Lifestyle

हिमेश रेशमिया का संक्षिप्त जीवन परिचय(Brief biography of Himesh Reshammiya)

Contents hide

हिमेश रेशमिया बॉलीवुड इंडस्ट्री में  अपने पाशर्व गायकी , संगीत निर्देशक,  गीतकार,  संगीत और फिल्म निर्माता  तथा अभिनय के लिए जाने जाते हैं। हिमेश रेशमिया ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में वर्ष 1998 में आई फिल्म प्यार किया तो डरना क्या  से  बतौर  संगीत निर्देशक  पदार्पण किया था। वर्ष 2007 में उन्होंने बतौर अभिनेता  प्रशांत चड्ढा द्वारा निर्देशित फिल्म  आपका सुरूर  से बॉलीवुड में पदार्पण किया। हिमेश रेशमिया को बॉलीवुड में सबसे पहला मौका सलमान खान ने ही दिया था। बॉलीवुड के साथ साथ  हिमेश रेशमिया ने बतौर जज  सिंगिंग रियलिटी शोज में भी काम करना शुरू किया। वह सा रे गा मा पा चैलेंज,  म्यूजिक  का महा मुकाबला,  सुर क्षेत्र  और  जो जीता वही सुपरस्टार 2  जैसे रियालिटी शो को जज कर चुके हैं। बॉलीवुड में उनके योगदान के लिए हिमेश रेशमिया को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। 

हिमेश रेशमिया का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Himesh Reshammiya’s birth and his family background.)

हिमेश रेशमिया का जन्म 23 जुलाई 1973 को मुंबई में हुआ। इनके पिता  विपिन रेशमिया एक भारतीय म्यूजिक कंपोजर थे, इनकी माता का नाम  मधु रेशमिया है और वह गृहणी थी। इनके एक बड़े भाई भी थे, जिनका देहांत हो चुका है। इनके भाई का नाम ज्ञात नहीं है। 

हिमेश रेशमिया की शैक्षणिक योग्यता। (Himesh Reshammiya’s educational qualification.)

हिमेश रेशमिया ने स्कूली शिक्षा शिक्षा हिल ग्रेंज हाई स्कूल  मुंबई से प्राप्त की है। हिमेश रेशमिया ने अपनी शिक्षा को आगे नहीं बढ़ाया और 16 वर्ष की आयु में ही उन्होंने  पढ़ना छोड़ दिया।  क्योंकि इनके पिता भी एक म्यूजिक कंपोजर थे इसलिए इनके अंदर इन गुणों का होना स्वभाविक था। पढ़ाई छोड़ने के पश्चात उन्होंने बतौर संगीत निर्देशक और टीवी प्रोड्यूसर काम करना शुरू किया।

हिमेश रेशमिया की व्यक्तिगत जानकारी (Himesh Reshammiya Personal Information)

वास्तविक नामहिमेश रेशमिया
उपनामहिमेश भाई,  एच आर
हिमेश रेशमिया का जन्मदिन23 जुलाई 1973
हिमेश रेशमिया की आयु52 वर्ष
हिमेश रेशमिया का जन्म स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
हिमेश रेशमिया का मूल निवास स्थानभावनगर गुजरात भारत
हिमेश रेशमिया के घर का पताA/403 सी शैल अपार्टमेंट्स 7, बंगलोस वर्सोवा अंधेरी वेस्ट मुंबई
हिमेश रेशमिया की राष्ट्रीयताभारतीय
हिमेश रेशमिया का धर्महिंदू
हिमेश रेशमिया की शैक्षणिक योग्यताज्ञात नहीं
हिमेश रेशमिया के स्कूल का नामहिल ग्रेंज हाई स्कूल मुंबई
हिमेश रेशमिया के कॉलेज का नामलागू नहीं
हिमेश रेशमिया का व्यवसायगायक,  अभिनेता,  फिल्म निर्देशक और निर्माता  और  गीतकार
हिमेश रेशमिया की डेब्यू फिल्म बतौर अभिनेता आपका सुरूर ( वर्ष 2007)
हिमेश रेशमिया के डेब्यू फिल्म बतौर संगीत निर्देशक प्यार किया तो डरना क्या ( वर्ष 1998)
हिमेश रेशमिया की  प्रति गीत फीस 15 से  20 लाख रूपए
हिमेश रेशमिया की फीस बतौर म्यूजिक कम्पोज़र 2 करोड़ रूपए
हिमेश रेशमिया की फीस बतौर अभिनेता 3 से 4 करोड़ रूपए
हिमेश रेशमिया की कुल संपत्ति80 करोड़ रूपए से अधिक
हिमेश रेशमिया की वैवाहिक स्थितिविवाहित
हिमेश रेशमिया की वैवाहिक तिथिवर्ष 1995 ( पहली पत्नी –  कोमल)  (डायवोर्स –  वर्ष 2017)
11 मई 2018 ( दूसरी पत्नी  सोनिया कपूर, अभिनेत्री)

