म हिन्दू
करण पटेल की शैक्षणिक योग्यता स्नातक
अभिनय के क्षेत्र में कोर्स
करण पटेल के स्कूल का नाम उपल संघवी स्कूल जुहू मुंबई
करण पटेल के कॉलेज का नाम मीठीबाई कॉलेज मुंबई
किशोर नामित कपूर एक्टिंग स्कूल
लन्दन स्कूल ऑफ़ आर्ट्स लन्दन
करण पटेल का व्यवसाय अभिनेता
करण पटेल की प्रति एपिसोड आय 1.10 लाख रूपए
5 – 6 लाख रूपए (खतरों के खिलाड़ी सीज़न 10 के लिए)
करण पटेल की कुल संपत्ति 30 करोड़ रूपए के लगभग
करण पटेल की वैवाहिक स्थिति विवाहित
करण पटेल की वैवाहिक तिथि 3 मई 2015

करण पटेल की शारीरिक सरंचना (Karan Patel body structure)

करण पटेल की लम्बाई 5 फ़ीट 7 इंच
करण पटेल का वज़न 68 किलोग्राम
करण पटेल का शारीरिक माप छाती 43 इंच ,  कमर 32 इंच , बायसेप्स 16 इंच
करण पटेल की आँखों का रंग काला
करण पटेल के बालों का रंग काला

करण पटेल का परिवार (Karan Patel’s family)

करण पटेल के पिता का नाम रशेष पटेल ( व्यवसायी )
करण पटेल की माता का नाम ज्ञात नहीं
करण पटेल के  भाई बहन का नाम लागू नहीं
करण पटेल की पत्नी का नाम अंकिता भार्गव ( अभिनेत्री )
करण पटेल की बेटी का नाम मेहर

करण पटेल टेलीविज़न धारावाहिकों में पदार्पण (Karan Patel debut in television serials)

अभिनय की बारीकियां सीखने के पश्चात करण पटेल ने स्टार प्लस पर प्रसारित किये जाने वाले धारावाहिक कहानी घर घर की से टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण की। इस धारावाहिक में उन्होंने विज्ञात  का किरदार निभाया था। वर्ष 2005 में करण पटेल ने एकता कपूर के सुपरहिट धारावाहिक कसौटी जिंदगी की में भी काम किया ,  जिसमें उन्होंने करण की भूमिका निभाई थी। 

इसी तरह  करण पटेल ने  अन्य धारावाहिकों  जैसे कि केसर वर्ष 2005,  काव्यांजलि वर्ष 2005,  कसम से वर्ष 2006,  करम अपना अपना वर्ष 2007 में भी साइड रोल निभाए। करण पटेल में पहली बार स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक कस्तूरी में रब्बी सभरवाल का मुख्य किरदार निभाया। इस धारावाहिक में उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया। इस धारावाहिक में करण पटेल के साथ मुख्य अभिनेत्री शुभांगी अत्रे थी। इस धारावाहिक के कुल 350 एपिसोड बनाए गए थे।

डेली सोप धारावाहिकों में करण पटेल को सबसे अधिक उपलब्धि वर्ष 2013 में स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक यह है मोहब्बतें से प्राप्त हुई। इस धारावाहिक में इन्होंने रमन कुमार भल्ला की मुख्य भूमिका निभाई थी। इस धारावाहिक को दर्शकों द्वारा इतना अधिक पसंद किया गया कि इसके 1895  एपिसोड बनाए गए। इस धारावाहिक में इनकी मुख्य अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी थी।

 डेली सोप धारावाहिकों के अलावा करण पटेल ने रियलिटी शोज़  में भी खूब काम किया। उन्होंने नच बलिए सीजन 3,  कौन जीतेगा बॉलीवुड का टिकट,  सर्वाइवर इंडिया,  झलक दिखला जा सीजन 6,  बॉक्स क्रिकेट लीग सीजन 1,  बॉक्स क्रिकेट लीग सीजन 2  और  फियर फैक्टर :  खतरों के खिलाड़ी –  मेड इन इंडिया  में बतौर कंटेस्टेंट  भाग लिया। कहो ना यार है,  गुमराह 5,  नच बलिए सीजन 7 शोज़ को होस्ट किया। करण पटेल बिग बॉस रियलिटी शो  का भी हिस्सा रह चुके हैं।

