आशा भोसले जी के विषय में जितनी बात की जाय वह कम है | आशा भोसले , लता मंगेशकर जी की छोटी बहन हैं | हिंदी गीतों में अगर लता मंगेशकर जी के बाद किसी का नाम आता है तो वह आशा भोसले जी हैं | उन्हें इंडीपॉप की रानी भी कहा जाता है | इस क्षेत्र में वह लता जी से भी आगे निकली हुई नज़र आती हैं | आशा भोसले ने केवल हिंदी के अलावा 20 से अधिक भाषाओं में गए चुकी हैं जैसे कि – बंगाली, मराठी, तमिल, तेलुगु, ओड़िया, पंजाबी, आसामी, भोजपुरी और उर्दू आदि| आशा भोसले जी का नाम सबसे अधिक सोलो गीत स्टूडियो रिकॉर्डिंग्स के लिए गिनीज़ वर्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जा चुका है | आशा भोसले केवल गीत ही नहीं बल्कि भजन, कव्वाली, फोल्क गीत, भारतीय शाष्त्रीय संगीत, ग़ज़ल और रबिन्द्र संगीत भी गा चुकी हैं|आशा भोंसले अपने संगीत के सफर में 12,000 से अधिक गीत गा चुके हैं। संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।
आशा भोंसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को गौर, संगळी स्टेट (वर्तमान महाराष्ट्र) ब्रिटिश इंडिया के समय हुआ था। यह एक संगीतज्ञ पारिवारिक पृष्ठभूमि से संबंध रखती हैं। इनके पिता दीनानाथ मंगेशकर मराठी तथा कोंकणी से संबंध रखते थे जबकि इनकी माता जी शेवंती गुजराती थी। इनके पिता मराठी म्यूजिकल स्टेज के अभिनेता और शास्त्रीय संगीत के गायक हुआ करते थे। जब आशा भोसले की आयु 9 वर्ष थी तभी इनके पिता का देहांत हो गया था और इनका परिवार पुणे से कोल्हापुर आकर बस गया था। घर का खर्चा उठाने के लिए आशा भोंसले तथा उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर फिल्मों में अभिनय और गायकी करने लगी। इनकी दो और बहने हैं जिनका नाम उषा मंगेशकर और मीना खादीकर है। इनके एक भाई हैं जिनका नाम हृदयांत मंगेशकर है।
लता जी और आशा जी एक दूसरे की बहुत करीब थी। वह आशा भोंसले को हमेशा अपने साथ ही रखती थी। जब लता मंगेशकर स्कूल जाया करती थी तब भी आशा भोंसले को अपने साथ ही ले जाया करती थी। इनके पिता का जल्द ही देहांत हो जाने के कारण यह स्कूल नहीं जा पाई और नेता जी की भी पढ़ाई बीच में ही छूट गई। शास्त्रीय संगीत की शिक्षा इन्होंने अपने पिता से ही प्राप्त की थी।
वास्तविक नाम | आशा भोंसले |
उपनाम | द क्वीन ऑफ इंडी पॉप |
आशा भोसले का जन्मदिन | 8 सितंबर 1933 |
आशा भोंसले की आयु | 89 |
आशा भोंसले का जन्म स्थान | गौर, सांगली स्टेट (वर्तमान महाराष्ट्र) ब्रिटिश इंडिया |
आशा भोंसले का मूल निवास स्थान | संगली महाराष्ट्र |
आशा भोसले की राष्ट्रीयता | भारतीय |
आशा भोंसले का धर्म | हिंदू |
आशा भोंसले की जाति | मराठी |
आशा भोसले की शैक्षणिक योग्यता | शास्त्रीय संगीत की ज्ञाता ( पिता से शिक्षा प्राप्त) |
आशा भोंसले के स्कूल का नाम | लागू नहीं |
आशा भोंसले के कॉलेज का नाम | लागू नहीं |
आशा भोंसले का व्यवसाय | भारतीय पार्श्व गायिका |
आशा भोंसले की कुल संपत्ति | 80 करोड़ रुपए के लगभग |
आशा भोंसले की व्यापारिक स्थिति | विधवा |
आशा भोंसले की लंबाई | 5 फुट 2 इंच |
आशा भोसले का वजन | 60 किलोग्राम |
आशा भोसले का शारीरिक माप | अप्पर 34 इंच, कमर 32 इंच, लोअर 36 इंच |
आशा भोंसले की आंखों का रंग | काला |
आशा भोंसले के बालों का रंग | काला |
आशा भोसले के पिता का नाम | दीनानाथ मंगेशकर |
आशा भोंसले की माता का नाम | शेवंती मंगेशकर |
आशा भोंसले के भाई का नाम | हृदयांत मंगेशकर |
आशा भोंसले की बहनों के नाम | लता मंगेशकर, उषा मंगेशकर, मीना खादीकर |
आशा भोसले के पति का नाम | गणपत राव भोसले ( पहले पति- वर्ष 1949 से 1960 मृत्यु तक) आर डी बर्मन ( दूसरे पति – वर्ष 1980 से 1994 मृत्यु तक) |
आशा भोसले के बेटे का नाम | हेमंत भोसले ( कैंसर के कारण मृत्यु) आनंद भोंसले |
आशा भोंसले की बेटी का नाम | वर्षा भोंसले ( आत्महत्या के कारण मृत्यु) |
