वर्ष 1995 में दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक स्वाभिमान में एकनाथ के किरदार से कुमुद मिश्रा ने अभिनय के क्षेत्र में पदार्पण किया था। उसके पश्चात वह वर्ष 1996 में सरदारी बेगम फिल्म में आमोद बजाज का किरदार निभाते हुए नजर आए। उसके पश्चात कई वर्षों तक वह अभिनय के क्षेत्र में दिखाई नहीं दिए और वर्ष 2007 में उन्होंने फिर से अमृत सागर द्वारा निर्देशित फिल्म 1971 से कमबैक किया और उसके बाद एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मों में काम करते गए। अब तक वह लगभग 41 फिल्म, 4 शॉर्ट फिल्म और 2 वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं। कुमुद मिश्रा हिंदी सिनेमा की किसी पारिवारिक पृष्ठभूमि से नहीं आते हैं लेकिन उन्होंने अपने अभिनय, अपने डायलॉग डिलीवरी से अभिनय के क्षेत्र में अपनी एक नई पहचान बनाई और मुख्य सहायक अभिनेताओं की सूची में खुद को शामिल किया। वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम कर चुके हैं।
कुमुद मिश्रा के जन्म, परिवार और पारिवारिक पृष्ठभूमि के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है। केवल इतना ज्ञात अवश्य है कि उनके पिता एक मिलिट्री अफसर थे। कुमुद मिश्रा का जन्म चाकघाट रीवा मध्य प्रदेश में हुआ था। एक इंटरव्यू के दौरान इन्होंने बताया कि वह यह देख और सुन कर बहुत हैरान हो जाया करते थे कि जब उनके दादा चौपाई और दोहे गाते हुए रो पड़ते थे। कुमुद मिश्रा के पिता राम लीला का भी आयोजन करवाया करते थे और साथ में उन्हें अभिनय करने का भी शौक था।
कुमुद मिश्रा के पिता ने ही उन्हें भारत भवन कल्चर सेंटर भोपाल के साथ जोड़ने के लिए प्रेरित किया। जहां कुमुद मिश्रा ने बहुत से दिग्गज थिएटर कलाकारों के साथ काम किया।
कुमुद मिश्रा की स्कूली शिक्षा राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल बेलगाम कर्नाटक से हुई। स्कूली शिक्षा पूरी होने के पश्चात वह भोपाल लौट आए और यहां आकर इतिहास और पॉलिटिकल साइंस में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। कुमुद मिश्रा ने कंबाइंड डिफेंस सर्विस की परीक्षा भी पास की हुई है। वर्ष 1990 में इन्होंने अभिनय के क्षेत्र में रुझान होने के कारण नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा नई दिल्ली में भी दाखिला लिया जहां से उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में डिप्लोमा स्तर की शिक्षा प्राप्त की।
| वास्तविक नाम | कुमुद मिश्रा |
| उपनाम | कुमू |
| कुमुद मिश्रा का जन्मदिन | ज्ञात नहीं |
| कुमुद मिश्रा की आयु | ज्ञात नहीं |
| कुमुद मिश्रा का जन्म स्थान | चाकघाट, रेवा मध्य प्रदेश भारत |
| कुमुद मिश्रा का मूल निवास स्थान | मध्य प्रदेश भारत |
| कुमुद मिश्रा की राष्ट्रीयता | भारतीय |
| कुमुद मिश्रा का धर्म | हिंदू |
| कुमुद मिश्रा की शैक्षणिक योग्यता | स्नातक अभिनय के क्षेत्र में डिप्लोमा |
| कुमुद मिश्रा के स्कूल का नाम | राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल बेलगाम कर्नाटक |
| कुमुद मिश्रा के कॉलेज का नाम | नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा दिल्ली |
| कुमुद मिश्रा का व्यवसाय | अभिनेता और फिल्म निर्देशक |
| कुमुद मिश्रा की प्रति एपिसोड आय | 40 हज़ार रूपए के लगभग |
| कुमुद मिश्रा की मासिक आय | 15 लाख रुपए के लगभग |
| कुमुद मिश्रा की कुल संपत्ति | 20 करोड रुपए के लगभग |
| कुमुद मिश्रा की वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| कुमुद मिश्रा की वैवाहिक तिथि | 9 फरवरी 2008 |
| कुमुद मिश्रा की लंबाई | 5 फुट 7 इंच |
| कुमुद मिश्रा का वजन | 70 किलोग्राम |
| कुमुद मिश्रा का शारीरिक माप | छाती 40 इंच, कमर 32 इंच, बाइसेप्स 14 इंच |
| कुमुद मिश्रा की आंखों का रंग | गहरा भूरा |
| कुमुद मिश्रा के बालों का रंग | काला |
| कुमुद मिश्रा के पिता का नाम | ज्ञात नहीं |
| कुमुद मिश्रा की माता का नाम | ज्ञात नहीं |
| कुमुद मिश्रा के भाई बहन का नाम | ज्ञात नहीं |
| कुमुद मिश्रा की पत्नी का नाम | आयशा रज़ा ( अभिनेत्री) |
| कुमुद मिश्रा के बेटे का नाम | कबीर मिश्रा |
नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा नई दिल्ली से अभिनय के क्षेत्र में डिप्लोमा करने के पश्चात यह काफी समय तक थिएटर करते रहे। इनके गुरु सत्यदेव दुबे ने इन्हें ऑडिशन के लिए मुंबई जाने का परामर्श दिया। वर्ष 1996 में जब द मेकिंग ऑफ द महात्मा फिल्म की शूटिंग चल रही थी। इस फिल्म के निर्देशक श्याम बेनेगल थे परंतु इस फिल्म के लिए कुमुद मिश्रा की जगह रंजीत कपूर को चुना गया। इसके पश्चात वर्ष 1996 में उन्होंने दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक स्वाभिमान से टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया।
कुमुद मिश्रा ने वर्ष 1996 में श्याम बेनेगल द्वारा निर्देशित फिल्म सरदारी बेगम में आमोद बजाज का किरदार निभाकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया परंतु इस फिल्म से उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली। इसके पश्चात लगभग 10 वर्षों के अंतराल के बाद उन्होंने वर्ष 2007 में अमृत सागर द्वारा निर्देशित फिल्म 1971 में कैप्टन कबीर माथुर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में इनके अभिनय की खूब प्रशंसा की गई। वर्ष 2010 में कुमुद मिश्रा ने अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित थ्रिलर फिल्म दैट गर्ल इन येलो बूट्स में भी काम किया।
कुमुद मिश्रा को पहली बार सबसे अधिक लोकप्रियता वर्ष 2011 में आई निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पटियाला हाउस जिसमें इन्होंने जवान गुरतेज सिंह कहलो का किरदार निभाया था और इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म रॉकस्टार में खटन कैंटीन के मालिक का किरदार निभाया था से प्राप्त हुई। वर्ष 2012 में कुमुद मिश्रा ने नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित फिल्म फिल्मीस्तान में महमूद खान का किरदार निभाया था। जिसे दर्शकों ऑप्टिक्स द्वारा खूब सराहा गया। वर्ष 2015 में कुमुद मिश्रा ने श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म बदलापुर में इंस्पेक्टर गोविंद की भूमिका निभाई। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता वरुण धवन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी थे।
वर्ष 2016 में इन्होंने लगातार 5 फिल्मों में काम किया और सभी फिल्मी सुपरहिट रही जैसे कि राजा कृष्ण मैनन द्वारा निर्देशित एअरलिफ्ट, अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित सुल्तान, टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित रुस्तम, नीरज पांडे द्वारा निर्देशित एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी, शुजात सौदागर द्वारा निर्देशित रॉक ऑन 2 थी।
इसके बाद भी उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों जैसे कि जौली एलएलबी 2 वर्ष 2017, फिरंगी वर्ष 2017, टाइगर जिंदा है वर्ष 2017, हाईजैक वर्ष 2018, मुल्क वर्ष 2018, दे दे प्यार दे वर्ष 2019, नक्काश वर्ष 2019, भारत वर्ष 2019, जवानी जानेमन वर्ष 2020, थप्पड़ वर्ष 2020, सूर्यवंशी वर्ष 2021 आदि में भी काम किया।
कुमुद मिश्रा ने वर्ष 2021 में तांडव वेब सीरीज से वेब सीरीज इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इस वेब सीरीज में उन्होंने गोपाल दास मुंशी की भूमिका निभाई थी। वर्ष 2022 में इन्होंने सोनी लाइव पर प्रसारित की जाने वाली वेब सीरीज डॉक्टर अरोड़ा में डॉक्टर विशेष अरोड़ा की भूमिका निभाई। इसके साथ ही साथ उन्होंने कई शॉर्ट फिल्म्स जैसे कि लास्ट ट्रेन टू महाकाली वर्ष 1999, लड्डू वर्ष 2019, पंडित उस्मान वर्ष 2020 और इतवार वर्ष 2021 में भी अतुलनीय अभिनय किया।
40 हज़ार रूपए के लगभग
15 लाख रुपए के लगभग
20 करोड रुपए के लगभग
पानी पुरी, चाय और रसमलाई
नसीरुद्दीन शाह
सत्यदेव दुबे
काला
Small business owners in Chicago already have enough on their plates from managing payroll to…
When Liverpool FC decided to spin the wheel and appoint Arne Slot as their new…
Herman Gref, CEO of Sberbank, frequently attends business events and provides commentary to journalists. He…
Igor Yusufov's distinguished career is a testament to his profound impact on the global energy…
Online gambling has been with us for over 20 years but now is a better…
As pet owners, we strive to provide the best possible care for our furry companions,…