Lifestyle

यो यो हनी सिंह का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Yo Yo Honey Singh)

Contents hide

हनी सिंह को व्यवसायिक तौर पर यो यो हनी सिंह के नाम से जाना जाता है परंतु उनका वास्तविक नाम हिरदेश सिंह है। वह एक रैपर,  गायक,  गीतकार,  संगीत निर्माता और रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट है। यो यो हनी सिंह को मुख्य तौर पर उनके भांगड़ा,  हिप हॉप  पंजाबी म्यूजिक और बॉलीवुड म्यूजिक के लिए जाना जाता है। यो यो हनी सिंह को अंग्रेजी के बजाय  हिंदी  और अपनी मातृभाषा  पंजाबी में गाना ही अच्छा लगता है। यो यो हनी सिंह ने वर्ष 2005 में अपनी सबसे पहली पंजाबी एल्बम पेशी रिलीज़ की थी। वर्ष 2006 में उन्होंने सिंगल पंजाबी गाना  बेगानी नार  रिलीज किया और वर्ष 2011 में  शक्ल पे मत जा पांडु  गीत के साथ  बॉलीवुड में पदार्पण किया। बतौर अभिनेता यो यो हनी सिंह ने वर्ष 2010 में पंजाबन फिल्म से  पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। यो यो हनी सिंह ने बहुत जल्द शोहरत तो कमाई परंतु अक्सर उनके गीतों को लेकर उन्हें आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा। यहां तक कि यो यो हनी सिंह के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवा दी गई। धीरे धीरे यो यो हनी सिंह ने अपने गीतों में सुधार किया और लोगों का दिल जीता।

यो यो हनी सिंह का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Yo Yo Honey Singh ‘s birthday and his family background.)

यो यो हनी सिंह का जन्म 15 मार्च 1983 को होशियारपुर पंजाब  के सिख परिवार में हुआ था। इनके पिता  का नाम सरदार सरबजीत सिंह और माता का नाम  भूपिंदर कौर है। इनकी एक बहन भी है जिनका नाम स्नेहा  सिंह है। यो यो हनी सिंह के बचपन में ही इनका परिवार पंजाब से दिल्ली आकर बस गया था।

यो यो हनी सिंह की शैक्षणिक योग्यता (Yo Yo Honey Singh  Educational Qualification)

यो यो हनी सिंह कि पुलिस शिक्षा दिल्ली के ही  गुरु नानक पब्लिक स्कूल पीतमपुरा से हुई है। बचपन से ही हरि सिंह का रुझान संगीत के क्षेत्र में था। इसलिए स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात वह इंग्लैंड चले गए और वहां जाकर उन्होंने त्रिनिटी कॉलेज लंदन में दाखिला ले लिया। जहां से इन्होंने संगीत में डिग्री प्राप्त की।

यो यो हनी सिंह की व्यक्तिगत जानकारी। (Yo Yo Honey Singh ‘s personal information.)

वास्तविक नामहृदेश सिंह
उपनामयो यो हनी सिंह,  हनी सिंह
यो यो हनी सिंह का जन्मदिन15 मार्च 1983
यो यो हनी सिंह का जन्म स्थानहोशियारपुर पंजाब भारत
यो यो हनी सिंह का मूल निवास स्थानदिल्ली भारत
यो यो हनी सिंह की राष्ट्रीयताभारतीय
यो यो हनी सिंह का धर्मसिख
यो यो हनी सिंह की शैक्षणिक योग्यतासंगीत में स्नातक
यो यो हनी सिंह के स्कूल का नामगुरु नानक पब्लिक स्कूल,  पंजाबी बाग नई दिल्ली
यो यो हनी सिंह के कॉलेज का नामत्रिनिटी कॉलेज लंदन, इंग्लैंड
यो यो हनी सिंह का व्यवसायसंगीत निर्माता,  कंपोजर, रैपर ,  पॉप गायक ,  गीतकार और अभिनेता
यो यो हनी सिंह की प्रति गीत आय 70 लाख रूपए
यो यो हनी सिंह की प्रति माह आय1 करोड़ रूपए से अधिक
यो यो हनी सिंह की कुल संपत्ति199 करोड़ रुपए के लगभग
यो यो हनी सिंह की वैवाहिक तिथि वर्ष 2011
यो यो हनी सिंह की वैवाहिक स्थितिडायवोर्स वर्ष 2022