करण पटेल का बॉलीवुड में पदार्पण (Karan Patel’s Bollywood Debut)

करण पटेल ने भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में काम करने के साथ-साथ वर्ष 2010 में महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित पॉलीटिकल थ्रिलर फिल्म सिटी ऑफ गोल्ड में भी काम किया। जिससे उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इस फिल्म में करण पटेल ने नारू का किरदार निभाया था परंतु इस फिल्म से उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली और ना ही यह फिल्म ही चल पाए। वर्ष 2013 में करण पटेल ने संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित बायोग्राफिकल गैंगस्टर क्राइम फिल्म शूटआउट एट वडाला में भी काम किया। इनकी है फिल्म सुपरहिट रही। इस फिल्म में इन्होंने भास्कर के बॉडीगार्ड का किरदार निभाया था। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता जॉन अब्राहम थे।

वर्ष 2018 में करण पटेल ने करण ललित भूटानी द्वारा निर्देशित फिल्म फेमस में  जिम्मी शेरगिल,  श्रिया सरन,  के के मेनन,  पंकज त्रिपाठी,  माही गिल और जैकी श्रॉफ के साथ काम किया। इस फिल्म में उन्होंने राधे के दोस्त का किरदार निभाया था। अब तक की करण पटेल की अंतिम फिल्म वर्ष 2022 में प्रीतम श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित  रक्तांचल 2 है, जिसमें उन्होंने मुंबई पुलिस के एसीपी अफसर का किरदार निभाया है।

करण पटेल के अवार्ड और सम्मान (Awards and Honors of Karan Patel)

 वर्ष 2014  ग्रेट ऑनस्क्रीन कपल ऑफ द ईयर  इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड्स धारावाहिक  यह है मोहब्बतें

 वर्ष 2014  सर्वश्रेष्ठ ऑनस्क्रीन कपल इंडियन टेली अवॉर्ड्स धारावाहिक  यह है मोहब्बतें

 वर्ष 2014 सर्वश्रेष्ठ अभिनेता  गोल्ड अवार्ड धारावाहिक  यह है मोहब्बतें

 वर्ष 2015  सर्वश्रेष्ठ अभिनेता इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड्स धारावाहिक  यह है मोहब्बतें

 वर्ष 2015  सर्वश्रेष्ठ अभिनेता  इंडियन टेली अवॉर्ड्स धारावाहिक  यह है मोहब्बतें

 वर्ष 2016  सर्वश्रेष्ठ अभिनेता  गोल्ड अवॉर्ड्स धारावाहिक  यह है मोहब्बतें

 वर्ष 2017 सर्वश्रेष्ठ अभिनेता  गोल्ड अवॉर्ड्स धारावाहिक  यह है मोहब्बतें

करण पटेल की प्रति एपिसोड आय

1.10 लाख रूपए  

5 – 6 लाख रूपए (खतरों के खिलाड़ी सीज़न 10 के लिए)

करण पटेल की कुल संपत्ति 

30 करोड़ रूपए के लगभग 

करण पटेल का पसंदीदा अभिनेता

शाहरुख खान और रणवीर सिंह

करण पटेल की पसंदीदा अभिनेत्री

माधुरी दीक्षित

करण पटेल की पसंदीदा फिल्म

 दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे

करण पटेल की गर्लफ्रेंड के नाम

 काम्या पंजाबी और अमिता चंदेकर

Noah Beck

Recent Posts

10 Tax Prep Tips for Chicago SMBs Facing SALT Caps

Small business owners in Chicago already have enough on their plates from managing payroll to…

4 months ago

Liverpool’s Arne Slot Gamble Pays Off

When Liverpool FC decided to spin the wheel and appoint Arne Slot as their new…

1 year ago

The CEO of Sberbank, Herman Gref, Outlines the Potential of AI in the Short and Mid-Term

Herman Gref, CEO of Sberbank, frequently attends business events and provides commentary to journalists. He…

1 year ago

Igor Yusufov: Architect of Energy Reform and Global Energy Advocate

Igor Yusufov's distinguished career is a testament to his profound impact on the global energy…

2 years ago

Why Now is the Best Time to Try Out Some New iGames

Online gambling has been with us for over 20 years but now is a better…

2 years ago

From Grooming to Feeding: Embracing Smart Solutions for Pet Care

As pet owners, we strive to provide the best possible care for our furry companions,…

2 years ago