गुरमीत चौधरी को मुख्य तौर पर भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री डेली सोप धारावाहिकों में अभिनय के लिए जाना जाता है परंतु वह बॉलीवुड में भी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। गुरमीत चौधरी एक अभिनेता ही नहीं बल्कि मार्शल आर्ट आर्टिस्ट भी है। उन को सबसे अधिक उपलब्धि वर्ष 2008 में प्रसारित किए जाने वाले धार्मिक धारावाहिक रामायण में निभाई गए भगवान राम और भगवान विष्णु के किरदार के लिए जाना जाता है। वर्ष 2004 में गुरमीत चौधरी ने कुमकुम – एक प्यारा सा बंधन धारावाहिक से टेलीविजन इंडस्ट्री में और वर्ष 2005 में कोई आप सा फिल्म से बॉलीवुड में पदार्पण किया था। गुरमीत चौधरी किसी अभिनय की पारिवारिक पृष्ठभूमि से नहीं आते हैं परंतु फिर भी उन्होंने अपने अभिनय के दम पर अपनी एक फैन फॉलोइंग बनाई है। गुरमीत चौधरी कई म्यूजिक वीडियोस में भी काम कर चुके हैं।
गुरमीत चौधरी का जन्म 22 फरवरी 1984 को गांव जयरामपुर, जिला भागलपुर बिहार में हुआ था। इनके पिता सीताराम चौधरी भारतीय सेना में सूबेदार मेजर के पद पर अपनी सेवाएं प्रदान करने के पश्चात अब रिटायरमेंट ले चुके हैं। इनकी माता का नाम अनमोल चौधरी है और वह गृहणी हैं। इनके एक भाई भी हैं जिनका नाम गंगाराम चौधरी है, पेशे से वह डॉक्टर हैं। इनके दादा इनको बचपन में शशि कपूर पुकारा करते थे।
गुरमीत चौधरी की शैक्षणिक योग्यता, स्कूल तथा कॉलेज के विषय में तो जानकारी प्राप्त नहीं मिलती, इतनी जानकारी अवश्य उपलब्ध है कि उनका बचपन से ही अभिनय के क्षेत्र में रुझान था।
वास्तविक नाम | गुरमीत सीताराम चौधरी |
उपनाम | शशि, गुरु |
गुरमीत चौधरी का जन्मदिन | 22 फरवरी 1984 |
गुरमीत चौधरी की आयु | 38 वर्ष |
गुरमीत चौधरी का जन्म स्थान | गांव जयरामपुर, जिला भागलपुर बिहार भारत |
गुरमीत चौधरी का मूल निवास स्थान | गांव जयरामपुर, जिला भागलपुर बिहार भारत |
गुरमीत चौधरी की राष्ट्रीयता | भारतीय |
गुरमीत चौधरी का धर्म | हिंदू |
गुरमीत चौधरी की शैक्षणिक योग्यता | ज्ञात नहीं |
गुरमीत चौधरी के स्कूल का नाम | ज्ञात नहीं |
गुरमीत चौधरी के कॉलेज का नाम | ज्ञात नहीं |
गुरमीत चौधरी का व्यवसाय | अभिनेता |
गुरमीत चौधरी की डेब्यू फिल्म | कोई आप सा ( वर्ष 2005) |
गुरमीत चौधरी का डेब्यू धारावाहिक | ये मेरी लाइफ है ( वर्ष 2004) |
गुरमीत चौधरी की प्रति एपिसोड आय | 80 हज़ार रूपए |
गुरमीत चौधरी की कुल संपत्ति | 35 करोड़ रुपए के लगभग |
गुरमीत चौधरी की वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
गुरमीत चौधरी की वैवाहिक तिथि | 15 फरवरी 2011 |
गुरमीत चौधरी की लंबाई | 5 फुट 11 इंच |
गुरमीत चौधरी का वज़न | वजन स्थित |
गुरमीत चौधरी का शारीरिक माप | छाती 42 इंच, कमर 32 इंच, बाइसेप्स 16 इंच |
गुरमीत चौधरी की आंखों का रंग | भूरा |
गुरमीत चौधरी के बालों का रंग | काला |
गुरमीत चौधरी के पिता का नाम | सीताराम चौधरी |
गुरमीत चौधरी की माता का नाम | अनमोल चौधरी |
गुरमीत चौधरी के भाई का नाम | गंगाराम चौधरी |
गुरमीत चौधरी की पत्नी का नाम | देबिना बनर्जी चौधरी |
गुरमीत चौधरी की बेटी का नाम | लिआना चौधरी ( जन्म 3 अप्रैल 2022) |
अभिनय के क्षेत्र में आने के पश्चात संघर्ष के प्रारंभिक दिनों में इन्हें कई आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने सबसे पहले एक शार्ट फिल्म में काम किया था जिसके लिए इनकी पहली कमाई ₹500 थी। गुरमीत चौधरी ने श्यामक दावर की डांस एकेडमी से डांस भी सीखा। गुरमीत चौधरी ने वर्ष 2004 में ये मेरी लाइफ है डेली सोप धारावाहिक से टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था परंतु इससे इन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिली। उसके पश्चात वर्ष 2004 में ही इन्होंने कुमकुम – एक प्यारा सा बंधन में भी बल्लू का किरदार निभाया था।
