Lifestyle

जयदीप अहलावत  का  संक्षिप्त जीवन परिचय| (Brief biography of Jaideep Ahlawat)

जयदीप अहलावत बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से हैं जिनकी कोई फ़िल्मी पृष्ठभूमि न होने के बावजूद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया| जयदीप अहलावत ने वर्ष 2008 में बॉलीवुड इंडस्ट्री में नरमीन फिल्म से पदार्पण किया था परन्तु यह एक शार्ट फिल्म थी | जिससे जयदीप अहलावत  को कोई ख़ास पहचान नहीं मिली | बाद में जयदीप अहलावत  बॉलीवुड के कईं दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया| जयदीप अहलावत को मुख्य पहचान खट्टा – मीठा वर्ष 2010, गैंग्स ऑफ़ वासेपुर वर्ष 2012, कमांडो वर्ष 2013 से प्राप्त हुई थी| अब तक जयदीप अहलावत लगभग २३ फिल्मों में काम कर चुके हैं| वर्ष 2019 में जयदीप अहलावत वेब सीरीज़ इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया और अब तक वह 4 वेब सीरीज़ में काम कर चुके हैं| जयदीप अहलावत ने अब तक अपने अभिनय के करियर में खलनायक की भूमिका ही निभाई है| 

जयदीप अहलावत  और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Jaideep Ahlawat and his family background)

जयदीप अहलावत का जन्म 8 फरवरी 1981 को गाँव खेड़ी, जिला रोहतक हरयाणा में रहने वाले एक जाट परिवार में हुआ था| इनके माता – पिता और भाई बहन के विषय में जानकारी नहीं मिलती है|  

जयदीप अहलावत  की शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification of Jaideep Ahlawat)

जयदीप अहलावत  की प्रारम्भिक स्कूली शिक्षा सरकारी हाई स्कूल खरकारा रोहतक हरयाणा से हुई| स्कूली शिक्षा के पश्चात इन्होने जाट कॉलज रोहतक में दाखिला ले लिया, जहां से इन्होंने सनातक स्तर तक की शिक्षा प्राप्त की| उसके पश्चात इन्होने महाऋषि दयानन्द विश्विद्यालय में दाखिला लिया, जहां से 2005 में अंग्रेजी में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की | वर्ष 2008 में जयदीप अहलावत ने फिल्म एन्ड टेलीविज़न इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया से भी अभिनय के क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त की| जहाँ राज कुमार राव, विजय वर्मा, सन्नी हिंदुजा इनके सहपाठी थे| 

जयदीप अहलावत की  व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Jaideep Ahlawat)

वास्तविक नाम जयदीप अहलावत
उपनाम ज्ञात नहीं
जयदीप अहलावत का लोकप्रीय क़िरदार हाथी राम चौधरी ( पाताल लोक वर्ष 2020 )
जयदीप अहलावत का जन्मदिन 8 फरवरी 1978
जयदीप अहलावत की आयु 44 वर्ष
जयदीप अहलावत  का जन्मस्थान गाँव खेड़ी, जिला रोहतक हरयाणा भारत
जयदीप अहलावत का मूल निवास स्थान गाँव खेड़ी ,  ज़िला रोहतक हरयाणा भारत
जयदीप अहलावत की राष्ट्रीयता भारतीय
जयदीप अहलावत का धर्म हिन्दू
जयदीप अहलावत की जाति जाट
जयदीप अहलावत  शैक्षणिक योग्यता स्नातक
अंग्रेजी में स्नातकोत्तर
अभिनय में स्नातक
जयदीप अहलावत के स्कूल का नाम सरकारी हाई स्कूल खरकारा रोहतक
जयदीप अहलावत के कॉलेज का नाम जाट कॉलेज रोहतक हरयाणा
महर्षि दयानन्द विश्विद्यालय
फिल्म एन्ड टेलीविज़न इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया पुणे
जयदीप अहलावत का व्यवसाय अभिनेता
जयदीप अहलावत की कुल संपत्ति 30 करोड़ रूपए के लगभग
जयदीप अहलावत की प्रति फ़िल्म आय 2 करोड़ से 5 करोड़ रूपए के लगभग
जयदीप अहलावत  वैवाहिक स्थिति अविवाहित

जयदीप अहलावत की शारीरिक सरंचना (Jaideep Ahlawat’s physical structure)

जयदीप अहलावत की लम्बाई 6 फुट 1 इंच
जयदीप अहलावत का वज़न 80 किलोग्राम
जयदीप अहलावत का शारीरिक माप छाती 44 इंच,  कमर 34 इंच, बायसेप्स 15 इंच
जयदीप अहलावत की आँखों का रंग गहरा भूरा
जयदीप अहलावत के बालों का रंग काला

जयदीप अहलावत का परिवार (Jaideep Ahlawat’s family)

जयदीप अहलावत के पिता का नाम ज्ञात नहीं
जयदीप अहलावत की माता का नाम ज्ञात नहीं
जयदीप अहलावत के भाई बहन का नाम ज्ञात नहीं