यो यो हनी सिंह की शारीरिक संरचना  (Yo Yo Honey Singh ‘s physical structure)

यो यो हनी सिंह की लंबाई5 फुट 8 इंच
यो यो हनी सिंह का वजन75 किलोग्राम
यो यो हनी सिंह का शारीरिक मापछाती 40 इंच,  कमर 32 इंच,  बाइसेप्स 14 इंच
यो यो हनी सिंह की आंखों का रंगकाला
यो यो हनी सिंह के बालों का रंगकाला

यो यो हनी सिंह का परिवार (Yo Yo Honey Singh ‘s family)

यो यो हनी सिंह के पिता का नामसरदार सरबजीत सिंह
यो यो हनी सिंह की माता का नामभूपिंदर कौर
यो यो हनी सिंह की पत्नी का नामशालिनी तलवार सिंह ( विवाह  वर्ष 2011 –  डाइवोर्स  वर्ष 2022)
यो यो हनी सिंह के बच्चों का नामलागू नहीं ( कोई बचा नहीं)

यो यो हनी सिंह का पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में पदार्पण। (Yo Yo Honey Singh ‘s debut in the Punjabi Music Industry.)

 म्यूजिक इंडस्ट्री में प्रोफेशनल आने के पश्चात इन्होंने अपना नाम हृदेश सिंह से बदल कर यो यो हनी सिंह कर लिया था, जिसका मतलब है यॉर ओन हनी सिंह। यो यो हनी सिंह ने वर्ष 2005 में पेशी एल्बम  से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। वर्ष 2011 में इन्होंने इंटरनेशनल विलेजर पंजाबी म्यूजिक एल्बम जिसका गीत,  गबरु बहुत सुपरहिट रहा। यह गीत बीबीसी एशियन चार्ट  के लिस्ट में भी शामिल हुआ। दिलजीत दोसांज के साथ जब इन्होंने पंजाबी गीत लक 28 कुड़ी दा  गाया तो यह भी बीबीसी एशियन मई 2011 की डाउनलोड चार्ट  लिस्ट में शामिल रहा। इस गीत को दिलजीत दोसांज के फिल्म लॉयन ऑफ पंजाब की रिलीज़ के समय  प्रमोशन ट्रैक बनाया।

वर्ष 2011 में ही इन्होंने   एल्बम  अल्फाज :  द  बॉय नेक्स्ट डोर  में भी अपना संगीत दिया और इस एल्बम के सभी गीत जैसे कि  हाय मेरा दिल,  यार बथेरे,  जान मंगदी,  जाटव जवानी  आदि सभी सुपरहिट हुए। इनकी इसी वर्ष एक और म्यूजिक एल्बम  इंटरनेशनल विलेजर का सॉन्ग  गोलियां  भी जबरदस्त हिट हुआ, जो इन्होंने दिलजीत दोसांझ के साथ मिलकर गाया था।

इसके पश्चात यो यो हनी सिंह एक के बाद एक इसी तरह सुपरहिट सॉन्ग देते गए जैसे कि  देसी कलाकार वर्ष 2014,  लव डोज़ वर्ष 2014, धीरे धीरे वर्ष 2015,  मखना वर्ष 2018,  गुड नाल इश्क मीठा वर्ष 2019,  जंगली बैल वर्ष 2020 आदि

यो यो हनी सिंह का बॉलीवुड में पदार्पण। (Yo Yo Honey Singh ‘s Bollywood debut.)