हिमेश रेशमिया की शारीरिक संरचना (Himesh Reshammiya’s body composition)

हिमेश रेशमिया की लंबाई5 फुट 7 इंच
हिमेश रेशमिया का वजन70 किलोग्राम
हिमेश रेशमिया का शारीरिक मापछाती 40 इंच,  कमर 32 इंच,  बाइसेप्स 14 इंच
हिमेश रेशमिया की आंखों का रंगकाला
हिमेश रेशमिया के बालों का रंगकाला

हिमेश रेशमिया का परिवार (Himesh Reshammiya’s family)

हिमेश रेशमिया के पिता का नामविपिन रेशमिया ( म्यूजिक डायरेक्टर)
हिमेश रेशमिया की माता का नाममधु रेशमिया (गृहणी )
हिमेश रेशमिया के बड़े भाई का नामज्ञात नहीं ( दिवंगत )
हिमेश रेशमिया की पत्नी का नामकोमल ( पहली पत्नी  डाइवोर्स –  वर्ष 2017)
सोनिया कपूर ( दूसरी पत्नी )
हिमेश रेशमिया के बेटे का नामस्वयं  रेशमिया

हिमेश रेशमिया का बॉलीवुड में पदार्पण। (Himesh Reshammiya’s Bollywood debut.)

वर्ष 1990 के दशक में हिमेश रेशमिया के पिता सलमान खान के साथ एक फिल्म में अपना संगीत देना चाहते थे परंतु कारणवश ऐसा नहीं हो पाया। जब सलमान खान ने हिमेश रेशमिया के कंपोजिशन सुनी तो वह इस से बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने अपनी एक फिल्म में हिमेश रेशमिया को संगीत देने के लिए कहा। वर्ष 1998 में तब हिमेश रेशमिया ने सोहेल खान द्वारा निर्देशित और लिखित फिल्म प्यार किया तो डरना क्या से बॉलीवुड में पदार्पण किया। अपने पहले ही म्यूजिक और फिल्म से हिमेश रेशमिया चर्चा में आ गए थे। उसके बाद उन्होंने सलमान खान के लिए और भी कई फिल्मों जैसे कि बंधन वर्ष 1998,  हेलो ब्रदर वर्ष 1999,  दुल्हन हम ले जायेंगे वर्ष 2000 जैसे फिल्मों में अपना संगीत दिया।

वर्ष 2003 में सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित फिल्म तेरे नाम  से हिमेश रेशमिया की लोकप्रियता को और चार चांद लग गए। यह फिल्म इस फिल्म का संगीत और गीत  सभी सुपरहिट रहे। इस फिल्म से हिमेश रेशमिया का ही नहीं बल्कि सलमान खान के डूबते हुए करियर को भी एक उड़ान मिली। इस फिल्म की सफलता के पश्चात हिमेश रेशमिया नहीं एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्मों जैसे कि जोड़ी नंबर 1  वर्ष 2001,  चुरा लिया है तुमने वर्ष 2003,  फुटपाथ वर्ष 2003,  अनजाने वर्ष 2005,  आशिक बनाया आपने वर्ष 2005,  मैंने प्यार क्यों किया वर्ष 2005, आप की खातिर वर्ष 2006,  फिर हेरा फेरी वर्ष 2006,  36 चाइना टाउन वर्ष 2006,  नमस्ते लंदन वर्ष 2007,  बॉडीगार्ड वर्ष 2011,  किक वर्ष 2014  आदि।

हिमेश रेशमिया का बतौर अभिनेता बॉलीवुड में पदार्पण। (Himesh Reshammiya’s debut in Bollywood as an actor.)