जयदीप अहलावत का बॉलीवुड में पदार्पण (Jaideep Ahlawat’s Bollywood debut)

जयदीप अहलावत का पहला सपना भारतीय सेना में अपनी सेवा प्रदान करना था परन्तु कईं बार की कोशिशों के बाद भी जब यह एसएसबी का इंटरव्यू पास नहीं कर पाए तो इन्होने अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का निश्चय किया| अपने कॉलेज के दिनों में यह पंजाब और हरियाणा के कईं शहरों में स्टेज शो कर चुके थे| अभिनय में करियर बनाने के लिए इन्होने एफटीआईआई से कोर्स करने के पश्चात वर्ष 2008 में नरमीन नामक एक शॉर्ट फिल्म में काम किया परन्तु मुख्य रूप से जयदीप अहलावत ने वर्ष 2010 में प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित एक्शन फिल्म आक्रोश से बॉलीवुड में पदार्पण किया| इस फिल्म में इन्होने पप्पू तिवारी का किरदार निभाया था| 

जयदीप अहलावत को पहली बार मुख्य पहचान वर्ष 2010 में ही प्रियदर्शन द्वारा लिखित और निर्देशित कॉमेडी पॉलिटिकल सटायर फिल्म खट्टा मीठा से प्राप्त हुई थी| इस फिल्म में इन्होने संजय राणे का किरदार निभाया था जबकि मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार थे| इस फिल्म की सफलता के पश्चात उन्होंने लगभग जितनी भी फिल्मों में काम किया वह सभी सुपर हिट रही जैसे – चिट्टागोंग वर्ष 2011, रॉकस्टार वर्ष 2011, गैंग्स ऑफ़ वासेपुर वश 2012, कमांडो : अ वन मैन आर्मी वर्ष 2013, आत्मा – फील आईटी अराउंड यू वर्ष 2013, गब्बर इस बैक वर्ष 2015, रईस वर्ष 2017, बाग़ी 3 वर्ष 2020 आदि| 

जयदीप अहलावत का वेब सीरीज़ में पदार्पण (Jaideep Ahlawat’s web series debut)

जयदीप अहलावत बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं| उनके अभिनय को दर्शकों और क्रिटिक द्वारा खूब सराहा जाता है| बहुत ही जल्दी जयदीप अहलावत ने अपना नाम हिंदी सिनेमा के मुख्य कलाकारों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है| बॉलीवुड के साथ साथ वह वेब सीरीज़ में भी समानांतर रूप से काम कर रहे हैं| वर्ष 2019 में जयदीप अहलावत नेटफ्लिक्स पर प्रसारित की जाने वाली वेब सीरीज़ बार्ड ऑफ़ ब्लड से पदार्पण किया था| जिसमे इन्होंने शहज़ाद तनवीर का किरदार निभाया था| 

वर्ष 2020 में जयदीप अहलावत ने अमेज़न प्राइम वीडियो पर प्रसारित की जाने वाली वेब सीरीज़ पाताल लोक में हाथी राम चौधरी की भूमिका निभाई , जिसे दर्शकों ही नहीं बल्कि क्रिटिक्स द्वारा भी खूब पसंद किया गया | वर्ष 2022 में जयदीप अहलावत दो वेब सीरीज़ ब्लडी ब्रदर्स और द ब्रोकन न्यूज़ में भी महत्वपूर्ण किरदार निभाए| 

वर्ष 2020 में जयदीप अहलावत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता ड्रामा सीरीज़ फ़िल्मफेर अवार्ड से पाताल लोक वेब सीरीज़ में उत्कृष्ट अभिनय के लिए सम्मानित किया गया| 

जयदीप अहलावत की कुल संपत्ति

30 करोड़ रूपए के लगभग 

जयदीप अहलावत की प्रति फ़िल्म आय

2 करोड़ से 5 करोड़ रूपए के लगभग 

Noah Beck

Recent Posts

Unveiling the Ultimate Riviera Maya Adventure: Top Activities to Explorein Riviera Maya

Introduction to Riviera Maya Nestled along the Caribbean coastline of Mexico's Yucatan Peninsula, Riviera Maya…

2 weeks ago

Dmitry Gordovich — Supervisor of Charity Programs at BBR Bank

Patronage and charity have been traditionally well-developed in the banking industry. Every year, banking institutions…

1 month ago

FuboTV: The Comprehensive Guide

FuboTV, a leading player in the streaming industry, has carved a niche for itself with…

3 months ago

Al Nassr: A Deep Dive into the Saudi Football Powerhouse

As one of the most prominent football clubs in Saudi Arabia and the broader Middle…

3 months ago

Understanding Ultimatix: An In-Depth Overview

In the dynamic landscape of corporate operations, efficient employee management systems play a pivotal role.…

3 months ago

Unveiling the Dynamics: JJ Watt’s Candid Conversation on The Pat McAfee Show

Introduction In the ever-evolving landscape of sports and entertainment podcasts, certain interviews stand out for…

4 months ago