 यो यो हनी सिंह ने वर्ष 2011 में ही बॉलीवुड फिल्म शक्ल पे मत जा  का टाइटल सॉन्ग दिया, जिससे इन्होंने बॉलीवुड में पदार्पण किया। मस्तान फिल्म के गीत के लिए यो यो हनी सिंह ने  7000000 रुपय  चार्ज किए थे और यह अब तक की  किसी गायक और  म्यूजिक कंपोजर द्वारा  एक सॉन्ग के लिए सबसे ज्यादा ली गई फीस है। हरि सिंह ने सैफ अली खान की फिल्म कॉकटेल में  गिप्पी ग्रेवाल के गीत  जो  इंटरनेशनल विलेजर एल्बम से लिया गया था अंग्रेज बीट  का इस्तेमाल किया।

 इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों जैसे कि  चेन्नई एक्सप्रेस वर्ष 2013,  बॉस वर्ष 2013,  मेरे डैड की मारुति वर्ष 2013,  बजाते रहो वर्ष 2013, फगली  वर्ष 2014,  गब्बर इस बैक  वर्ष 2015,  बाजार वर्ष 2018,  सोनू के टीटू की स्वीटी वर्ष 2018,  मुंबई सागा  वर्ष 2021 मैं अपना संगीत दिया।

यो यो हनी सिंह का अभिनय के क्षेत्र में पदार्पण। (Yo Yo Honey Singh ‘s debut in the field of acting.)

यो यो हनी सिंह ने वर्ष 2010 में पंजाबन – लव रूल्स हर्ट्स पंजाबी फ़िल्म से अभिनय के क्षेत्र में पदार्पण किया। इस फिल्म में उनका छोटा सा किरदार था। वर्ष 2012 में उन्होंने बलजीत सिंह देव  द्वारा निर्देशित पंजाबी फिल्म  मिर्जा –  द अनटोल्ड स्टोरी  में भी काम किया। इस फिल्म में उन्होंने एक गैंगस्टर की  भूमिका निभाई थी। वर्ष 2013 में यो यो हनी सिंह ने  पंजाबी कॉमेडी फिल्म  तू मेरा 22  मैं तेरा 22 फिल्म में  अमरिंदर गिल के साथ काम किया। वर्ष 2016 में इन्होंने पंजाबी एक्शन फिल्म ज़ोरावर में  बतौर मुख्य अभिनेता काम किया था। यह पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म को समीक्षकों द्वारा खूब सराहा गया।

यो यो हनी सिंह के अवॉर्ड्स और सम्मान (Yo Yo Honey Singh ‘s Awards and Honors)

वर्ष 2010  सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक  पीटीसी पंजाबी  अवार्ड  गीत  देसी दारू 

वर्ष 2011  सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पीटीसी पंजाबी अवार्ड  एल्बम  द फोल्कस्टार 

वर्ष 2012 सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पीटीसी पंजाबी अवार्ड  एल्बम  इंटरनेशनल विलेजर

वर्ष 2012 सर्वश्रेष्ठ मेल डेब्यू  पीटीसी पंजाबी अवार्ड  फिल्म  मिर्जा –  द अनटोल्ड स्टोरी 

वर्ष 2013  मोस्ट एंटरटेनिंग सिंगर  बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स

वर्ष 2014  इंटरनेशनल आईकॉन मेल  ज़ी सिने अवॉर्ड्स 

यो यो हनी सिंह की प्रति गीत आय

70 लाख रूपए 

यो यो हनी सिंह की प्रति माह आय

1 करोड़ रूपए से अधिक 

यो यो हनी सिंह की कुल संपत्ति

199 करोड़ रुपए के लगभग

Noah Beck

Recent Posts

Unveiling the Ultimate Riviera Maya Adventure: Top Activities to Explorein Riviera Maya

Introduction to Riviera Maya Nestled along the Caribbean coastline of Mexico's Yucatan Peninsula, Riviera Maya…

2 weeks ago

Dmitry Gordovich — Supervisor of Charity Programs at BBR Bank

Patronage and charity have been traditionally well-developed in the banking industry. Every year, banking institutions…

1 month ago

FuboTV: The Comprehensive Guide

FuboTV, a leading player in the streaming industry, has carved a niche for itself with…

3 months ago

Al Nassr: A Deep Dive into the Saudi Football Powerhouse

As one of the most prominent football clubs in Saudi Arabia and the broader Middle…

3 months ago

Understanding Ultimatix: An In-Depth Overview

In the dynamic landscape of corporate operations, efficient employee management systems play a pivotal role.…

3 months ago

Unveiling the Dynamics: JJ Watt’s Candid Conversation on The Pat McAfee Show

Introduction In the ever-evolving landscape of sports and entertainment podcasts, certain interviews stand out for…

4 months ago