हिमेश रेशमिया वर्ष 2007 में प्रशांत चड्ढा द्वारा निर्देशित रोमांटिक थ्रीलर  फिल्म आप का सुरूर  से बतौर अभिनेता बॉलीवुड में पदार्पण किया। इस फिल्म में इनकी मुख्य अभिनेत्री हंसिका मोटवानी  और मल्लिका शेरावत थी। वर्ष 2007 में इन्होंने सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित फिल्म  कर्ज  में भी मुख्य भूमिका निभाई। यह फिल्म वर्ष 1980 में आई कर्ज़ फिल्म का रीमेक थी। हिमेश रेशमिया को जितनी उपलब्धि और लोकप्रियता म्यूजिक कंपोजर और गायक के तौर पर हुई इतनी उपलब्धि वह बतौर अभिनेता नहीं जुटा पाए। हालांकि उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जैसे कि  रेडियो वर्ष 2009,  कजरारे वर्ष 2010,  दमा दम वर्ष 2011,  खिलाड़ी 786 वर्ष 2012,  न्यू लव स्टोरी वर्ष 2013,  तेरा सुरूर वर्ष 2016 और हैप्पी हार्डी एंड हीर  वर्ष 2020।

हिमेश रेशमिया का टेलीविजन सिंगिंग रियलिटी शोज में पदार्पण। (Himesh Reshammiya’s debut in television singing reality shows.)

हिमेश रेशमिया जल्द ही  बतौर गायक  और  म्यूजिक कंपोजर  बड़ा नाम कमा चुके थे। जिसके बाद उन्होंने  सिंगिंग टीवी रियल्टी शो में बतौर जज  काम करना शुरू किया। वह अब तक कई सिंगिंग रियलिटी शोज को  जज कर चुके हैं जैसे कि सा रे गा मा पा चैलेंज ज़ी टीवी पर, म्यूजिक का महा मुकाबला स्टार प्लस पर,  सुर क्षेत्र  सहारा वन पर आदि। इन टीवी रियलिटी शो के दौरान उनकी अन्य जजों से बहुत तीखी बहस हो जाया करती थी,  जिसके कारण वह काफी चर्चा में रहते थे।

हिमेश रेशमिया के अवार्ड और सम्मान। (Awards and Honors of Himesh Reshammiya.)

वर्ष 2006  सर्वश्रेष्ठ  मेल  प्लेबैक  फिल्म फेयर अवार्ड गीत  आशिक बनाया आपने 

वर्ष 2004  सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक  स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स  फिल्म  तेरे नाम 

वर्ष 2004  सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक  ज़ी सिने अवॉर्ड्स  फिल्म तेरे नाम 

वर्ष 2012  सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक  ज़ी सिने अवॉर्ड  फिल्म   बॉडीगार्ड 

वर्ष 2006 सर्वश्रेष्ठ  संगीत निर्देशक  बॉलीवुड मूवी अवॉर्ड्स  फिल्म   आशिक बनाया आपने

वर्ष 2013   ब्रेकथ्रू  सपोर्टिंग  परफॉर्मेंस ( मेल)  स्टारडस्ट अवॉर्ड्स  फिल्म  खिलाड़ी 786 

हिमेश रेशमिया की  प्रति गीत फीस

15 से  20 लाख रूपए  

हिमेश रेशमिया की फीस बतौर म्यूजिक कम्पोज़र

2 करोड़ रूपए 

हिमेश रेशमिया की फीस बतौर अभिनेता

3 से 4 करोड़ रूपए 

हिमेश रेशमिया की कुल संपत्ति

80 करोड़ रूपए से अधिक 

हिमेश रेशमिया का पसंदीदा अभिनेता

सलमान खान

हिमेश रेशमिया की पसंदीदा फिल्म

 दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे

हिमेश रेशमिया का पसंदीदा खाना

 ग्रिल्ड चिकेन 

हिमेश रेशमिया का पसंदीदा डेस्टिनेशन

 स्विजरलैंड 

Noah Beck

Recent Posts

Unveiling Pikwizard: Your Gateway to a Galaxy of Gratis Photos

Introduction Embarking on the digital journey of expression and communication, we traverse a landscape where…

2 days ago

Exploring the Wonders of Jamaica: Adventures at Yaaman Adventure Park

Introduction Welcome to a thrilling exploration of Yaaman Adventure Park, where adventure meets the rich…

4 days ago

Explore the Turquoise Waters: Aboard a Catamaran on Your Punta Cana Tour with Ocean Adventures

Introduction Welcome to the sparkling waters of Punta Cana, where the sun-kissed beaches and vibrant…

4 days ago

Explore the Caribbean Paradise: Activities in Isla Mujeres with Aquatours

Isla Mujeres, a charming Caribbean paradise, offers visitors a serene escape from the hustle and…

5 days ago

Enhancing your Grace with various Dancing Shoes

 Introduction Dancing is an art that celebrates movement, rhythm, and expression. The right shoes can…

1 week ago

Dolphin Activities and Dolphinaris: Exploring Riviera Maya’s Marine Wonders

Introduction Nestled along the stunning Caribbean coast of Mexico's Yucatán Peninsula, Riviera Maya is a…

3 weeks ago