जय भानूशाली को मुख्य तौर पर एक टीवी पर्सनैलिटी के रूप में देखा जाता है। उन्होंने वर्ष 2005 में कसौटी जिंदगी की धारावाहिक से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया जिसमें उन्होंने एक सहायक अभिनेता का किरदार निभाया था। उसके पश्चात वह कयामत धारावाहिक का भी मुख्य अंग रहे। साथ ही साथ जय भानूशाली ने कई सिंगिंग और डांसिंग या रियलिटी शोस को होस्ट भी किया तथा उनमें बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा भी लिया। वर्ष 2012 के स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले डांस रियलिटी शो नच बलिए सीजन 5 के वह विजेता रहे। जय भानूशाली सबसे अधिक चर्चा में रहने वाले रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 15 में भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुके हैं। वर्ष 2014 में जय भानूशाली है हेट स्टोरी 2 से बॉलीवुड में पदार्पण किया। इस फिल्म में सुरवीन चावला के साथ फिल्माए गए गीतो को लेकर दोनों ही चर्चा और आलोचना का विषय बने रहे।
जय भानुशाली का जन्म 25 दिसंबर 1984 को अहमदाबाद गुजरात में हुआ था। इनके पिता का नाम भानुशाली है, वह एक रिटायर बैंकर हैं| उनकी माता का नाम अनु भानुशाली है, वह एक गृहणी महिला हैं| जय भानुशाली की एक बड़ी बहन भी है जिनका नाम हेतल भानूशाली है।
जय भानुशाली की शैक्षणिक योग्यता के विषय में केवल इतना ही ज्ञात है कि उन्होंने बीपीएम हाई स्कूल मुंबई से स्कूली शिक्षा प्राप्त की है। उनकी आगे की शिक्षा के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती।
वास्तविक नाम | जय भानूशाली |
उपनाम | ज्ञात नहीं |
जय भानुशाली का जन्मदिन | 25 दिसंबर 1984 |
जय भानुशाली की आयु | 38 वर्ष |
जय भानुशाली का जन्म स्थान | अहमदाबाद गुजरात भारत |
जय भानुशाली का मूल निवास स्थान | मुंबई महाराष्ट्र भारत |
जय भानुशाली की राष्ट्रीयता | भारतीय |
जय भानुशाली का धर्म | हिंदू |
जय भानुशाली की शैक्षणिक योग्यता | ज्ञात नहीं |
जय भानुशाली के स्कूल का नाम | बीपीएम हाई स्कूल मुंबई |
जय भानुशाली के कॉलेज का नाम | लागू नहीं |
जय भानुशाली का व्यवसाय | अभिनेता, मॉडल, डांसर और एंकर |
जय भानुशाली की साप्ताहिक आय | 11 लाख रूपए |
जय भानुशाली की प्रति एपिसोड आय | 80 हज़ार रूपए |
जय भानुशाली की कुल संपत्ति | 20 करोड़ रुपए के लगभग |
जय भानुशाली की वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
जय भानुशाली के वैवाहिक तिथि | 11 नवंबर 2011 |
जय भानुशाली की लंबाई | 5 फुट 8 इंच |
जय भानुशाली का वजन | 65 किलोग्राम |
जय भानुशाली का शारीरिक माप | छाती 38 इंच, कमर 32 इंच, बाइसेप्स 15 इंच |
जय भानुशाली की आंखों का रंग | गहरा भूरा |
जय भानुशाली के बालों का रंग | काला |
जय भानुशाली के पिता का नाम | भानुशाली ( रिटायर बैंकर ) |
जय भानुशाली की माता का नाम | अनु भानुशाली |
जय भानुशाली की बड़ी बहन का नाम | हेतल भानूशाली |
जय भानुशाली की पत्नी का नाम | माहि विज (अभिनेत्री) |
जय भानुशाली के बेटे का नाम | राजवीर (अडॉप्टेड) |
जय भानुशाली की बेटी का नाम | तारा ( बायोलॉजिकल फादर) खुशी (अडॉप्टेड) |
जय भानूशाली में वर्ष 2005 में एकता कपूर बालाजी टेलिफिल्म्स द्वारा स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक कसौटी जिंदगी की से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस धारावाहिक में इन्होंने अर्जित की भूमिका निभाई थी। वर्ष 2007 में उन्होंने धूम मचाओ धूम म्यूजिकल टेलीविजन धारावाहिक में भी काम किया। इस धारावाहिक के कुल 100 एपिसोड बनाए गए थे, जिन्होंने भास्कर का किरदार निभाया था। जय भानूशाली को दूसरी बार बड़ा प्रोजेक्ट तब मिला जब उन्होंने बालाजी टेलिफिल्म्स द्वारा स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक कयामत में नीव शेरगिल्ल का किरदार निभाया था। इस धारावाहिक में जय भानुशाली के अभिनय को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया।
वर्ष 2009 में जय भानूशाली में स्टार प्लस पर ही प्रसारित किए जाने वाले सुपरहिट धारावाहिक किस देश में है मेरा दिल में युवराज , वर्ष 2010 में गीत – हुई सबसे पराई में यश मल्होत्रा, वर्ष 2012 में कैरी – रिश्ता खट्टा मीठा में अनुज अशोक श्रीवास्तव की भूमिका निभाई है।
जय भानूशाली ने डेली सोप धारावाहिकों के साथ-साथ डांसिंग रियलिटी शोज़ जैसे कि झलक दिखला जा 2 वर्ष 2007, कौन जीतेगा बॉलीवुड का टिकट वर्ष 2008, इस जंगल से मुझे बचाओ वर्ष 2009, नचले वे सरोज खान वर्ष 2010, नच बलिए 5 वर्ष 2012, नच बलिए श्रीमान वर्सेस श्रीमती वर्ष 2013, किचन चैंपियन सीजन 5 वर्ष 2019, फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया वर्ष 2020 और बिग बॉस सीजन 15 वर्ष 2021 में खूब नाम कमाया।
Introduction to Riviera Maya Nestled along the Caribbean coastline of Mexico's Yucatan Peninsula, Riviera Maya…
Patronage and charity have been traditionally well-developed in the banking industry. Every year, banking institutions…
FuboTV, a leading player in the streaming industry, has carved a niche for itself with…
As one of the most prominent football clubs in Saudi Arabia and the broader Middle…
In the dynamic landscape of corporate operations, efficient employee management systems play a pivotal role.…
Introduction In the ever-evolving landscape of sports and entertainment podcasts, certain interviews stand out for…