वर्ष 2008 में जब इन्होंने इमेजिन टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धार्मिक धारावाहिक रामायण में भगवान राम और भगवान विष्णु का किरदार निभाया तो इससे वह भारत के जन-जन के मन में बस गए। इस धारावाहिक के कुल 300 एपिसोड बनाए गए थे।
अभिनय करने के साथ-साथ गुरमीत चौधरी ने कईं टेलीविजन रियलिटी शोज़ जैसे कि पति पत्नी और वो वर्ष 2009, झलक दिखलाजा 5 वर्ष 2010, नच बलिए श्रीमान वर्सेस श्रीमती वर्ष 2013, नच बलिए 6 वर्ष 2013, फीयर फैक्टर : खतरो के खिलाड 5 वर्ष 2014, आई कैन डू डेट वर्ष 2015, बॉक्स क्रिकेट लीग 2 में भी हिस्सा लिया। इन रियलिटी शोज में वह झलक दिखला जा 5 के विजेता, नच बलिए 6 फर्स्ट रनर अप, फियर फेक्टर : खतरों के खिलाड़ी 5 फर्स्ट रनर अप और आई कैन डू डेट सेकंड रनर अप रहे।
टेलिविजन इंडस्ट्री में सफलता के पश्चात गुरमीत चौधरी को बॉलीवुड से भी कई फिल्मों के प्रस्ताव आने लगे। जिसके पश्चात उन्होंने भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने का मन बनाया और वर्ष 2005 में आई फिल्म कोई आप सा से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इसमें इनका बड़ा ही छोटा सा रोल था। वर्ष 2015 में इन्होंने विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित रोमांटिक थ्रिलर फिल्म खामोशियां में जगदेव धनराजगीर की भूमिका भी निभाई है। इसी वर्ष इन्होंने इमरान हाशमी और अमायरा दस्तूर के साथ मिस्टर एक्स फिल्म में भी काम किया।
गुरमीत चौधरी को बॉलीवुड में मुख्य पहचान वर्ष 2016 में एरोटिक क्राईम मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म वजह तुम हो से प्राप्त हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने एडवोकेट रणवीर बजाज की भूमिका निभाई थी। जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स द्वारा खूब पसंद किया गया। वर्ष 2017 में इन्होंने मनीष हरिशंकर द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा कॉमेडी फिल्म लाली की शादी में लड्डू दीवाना में प्रिंस वीर की भूमिका निभाई। इस फिल्म में उनके सह कलाकार विवान शाह , अक्षरा हासन, सौरभ शुक्ला, दर्शन जरीवाला, रवि किशन, किशोरी शहाणे आदि थे। वर्ष 2018 में इन्होंने जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित एक्शन वॉर फिल्म पलटन में भी काम किया। इस फिल्म में उन्होंने कैप्टन पृथ्वी सिंह डागर का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया।
80 हज़ार रूपए
35 करोड़ रुपए के लगभग
सुशी
रितिक रोशन और शाहरुख खान
माधुरी दीक्षित
कहो ना प्यार है ( वर्ष 2,000)
नीला और काला
द ताज महल पैलेस, कोलाबा मुंबई
Introduction to Riviera Maya Nestled along the Caribbean coastline of Mexico's Yucatan Peninsula, Riviera Maya…
Patronage and charity have been traditionally well-developed in the banking industry. Every year, banking institutions…
FuboTV, a leading player in the streaming industry, has carved a niche for itself with…
As one of the most prominent football clubs in Saudi Arabia and the broader Middle…
In the dynamic landscape of corporate operations, efficient employee management systems play a pivotal role.…
Introduction In the ever-evolving landscape of sports and entertainment podcasts, certain interviews stand out for…