जिस समय आशा भोसले ने हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया उस समय गायिकाओं में गीता दत्त, शमशाद बेगम और लता मंगेशकर का सिक्का चलता था। कोई भी फिल्म निर्माता या निर्देशक इन्हीं तीनों में से किसी से अपनी फिल्मों के गीत जब आना चाहता था। ऐसी स्थिति में आशा भोंसले के लिए बहुत मुश्किल था कि वह किसी तरह हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बना पाए। जो फिल्में दिग्गज गायक आए करने से मना कर दिया करती थी प्रारंभ में उन्हीं फिल्मों का काम आशा भोंसले को मिलता था। जिनमें से अधिकतर बी और सी ग्रेड की फिल्में हुआ करती थी।
वर्ष 1952 में संग दिल फिल्म के गाने जिसे सज्जाद हुसैन ने कंपोज किया था से थोड़ी से पहचान मिली। आशा भोंसले को सबसे पहले ओपी नैयर ने वर्ष 1956 में आई फिल्म सीआईडी में गीत गाकर सबसे पहला मौका दिया। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता तथा अभिनेत्री देवानंद और वहीदा रहमान जैसे दिग्गज कलाकार थे। उसके पश्चात इन की सबसे पहली कामयाब फिल्म के गाने नया दौर वर्ष 1957 के थे – मांग के साथ तुम्हारा और उड़े जब जब जुल्फें तेरी। इस फिल्म की सफलता के पश्चात उन्होंने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्मों जैसे कि गुमराह वर्ष 1963, वक्त वर्ष 1965, हमराज़ वर्ष 1967, आदमी और इंसान वर्ष 1966, धुंध वर्ष 1973, तीसरी मंजिल वर्ष 1966, कारवां वर्ष 1971, उमराव जान वर्ष 1981 आदि में अपनी सुरेली और खूबसूरत आवाज से गीतों को सजा दिया। आज भी आशा भोसले जी की आवाज नई पीढ़ी के लिए गायकी के क्षेत्र में प्रेरणा स्रोत बनी हुई है।
बचपन में आशा भोसले और लता मंगेशकर जी दोनों एक दूसरे के साथ अधिकतर से अधिकतर वक्त बिताया करती थी परंतु जब 16 वर्ष की आयु में आशा भोंसले ने अपनी आयु से ज्यादा के गणपत राव भोसले के साथ भाग कर प्रेम विवाह किया तो इससे लता मंगेशकर को बहुत धक्का लगा। पूरे परिवार का पालन पोषण केवल लता मंगेशकर पर ही आ गया। कुछ साल बीत जाने के पश्चात भी दोनों में अच्छी बातचीत नहीं हो पाई। लता जी ने आशा भोसले और ओपी नय्यर के रिश्ते के ऊपर भी उंगली उठाई तो इससे उनके आपसी रिश्ते में और खाई बढ़ गई। इसके बाद से ओपी नैयर ने भी लता मंगेशकर के साथ कभी काम ना करने का फैसला किया। चर्चा में कुछ इस तरह की अफवाह फैली कि लता मंगेशकर आशा भोंसले को काम करने नहीं देती हैं जिसका बाद में आशा भोसले और लता जी दोनों ने ही खंडन किया।
आशा भोसले जी ने वर्ष 2012 में कलर्स और सहारा वन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले सिंगिंग रियलिटी शो को जज किया। यह प्रतिद्वंदिता पाकिस्तान और भारत के गायकों के बीच में थी। इस रियलिटी शो की मुख्य जज तो आशा भोंसले ही थी परंतु दो अन्य जज हिमेश रेशमिया और आतिफ असलम थे। इस रियलिटी शो के अलावा आशा भोसले जी ने अन्य कई सिंगिंग रियलिटी शोज में गेस्ट अपीरियंस जज के तौर पर भी काम किया|
80 करोड़ रुपए के लगभग
मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, फ्रैंक सिनाट्रा, लता मंगेशकर
मधुबाला
Introduction to Riviera Maya Nestled along the Caribbean coastline of Mexico's Yucatan Peninsula, Riviera Maya…
Patronage and charity have been traditionally well-developed in the banking industry. Every year, banking institutions…
FuboTV, a leading player in the streaming industry, has carved a niche for itself with…
As one of the most prominent football clubs in Saudi Arabia and the broader Middle…
In the dynamic landscape of corporate operations, efficient employee management systems play a pivotal role.…
Introduction In the ever-evolving landscape of sports and entertainment podcasts, certain interviews stand out for…